शुक्रवार, 6 नवंबर 2020

दीवारे पुतवा कर जता रहे हैं कांग्रेसी दावेदारीे







  •  एक दर्जन से ज्यादा युवा कांग्रेसी हुए सक्रिय

  •  दीवार पुतवाने व हार्डिंग लगवाने की होड़


 

नोएडा। आगामी विधानसभा चुनावों को अभी डेढ़ साल है। लेकिन राज्य में बेजान पड़ी राष्ट्रीय पार्टी कांग्रेस के कई युवा तुर्क सक्रिय हो गए हैं। इन कांग्रेसी नेताओं ने विधानसभा न: 61 में अपनी-अपनी दावेदारी ठोकनी शुरू कर दी है और दीवारों पर अपने नाम व पद को लिखवा कर यह जता रहे हैं कि अगले विधानसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी का टिकट उन्हें ही मिलेगा।


युवा कांग्रेसियों की दावेदारी पेश करने से जिले के वरिष्ठ कांग्रेसियों की नींद उड़ी उड़ी हुई है। कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और महासचिव प्रियंका गांधी के नोएडा आगमन के बाद से ही अति सक्रिय कुछ नेता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू को जिताने में लगे हैं कि इस विधानसभा में उन से अच्छा व लोकप्रिय उम्मीदवार कांग्रेस को नहीं मिलेगा। भावी उम्मीदवारों की इस सूची में किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष गौतम अवाना, दिनेश आवाना, युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम नागर ने शहर में होर्डिंग व् दीवारों को पुतवाकर दावेदारी पेश की है तथा शहर में इन तीनों नेताओं के होडिंग सबसे ज्यादा लगे हैं। वहीं ब्राह्मण नेता प्रमोद शर्मा, यतेंद्र शर्मा सहित कुछ मुस्लिम नेता भी इस लाइन में दिखाई दे रहे हैं तथा लोगों से मिलकर अपने आप को दावेदार के रूप में पेश कर रहे हैं।

 

वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता जो शहर के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि दावेदारी पेश करने का यह नायाब तरीका पहली बार देखा है। और इसके दावों को नकारते हुए 'लंडढेर' की संज्ञा दी है। उनका कहना है कि कांग्रेस में दीवारों को पुतवाने से टिकट नहीं मिलता।

 

दूसरी और शहर की एक संस्था ने शिकायत की है कि कुछ नेता दीवारें पुतवाकर व होर्डिंग लगाकर शहर को गंदा कर रहे हैं। तथा उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की है। लोग भी यह जानने के उत्सुक हैं कि इन्हें टिकट मिलता है या इनपर कार्रवाई होती है। 

 

 



 



 





 




कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES