मंगलवार, 5 मई 2020
सेना के अस्पताल में 24 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले
सेना के रिसर्च एंड रेफ़रल हॉस्पिटल में 24 कोरोनावायरस पॉजिटिव मामले आए हैं. कोरोनावायरस मरीजों में वर्तमान में कार्यरत सैन्यकर्मी और रिटायर्ड कर्मी दोनों शामिल हैं. सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को सेना के बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है. कोरोना पॉजिटिव निकले सभी लोग कैंसर विभाग से जुड़े बताए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि कोई भी स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित नहीं हुआ.
देश में 24 घंटे में कोरोना 4000 से ज्यादा केस
कोरोना वायरस संक्रमण का 24 घंटे में अब तक का सबसे ज्यादा केस 3,900 आए हैं। मंगलवार को आयोजित नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के सबसे ज्यादा केस आए हैं और सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान 195 लोगों की जान गई है। साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 27.41 फीसदी हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इन नए मामलों के आने के बाद अब देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 46,433 हो गई है। इनमें 32,138 एक्टिव केस हैं, 12727 लोगों को ठीक कर उन्हें घर भेजा जा चुका है जबकि 1568 लोगों को इस महामारी से मौत हो चुकी है।
नोएडा: सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर लगेगा 1000 रुपए तक का जुर्माना
नोएडा में सार्वजनिक स्थानों पर थूकने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। नियम का पालन नहीं करने पर एक हजार रुपए तक का जुर्माना देना पड़ सकता है। नोएडा की मुख्य कार्यपालक अधिकारी रितु माहेश्वरी ने इस संबंध में एक जनसूचना जारी की है। इसमें उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव के पत्र के हवाले से कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर थूकना जुर्माने के साथ दंडनीय भी होगा। नोएडा सीईओ की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि थूकने से कोविड-19 के अलावा भी कई बीमारी फैल सकती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पत्र में कहा गया है कि थूक से निकले कई कीटाणु 24 घंटे तक जीवित रहते हैं। ऐसे में संक्रमित व्यक्ति के थूक से कोविड-19 समेत, टीबी, निमोनिया और हेपेटाइटिस जैसी बीमारी फैल सकती है।
नोएडा: सेक्टर-10 जेजे कॉलोनी, मामूरा और सेक्टर-48 सील
कोरोना संक्रमित मरीज अब नए-नए इलाकों में सामने आ रहे हैं, जिसके बाद सील इलाकों की संख्या बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर सेक्टर-10 जेजे कॉलोनी, मामूरा और सेक्टर-48 को सील कर वहां पर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया। अब यहां पर बेरिकेटिंग कर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने जिम्मेदारी संभाल ली है।
नोएडा: झुग्गी-बस्तियों में घर-घर जांच शुरू
नोएडा के औद्योगिक क्षेत्र के बीच बसी हुई जेजे कॉलोनी (झुग्गी बस्ती) में पिछले दिनों कोरोना वायरस के मरीज बड़ी संख्या में मिलने के बाद अब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने यहां विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के साथ मिलकर 'कंटेनमेंट सर्वे कराने की योजना बनाई है। जिससे कोविड-19 संक्रमित मरीजों की पहचान कर, उन्हें पृथक-वास में भेजा जा सके। शहर के सेक्टर-8, सेक्टर-9 और सेक्टर-10 की झुग्गी बस्तियों में अब तक कोविड-19 से संक्रमित 30 मरीजों की पुष्टि की जा चुकी है। शुक्रवार को भी इन झुग्गियों से कोरोना वायरस के 10 नए मरीज सामने आए। अधिकारियों के अनुसार शनिवार को भी यहां पर कोविड-19 का एक मरीज मिला है और कई ऐसे मरीज भी हैं जिनके संक्रमण के कारणों के बारे में स्वास्थ्य विभाग के पास पूरी जानकारी नहीं है। इन झुग्गियों में संक्रमण को रोकने के लिए तीन-तीन टीमें काम कर रही हैं जो यहां लोगों से बीमारी के लक्षणों के बारे में पूछ रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि झुग्गियों में घर-घर सर्वेक्षण और स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों पर डॉक्टरों की टीम लगाई गई है जो वहां रहने वाले लोगों में लक्षण के आधार पर बीमारियों का इलाज शुरू करेगी और संदिग्ध मरीजों को पृथक-वास में रखकर उनके नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। ओहरी के मुताबिक भविष्य में भी इसी तरह यहां जांच अभियान जारी रहेगा।
आईटीबीपी के कोरोना पॉजिटिव 58 जवान ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में भर्ती
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के महानिदेशक एस.एस. देसवाल ने मंगलवार को कहा कि ग्रेटर नोएडा स्थित आईटीबीपी रेफरल अस्पताल में विभिन्न अर्द्ध सैनिक बलों के कोविड-19 पॉजिटिव 58 जवानों को भर्ती कराया गया है। सवाल ने बताया कि ग्रेटर नोएडा स्थित रेफरल अस्पताल कोरोना (COVID-19) डेडिकेटिड अस्पताल है, इसमें सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के जवानों का इलाज चल रहा है। वर्तमान में ITBP, BSF और CISF के 58 जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीमें हमारे जवानों का 24x7 इलाज कर रही हैं।
नोएडा: जिले में फंसे 1184 छात्र-छात्राओं को भेजा घर
लॉकडाउन के दौरान गौतमबुद्ध नगर के कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में फंसे 1184 छात्रों को रविवार रात 51 रोडवेज बसों से उनके घर भेजा गया। हर छात्र को खाने का पैकेट व पानी की बोतल दी गई। छात्रों को भेजने से पहले उनकी स्क्रीनिंग की गई। घर पर जाकर छात्रों को 14 दिन का क्वारंटाइन रहना होगा।
देश में कोरोनावायरस के चलते लॉकडाउन कर दिया गया। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के हजारों छात्र यहां फंस गए थे। छात्रों ने अधिकारियों से उनके गृह जनपद भेजने की गुहार लगाई। सरकार ने इसको गंभीरता से लिया। जिला प्रशासन जिले में फंसे दूसरे जिलों के छात्र -छात्राओं से फार्म भरवाया। फार्म आने के बाद 1184 छात्र-छात्राओं की सूची तैयार की। रविवार को फंसे 1184 छात्र-छात्राओं को उनके घर भेज दिया है।
नोएडा: कोरोना वायरस से नोएडा में पहली मौत
गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना के मरीज की मौत का पहला मामला सामने आया है। मरीज का नोएडा के सेक्टर 137 स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरीज मूल रूप से गाजियाबाद के खोड़ा कालोनी का रहने वाला है। नोएडा जिला प्रशासन ने गाजियाबाद जिला प्रशासन को मामले की सूचना दे दी है।
सर्वीलांस ऑफिसर डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि गाजियाबाद के खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला एक व्यक्ति कुछ दिन पहले इलाज के लिए नोएडा के सेक्टर-24 स्थित ईएसआई अस्पताल में भर्ती हुआ था। हालत बिगड़ने पर उसे प्राइवेट अस्पताल में रेफर किया गया। वहां पर मरीज का कोविड-19 की जांच के लिए नमूना लिया गया। मरीज में कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसी बीच मरीज की मौत हो गई।
दिल्ली: महिला से रेप करने के बाद उसकी हत्या
लॉकडाउन के दौरान बाहरी दिल्ली में बलात्कार और हत्या का एक खौफनाक मामला सामने आया है. जहां नरेला में एक महिला के संग पहले बलात्कार किया गया, फिर उसकी पीट-पीट कर हत्या कर दी गई. महिला की लाश पुलिस को एक फैक्ट्री से बरामद हुई है. वारदात के बाद से ही पुलिस को फैक्ट्री के एक कर्मचारी पर ही शक है. पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रेप और मर्डर की यह सनसनीखेज वारदात बाहरी दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया की है. पुलिस ने एक फैक्ट्री के अंदर खून से लथपथ लाश बरामद की. महिला की लाश फैक्ट्री परिसर में कर्मयारियों के लिए बने एक कमरे से बरामद की गई. पुलिस को महिला के ही एक जानकार साथी पर शक है. जो मौके से फरार है. पुलिस को आशंका है कि पहले महिला के साथ रेप किया गया और बाद में उसकी पीट-पीट कर हत्या की गई.
दिल्ली में कोरोना टैक्स से 70% महंगी हुई शराब
दिल्ली में शराब की दुकानों के सामने मंगलवार सुबह से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें दिखाई देने लगी है. लोग सुबह साढ़े 5 बजे से लाइनों में लगने शुरू हो गए. दिल्ली सरकार ने शराब की कीमतों में 70 फीसदी का इजाफा किया है, लेकिन इसके बावजूद भी शराब प्रेमियों पर इसका फर्क दिखाई नहीं देता है.
कोरोना: कंपनियों 66% नई नौकरियों पर रोक लगायी
पेशेवर सेवाओं की फर्म केपीएमजी के सर्वेक्षण के अनुसार 66 फीसदी कंपनियों ने नई भर्तियां फिलहाल टाल दी हैं। हालांकि आईटी, फार्मा और उपभोक्ता वस्तु बनाने वाली ज्यादातर कंपनियां नई भर्तियां करेंगी। वहीं, 30 फीसदी कंपनियों ने वेतन का बजट घटा दिया है वहीं, 50 फीसदी संस्थानों ने वेतन का बजट पिछले साल जितना ही रखने का फैसला किया है।
एडवाइजरी, ऑटोमोबाइल, शिक्षा, एनर्जी, तेल एवं गैस सेक्टर के 40 फीसदी से ज्यादा संस्थानों ने वेतन में वृद्धि करने का फैसला टालने का निर्णय लिया है। सर्वे में शामिल 22 फीसदी कंपनियों ने कहा कि अगर कोविड-19 महामारी जारी रही तो उन्हें इन्सेंटिव रोकना पड़ सकता है।
विमानों का परिचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद नहीं
जब तक वायरस फैलने का खतरा बना हुआ है, तब तक विमानों का परिचालन फिर से शुरू होने की उम्मीद नहीं है। 25 मार्च के बाद से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। कई राज्यों ने इससे पहले ही लॉकडाउन लागू कर दिया था। देश की अर्थव्यसस्था को इससे बहुत बड़ा झटका लगा है। कई उद्योग बंद हो गए हैं। इसमें विमानन और रत्न व आभूषण उद्योग भी शामिल हैं। लॉकडाउन के कारण लोगों की आजीविका और कमाई भी प्रभावित हुई है।
लॉकडाउन के कारण 99.5 फीसदी घट गया सोने का आयात
कोरोनावायरस की रोकथाम के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण विमानों का परिचालन और ज्वेलरी शॉप बंद रहने से अप्रैल में भारत ने कम एक दशक में सबसे कम सोने का आयात किया। वित्त मंत्रालय के अस्थायी आंकड़ों की जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने कहा कि पिछले महीने सोने का आयात 99.5 फीसदी घटकर महज 60 किलोग्राम रह गया। इससे एक महीने पहले मार्च में 13 टन सोने का आयात हुआ था। मेटल्स फोकस लिमिटेड के आंकड़ों के मुताबिक 2010 के बाद से यह अब तक का सबसे कम मासिक आंकड़ा है। पारंपरिक तौर पर भारत चीन के बाद सोने का दूसरा सबसे बड़ा खरीदार है।
कम करने की बजाय दिल्ली सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाये
दिल्ली में पेट्रोल 1.67 रुपए और डीजल 7.10 रुपए महंगा हुआ
दिल्ली सरकार ने शराब पर 70% कोरोना सेस लगाया
कोरोना से लड़ाई में फंड इकट्ठा करने के लिए दिल्ली सरकार ने 2 करोड़ दिल्लीवासियों एक और बड़ा झटका दिया है। दिल्ली सरकार ने ऑटो फ्यूल पर लगने वाले वैट में बढ़ोतरी कर दी है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 1.67 रुपए और डीजल 7.10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। जहां एक और पूरी दुनिया में पेट्रोल डीज़ल के रेट कम हो रहे है वही हमारे देश की सरकारे कोरोना के बहाने आम जनता को लूटने में लगी है।
दिल्ली सरकार के इस फैसले के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपए से बढ़कर 71.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार से डीजल की कीमत 62.29 रुपए से बढ़कर 69.39 रुपए प्रति लीटर हो गई है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में अब पेट्रोल पर अब वैट बढ़कर 16.44 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल पर वैट 16.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। दिल्ली में अब पेट्रोल पर 27 फीसदी के बजाए 30 फीसदी और डीजल पर 16.75 फीसदी के बजाय 30 फीसदी वैट लग रहा है।
कोरोना संक्रमण के कारण इस समय क्रूड की कीमतों में तेज गिरावट चल रही है। पाकिस्तान जैसे देश ने भी अपनी जनता को राहत देने के लिए पुरे देश में पेट्रोल डीज़ल के दामों में भरी कमी की है और देश की सबसे लोकप्रिय कही जाने वाली मोदी सरकार ने अभी तक देशवासिओ के लिए कोई राहत नहीं दी है।
गुजरात: सूरत में तीसरी बार प्रवासी मजदूरों का हंगामा
सूरत. गुजरात के सूरत में एक बार फिर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया। वरेली इलाके में प्रवासी मजदूर सोमवार को घर जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। मजदूरों ने पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी मजदूरों ने पथराव किया और इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी दागे।
हरियाणा: मजदूरो ने 2 पुलिस वालों को पीटा
यमुनानगर. यमुनानगर में घर जाने की मांग करते हुए सैकड़ों की संख्या में मजदूर जोडिया इंडस्ट्री एरिया में बाहर निकल आए। उन्होंने एसके रोड जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे दो पुलिस राइडर पर पथराव कर दिया। दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। उनकी बाइक तोड़ दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मजदूरों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जोडिया इंडस्ट्री एरिया में अभी भी बहुत संख्या में मजदूर रूके हुए हैं जो लॉकडाउन में अपने घर नहीं जा सके। सोमवार को वे सैकड़ों की संख्या में बाहर आ गए और रोड जाम कर प्रदर्शन करने लगे। घटना सुबह 9.30 बजे की है। जाम लगने पर दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने जब उनसे बात की तो मजदूरों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। उन पर पथराव किया गया। इस दौरान एक ट्रक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और पुलिसकर्मियों की बाइक तोड़ दी। प्रवासियों के भड़कने की सूचना मिलते ही पुलिस बल को मौके पर भेजा गया।
कोरोना: देश में अब तक 46 हजार 437 केस
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 46 हजार 437 हो गई है। सोमवार को सबसे ज्यादा 3656 संक्रमित बढ़े। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 1567 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। इसके साथ ही कल देश में सबसे ज्यादा 1084 कोरोना संक्रमित ठीक भी हुए। महाराष्ट्र के अलावा गुजरात में 376, दिल्ली में 349, राजस्थान में 175, पंजाब 130, उत्तरप्रदेश में 121, तमिलनाडु में 527 और मध्यप्रदेश में 105 नए मरीज मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कुल संक्रमित 46 हजार 483 हैं। 32 हजार 188 का इलाज चल रहा है। 12 हजार 726 ठीक हो चुके हैं और 1568 की मौत हुई।
इटली: 29 हजार से ज्यादा मौतें
इटली में अब तक 29 हजार 79 मौतें हो चुकी हैं। यहां संक्रमण के मामले 2 लाख 11 हजार 938 हो गए हैं। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें इटली में ही हुई हैं। इटली के नागरिक सुरक्षा विभाग के प्रमुख एंजेलो बोरेली ने सोमवार को बताया कि 24 घंटे के दौरान 195 लोगों की मौत हुई है। रविवार की तुलना में सोमवार को मृतकों की संख्या में इजाफा हुआ है। रविवार को कोरोना से 174 मरीजों की मौत हुई थी। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाया गया था।
अमेरिका: 24 घंटे में 1050 मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 1050 लोगों की मौत हुई है, जबकि 24 हजार से ज्यादा नए केस मिले हैं। देश में अब तक संक्रमण के आंकड़े 12 लाख से ज्यादा हो चुके हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) के एक अंदरुनी मेमो में बताया गया है कि देश में एक जून तक रोजाना मरने वालों की संख्या तीन हजार हो सकती है।
कनाडा: हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की खेप टोरंटो पहुंची
कनाडा में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि भारत से हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन की 50 लाख गोलियों की पहली खेप टोरंटो पहुंची। महत्वपूर्ण समय में भारत-कनाडा का सहयोग जारी है। कनाडा में संक्रमण के मामले 60 हजार से ज्यादा हो गए हैं। मरने वालों की संख्या 3854 हो गई। क्यूबेक प्रांत महामारी से सबसे ज्यादा प्रभवित है। यहां संक्रमितों की संख्या 32,623 है। वहीं, 2280 की मौत हो चुकी है।
कोरोना: दुनिया में अब तक 36.45 संक्रमित
दुनिया में करोनावायरस से अब तक दो लाख 52 हजार 390 लोगों की मौत हो चुकी है। 36 लाख 45 हजार 194 संक्रमित हैं। 11 लाख 94 हजार 872 ठीक हो चुके हैं। अमेरिका के सिएटल स्थित इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन ने कहा कि अगस्त में देश में 1 लाख 30 हजार से ज्यादा मौतें होंगी। यह अभी के आंकड़ों से दोगुना होगा। यहां अब तक करीब 70 हजार जान जा चुकी है।
सोमवार, 4 मई 2020
हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली. दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन फेज-3 की गाइडलाइन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से सभी सरकारी ऑफिस खुलेंगे। प्राइवेट ऑफिस 33% स्टाफ के साथ काम शुरू करेंगे। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। उन्होंने कहा कि 24 मार्च से लॉकडाउन बेहद जरूरी था, लेकिन इसे लंबे समय तक लागू नहीं रख सकते। इससे अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है। सरकार के सामने सैलरी बांटने का संकट है। हमने केंद्र से कहा है कि हम रेड जोन को छोड़कर बाकी हिस्सों में लॉकडाउन खोलने के लिए तैयार हैं।
दिल्ली में 25 बीएसएफ कर्मचारी और संक्रमित मिले
दिल्ली की जामा मस्जिद के पास तैनात रहे बीएसएफ के 25 जवान कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली में अब तक 42 और त्रिपुरा में 12 बीएसएफ जवान कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं, सीआरपीएफ मुख्यालय का एक ड्राइवर संक्रमित मिला। मुख्यालय को सैनिटाइज किया गया। सीआरपीएफ के 135 जवान पहले ही पॉजिटिव हो चुके हैं।
कोरोना: देश मे अब तक 42 हजार 505 केस
नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हजार 505 हो गई है। अकेले महाराष्ट्र में करीब 13 हजार कोरोना पॉजिटिव हैं। यह कुल संक्रमितों का करीब 31% है। रविवार को महाराष्ट्र में 678, दिल्ली में 427, गुजरात में 374, पंजाब में 330, उत्तरप्रदेश में 158, राजस्थान में 114, मध्यप्रदेश में 49 समेत 2676 रिपोर्ट पॉजिटिव आईं। नए मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा है। शनिवार को 2567 संक्रमित मिले थे।
जरूरतमंद मजदूरों का किराया कांग्रेस देगी: सोनिया गांधी
सोनिया ने सवाल उठाया कि जब विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का किराया नहीं लिया गया तो फिर प्रवासी मजदूरों के लिए ऐसी विनम्रता क्यों नहीं दिखाई जा सकती? सोनिया का कहना है कि जब हम गुजरात के एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपए ट्रांसपोर्ट और खाने पर खर्च कर सकते हैं, रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना फंड में 151 करोड़ रुपए दे सकता है तो फिर प्रवासियों को फ्री रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते? यह परेशान करने वाली बात है कि संकट की घड़ी में केंद्र सरकार और रेलवे प्रवासियों से किराया वसूल रहे हैं।
रविवार, 3 मई 2020
नोएडा प्राधिकरण ने पानी की दरों में 7.5 फीसद की बढ़ोतरी की
नोएडा। कोरोना संकट का फायदा उठाना सीखना हो तो नोएडा प्रशिकरण से सीखना चाहिए। एक तरफ तो पूरा देश संकट में है और दूसरी तरफ प्राधिकरण के अधिकारी नोएडावासिओ को दोहने में लगे है। कोरोना वायरस के चलते आगामी 17 मई तक जारी लॉकडाउन के बीच शहरवासियों को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की दोहरी मार पड़ी है। पानी के बिल की दरों में बदलाव कर 7.5 फीसद की बढ़ोतरी कर दी है।
नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, बढ़ी दरें एक अप्रैल से लागू हो चुकी है। यह दरें आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत व वाणिज्यक के अलावा ईडब्ल्यूएस, श्रमिक कुंज जैसी सभी संपत्तियों पर लागू होंगी। इससे पहले प्राधिकरण ने वर्ष 2018 में 25 फीसद पानी की दरों में बढ़ोतरी की थी। इससे प्राधिकरण के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक दो साल पहले दरों को बढ़ाया गया था।
नोएडा: लॉकडाउन में फंसे लोगों को घर भेजने की तैयारी शुरू
नोएडा। लॉकडाउन में फंसे लोगों को गृह जिले व राज्य भेजने की कवायद शुरू हो चुकी है। गौतमबुद्ध नगर में भी ऐसे लोगों का डाटा तैयार किया जा रहा है। शासन से मंजूरी मिलते ही इनको भेजने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके लिए रोडवेज विभाग ने भी कमर कस ली है। ग्रेटर नोएडा डिपो की सभी बसें तैयार हैं।
लॉकडाउन लागू होने के बाद लोग दूसरे जिले व राज्यों में फंस गए थे। वहीं, काम-धंधा बंद होने के चलते भी सैकड़ों की तादाद में कामगार वापस घरों की तरफ पैदल ही चल दिए थे। बाकी लोग सरकार से घर वापस भेजे जाने की मांग कर रहे थे। गृह मंत्रालय ने राज्यों को इन लोगों को वापस भेजने की व्यवस्था करने को कहा था। बता दें कि प्रवासी मजदूरों/कर्मचारियों के संबंध में जिला प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई गाइडलाइन नहीं है कि कैसे लोगों को घर जाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना है। हालांकि स्कूली छात्रों के लिए डीएम की तरफ से एक लिंक जारी किया गया है जिस पर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। माना जा रहा है कि जल्द ही डीएम की तरफ से प्रवासी मजदूरों/कर्मचारियों के लिए कोई गाइडलाइन जारी हो सकती है।
जिले में शुक्रवार को कोराना के 17 नए मामले सामने आए
सेक्टर -8 की जे जे कॉलोनी में आये मामले
नोएडा। नोएडा में लगातार कोरोना वायरस के मामलों में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में शुक्रवार को कोराना के 17 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही आंकड़ा 155 पहुंचा गया है। शुक्रवार को सेक्टर-8 स्थित जेजे कालोनी में झुग्गी झोपड़ियों में रह रहे 10 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इनमें दो 22 साल के युवक और दो 30 साल युवक भी शामिल हैं। इतना ही नहीं 10-10 साल के बच्चों सहित छह महिलाएं भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गई है।
पाकिस्तान: संक्रमण का खतरा बताकर हाफिज समेत कई आतंकियों को जेल से छोड़ा
कोरोना महामारी की आड़ में पाकिस्तान ने हाफिज सईद समेत कई आतंकियों को जेल से छोड़ दिया है, जिन पर कार्रवाई का ढोंग दिखाकर वह फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) की ब्लैकलिस्ट में जाने से बचा था। अब जेल से बाहर आकर लश्कर-ए-तैयबा समेत कई संगठनों के दहशतगर्द भारत के खिलाफ नई साजिश की तैयारी में जुट गए हैं।
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने पिछले महीने ट्वीट कर बताया था कि लाहौर जेल में करीब 50 कैदी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इस मौके को भुनाते हुए पाकिस्तान ने आतंकियों को तुरंत छोड़ दिया। अभी दुनिया का ध्यान कोरोना से लड़ाई में लगा हुआ है।
तुर्की: संक्रमितों की संख्या 1.24 लाख
तुर्की में एक दिन में 1983 नए मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां संक्रमण के माामले एक लाख 24 हजार 375 हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री फहरेट्टिन कोजा ने शनिवार को बताया कि अब तक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 58हजार 259 हो गई है।
फ्रांस: आपातकाल दो महीने बढ़ सकता है
फ्रांस सरकार ने साफ कर दिया है कि वो महामारी से निपटने के लिए आपातकाल दो महीने बढ़ाने जा रहा है। कैबिनेट का प्रस्ताव मंगलवार को संसद के सामने पेश किया जाएगा। यहां अब तक 24 हजार 760 की जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 68 हजार संक्रमित हैं।
किम जोंग उन को वापस और स्वस्थ देखकर खुशी हुईः ट्रम्प
ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वे उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उनकी को स्वस्थ देखकर खुश हैं। ट्रम्प ने शनिवार को उ.कोरिया की सरकारी मीडिया द्वारा किम की जारी की गई नई तस्वीर को लेकर जवाब दे रहे थे। किम 20 दिनों तक सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। इसके कारण मीडिया में ऐसी अटकलें लगने लगी थी कि उनका निधन हो गया है।
अमेरिका: 11 लाख से ज्यादा संक्रमित
अमेरिका में एक दिन में 28 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या 11 लाख 59 हजार 430 हो गई है। देश के अलबामा और आइडाहो समेत कई राज्यों ने प्रतिबंधों में ढील देने शुरू कर दिए हैं। टेक्सास में राज्य के 2 लाख 90 हजार लोगों से स्टे-ऐट-होम ऑर्डर हटा लिया गया है।
कोरोना: दुनिया में अब तक 34.83 लाख संक्रमित
दुनिया में कोरोना से 34 लाख 79 हजार 521 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 44 हजार 581 जान जा चुकी है, जबकि 11 लाख 8 हजार 23 ठीक हो चुके हैं। रूस ने मास्क और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) के निर्यात से अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया है। पिछले महीने इस पर प्रतिबंध लगाया गया था। यहां संक्रमण के अब तक एक लाख 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 1222 लोगों की मौत हो चुकी है।
सोनभद्र के सफाई कर्मियों को राशन किट एवं मास्क देकर सम्मानित किया
सोनभद्र। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू द्वारा निर्देशित जनपद के नगर पालिका परिषद एवं समस्त नगर पंचायतों में कार्यरत सफाई कर्मियों जिन्होंने लाक डाउन में निडर होकर अपने कार्य को बेझिझक किया' को कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायतों में सम्मानित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज लाक डाउन का संपूर्ण पालन करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राम राज सिंह गौड़ की अध्यक्षता में एवं शहर के सम्मानित कांग्रेसी नेता श्री राजीव त्रिपाठी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य श्री सुशील पाठक तथा समाजसेवी एवं कांग्रेसी नेता फरीद खान के सहयोग से नगर पालिका परिषद सोनभद्र के सफाई कर्मियों को राशन किट एवं मास्क देकर सम्मानित किया गया l
राम राज सिंह गौड़ ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से जरूरतमंदों का बराबर सहयोग होता रहेगा, जब तक कोरोना महामारी से मुक्ति नहीं मिलती, राजीव त्रिपाठी ने बताया कि मैं लाक डाउन की अवधि में प्रत्येक दिन जरूरतमंदों की सेवा में लगा हूं शहर एवं गांव के कस्बों में राशन किट वितरण करने के साथ ही इसके पहले मैं और मेरी बेटी ने जिला अस्पताल में रक्तदान भी किया था सुशील पाठक एवं फरीद खान ने एक स्वर से कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का हमेशा पालन किया जाएगा जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जाएगी इस मौके पर कांग्रेस नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री श्री अरविंद सिंह मौजूद थे।
अब राहुल गाँधी बोले 'आरोग्य सेतु ऐप से निजता को खतरा'
नई दिल्ली। अपने अल्प ज्ञान के लिये प्रसिद्ध कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी समय समय पर उलटे सीधे बयान देकर न केवल अपनी फ़ज़ियत करवाते है बलिक पूरी कांग्रेस पार्टी को डुबो दिया है। खुद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकरी व् कार्याकर्ता उनको गभीरता से नहीं लेते, हां चापलूसी चुकि जरुरी है इसलिए उनकी हर गलत बात को भी उचित ठहराने की नाकाम कोशिश केवल देखावे के लिए जरूर करते है।
कांग्रेस ने शनिवार को ही लॉकडाउन और आरोग्य सेतु ऐप को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कोरोना महामारी से लड़ाई में सरकार की कोशिशों को लेकर स्थिति साफ करने की मांग की है। राहुल गांधी ने इस बार ऐप को एक जटिल निगरानी प्रणाली बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आरोग्य सेतु से जुड़े काम के लिए सरकार ने प्राइवेट ऑपरेटर को आउटसोर्स किया है। यह डाटा सुरक्षा और निजता को लेकर चिंताजनक है। तकनीक हमें सुरक्षित रख सकती है, लेकिन लोगों को उनकी मर्जी के बिना ट्रैक करने के लिए कोरोना के डर का फायदा नहीं उठाया जा सकता। वही ज्यादातर लोगो ने सवाल उठाया है कि राहुल गाँधी को लोगो की जिंदगी से ज्यादा निजता की चिंता है। खुद कांग्रेसी दबी जुबान से इस बात के औचित्य पर सवाल उठा रहे है।
गौरतलब है कि इस ऐप को सरकार ने अप्रैल में लॉन्च किया था। केंद्र के मुताबिक, कोई भी अपनी मर्जी से इसका इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, अब सरकार ने ऐप को सभी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए डाउनलोड करना जरूरी कर दिया है। अगर किसी प्राइवेट कर्मचारी के मोबाइल में यह ऐप नहीं मिला तो उसकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, घर से काम करने वालों को इसे डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।
बीएसएफ जवान ने इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या की
श्रीगंगानगर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक हवलदार ने रविवार सुबह ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बाद सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से पूर्व छुट्टी से लौटा झारखंड निवासी हवलदार अपने बेटी की शादी में हो रहे विलंब को लेकर परेशान चल रहा था। जोधपुर स्थित राजस्थान सीमांत मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड निवासी शिवचरण दास श्रीगंगानगर सेक्टर में रेणुका पोस्ट पर तैनात था। रविवार सुबह पोस्ट कमांडेट सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश निवासी आरपी सिंह ने ड्यूटी पर लेट पहुंचने के कारण शिवचरण को डांट दिया। इससे नाराज हो शिवचरण ने अपनी गन से सिंह पर गोलियों की बौछार कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। सीमा चौकी पर गोलियां चलने से हड़कंप मच गया।
पानीपत में हालात खराब, 10 नए केस आए
पानीपत में शनिवार को रिकॉर्ड एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस सामने आए। चार केस कोरोना संक्रमित से फैले हैं। इनमें कोरोना संक्रमित महिला एएसआई का भतीजा, धूप सिंह नगर की कोरोना संक्रमित महिला की सास और बेटी, दिल्ली से लौटी कोरोना संक्रमित ईदगाह कॉलोनी की नवविवाहिता का पति भी शामिल है। अन्य 6 केस अलग-अलग जगहों से हैं। इसमें एक भरत सिंह कॉलोनी, सिवाह और अन्य जगहों से हैं। इसके अलावा एक और केस सामने आया है। सेक्टर-11 में अपनी बहन के घर रह रही 20 साल की युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली। 10 दिनों से उसकी टीबी का इलाज खानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यहां पर जांच में अब कोरोना संक्रमित मिली। उसे सोनीपत में गिना जा रहा है। इस तरह से अब पानीपत में कोरोना पॉजिटिव के 23 केस आ चुके हैं।
गुड़गांव में 4 फिर कोरोना पॉजिटिव मिले
गुड़गांव में कुल मरीजों की संख्या 67 हो गई। यहां पाए गए चारों केस शहर से हैं, इनमें एक 54 साल का व्यक्ति और एक प्राइवेट अस्पताल की स्टाफ नर्स को शहर के कोविड अस्पताल ईएसआई सेक्टर-9 में एडमिट कराया गया है। दो मरीज डूंडाहेड़ा गांव के हैं। ये दोनों कोरोना मरीजों के संपर्क में आए थे। विशेषज्ञों की मानें तो संक्रमण का ये फैलाव अनदेखी के कारण बढ़ रहा है। लोग महामारी को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।
लॉकडाउन के दौरान दुनियाभर में घरेलू हिंसा 20% बढ़ी
एक तरफ जहां कोरोनावायरस के चलते दुनिया की बड़ी आबादी घरों में कैद है। वहीं, दूसरी ओर लॉकडाउन के चलते परिवारों में कलह बढ़ गई है। यूएन पॉपुलेशन फंड(यूएनपीएफ) के मुताबिक दुनियाभर में लॉकडाउन की वजह से घरेलू हिंसा में 20% फीसदी का इजाफा हुआ है। अनुमान है कि सिर्फ पाबंदियों के चलते इस साल दुनियाभर में घरेलू हिंसा के 1.5 करोड़ मामले आ सकते हैं। इन नए आंकड़ों ने अगले दशक में महिलाओं की बेहतर जिंदगी की उम्मीदों भरी तस्वीर काे धुंधला कर दिया है।
देश में अब तक 39 हजार 878 केस
दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय का एक ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मुख्यालय को सील कर दिया गया है। यहां पदस्थ 40 अफसरों को होम क्वारैंटाइन होने को कहा गया है। इनमें एक स्पेशल डायरेक्टर जनरल रैंक के अफसर और डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल शामिल हैं। कोरोना की जांच में तेजी आई है। आरटी-पीसीआर किट से हर दिन करीब 70 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार शाम तक इस जांच का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया। इनमें से 73 हजार 709 शुक्रवार सुबह 9 बजे के बाद किए गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च तक 47 हजार 852 सैम्पल की जांच की गई थी। 30 अप्रैल तक यह संख्या 9 लाख 2 हजार 654 हो गई। वहीं, 1 मई से 3 मई की शाम तक, यह आंकड़ा 1 लाख 37 हजार 346 पर पहुंच गया। आरटी-पीसीआर किट में कोरोना की जांच स्वाब से की जाती है।
राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत पांच शहीद
श्रीनगर. हंदवाड़ा में शनिवार रात से जारी एनकाउंटर में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद हो गए। मुठभेड़ के दौरान सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों के छिपे होने की खबर के बाद नॉर्थ कश्मीर के एक घर में सुरक्षाबलों ने हमला बोला था। आतंकियों ने घर के लोगों को बंधक बनाकर रखा था, उन्हीं को बचाने सेना और पुलिस की टीम गई थी। इन लोगों को सुरक्षाबलों ने छुड़वा लिया।
शहीद होने वालों में कर्नल आशुतोष के अलावा, मेजर अनुज, सब इंस्पेक्टर शकील काजी, एक लांस नायक और एक राइफलमैन शामिल हैं। मुठभेड़ हंदवाड़ा के छांजीमुल्लाह गांव में शनिवार दोपहर 3 बजे शुरू हुई थी। कर्नल आशुतोष को पिछले ही साल दूसरी बार सेना मेडल मिला था। वे गार्ड्स रेजिमेंट से थे और इलाहाबाद के रहने वाले थे।
झुग्गी बस्तियों में 400 खाने के पैकेट जरूरतमंद लोगों में वितरण किया: गंगेश्वर दत्त
नोएडा, 2 मई 2020 को दीदी की रसोई वरिष्ठ समाजसेवी का रितू सिन्हा द्वारा गंगेश्वर दत्त शर्मा के सहयोग से शाम के वक्त सेक्टर 76 नोएडा झुग्गी बस्ती और सेक्टर 50 नोएडा की झुग्गी बस्तियों में 400 खाने के पैकेट जरूरतमंद लोगों में वितरण किया। आई एम संस्था के द्वारा वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रितु सिन्हा के नेतृत्व में और गंगेश्वर शर्मा के मार्गदर्शन में गांव मोरना सेक्टर 35 नोएडा पर 70 गरीब जरूरतमंद लोगों को राशन का वितरण किया। राशन व खाना वितरण में रामसागर, विनोद कुमार, राहुल शर्मा, कुणाल शर्मा, गुलशन पंडित, पूनम देवी, राकेश कुमार राय, राम प्रसाद, राजकुमार, प्रदीप, राज करण सिंह आदि ने योगदान किया।
ब्राह्मण शूद्रों को अछूत मानते थे, आइये जानते हैं इसकी असलियत?
जब ब्राह्मणों के घर ब्रह्मभोज होता था तो उनके यहाँ जो दोना पत्तल लगता था वो मुसहर (महादलित) लेके आता था। जो पानी भरा जाता था वो कहार भरते थे। जो मिट्टी का बर्तन यूज होता था वो कुम्हार बनाते थे। जो आवश्यक कपड़े लगते थे वो जुलाहे के यहाँ से आते थे। जो जनेऊ होती थी उसे शूद्र कारीगर ही बनाते थे। हाथ में जो कलावा पहनते हैं ये भी शूद्र समाज ही बनाता था। नदी जब पार करते थे तो उसे मल्लाह पार करवाता था। अनाज किसानों के यहाँ से आता था और दूध अहिरों के यहाँ से..!
अंत में कोई भी यदि मरता है, चाहे वो राजा हो या कोई गरीब मुखअग्नि केवल डॉम ही दे सकता है। बिना उसके अग्नि दिए कभी भी किसी का उद्धार नहीं हो सकता है।
छूत अछूत वाली सारी कहानी यहीं धराशायी हो जाती है। ब्राह्मणों ने ऐसे समाज की रचना की थी जहाँ सबको बराबर काम आवंटित होता था और 90% क्षेत्रों में शूद्रों को आरक्षण दिया गया था। ब्राह्मण सिर्फ शिक्षा (Education/Teaching) का काम संभालते थे और क्षत्रिय राज-काज और समाज की रक्षा का, जबकि वैश्य व्यापार (Industrial) का, मैनुफैक्चर सेक्टर पूरा शूद्रों के हाथों में था।
और फिर ब्रिटिश आये, शूद्रों का पूरा मैनुफैक्चरिंग सेक्टर उन्होंने छीना और वो फिर से उबर ना पायें इसके लिए उन्होंने ब्राह्मणों को ही खलनायक बना दिया। जिन ब्राहमणों ने एक आदर्श समाज की रचना की थी उसे ही बदनाम कर दिया, और आज दुःख इस बात का है की आज भी कुछ लोग इसी बात को आधार बना कर इसपर राजनीती करते हैं और इसपर अपनी रोटी सेक रहे हैं।
आज विचार आपको करना है की क्या हम दलित शूद्र का खेल खेलें या फिर मिल कर एक नए भारतवर्ष का निर्माण करें..!
मैं गाँव हूँ!
मैं वहीं गाँव हूँ जिसपर ये आरोप है कि यहाँ रहोगे तो भूखे मर जाओगे।
मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर आरोप है कि यहाँ अशिक्षा रहती है
मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर असभ्यता और जाहिल गवाँर का भी आरोप है
हाँ मैं वहीं गाँव हूँ जिस पर आरोप लगाकर मेरे ही बच्चे मुझे छोड़कर दूर बड़े बड़े शहरों में चले गए।
जब मेरे बच्चे मुझे छोड़कर जाते हैं मैं रात भर सिसक सिसक कर रोता हूँ ,फिरभी मरा नही।मन में एक आश लिए आज भी निर्निमेष पलकों से बांट जोहता हूँ शायद मेरे बच्चे आ जायँ ,देखने की ललक में सोता भी नहीं हूँ
लेकिन हाय!जो जहाँ गया वहीं का हो गया।
मैं पूछना चाहता हूँ अपने उन सभी बच्चों से क्या मेरी इस दुर्दशा के जिम्मेदार तुम नहीं हो?
अरे मैंने तो तुम्हे कमाने के लिए शहर भेजा था और तुम मुझे छोड़ शहर के ही हो गए।मेरा हक कहाँ है?
क्या तुम्हारी कमाई से मुझे घर,मकान,बड़ा स्कूल, कालेज,इन्स्टीट्यूट,अस्पताल,आदि बनाने का अधिकार नहीं है?ये अधिकार मात्र शहर को ही क्यों ? जब सारी कमाई शहर में दे दे रहे हो तो मैं कहाँ जाऊँ?मुझे मेरा हक क्यों नहीं मिलता?
इस कोरोना संकट में सारे मजदूर गाँव भाग रहे हैं,गाड़ी नहीं तो सैकड़ों मील पैदल बीबी बच्चों के साथ चल दिये आखिर क्यों?जो लोग यह कहकर मुझे छोड़ शहर चले गए थे कि गाँव में रहेंगे तो भूख से मर जाएंगे,वो किस आश विस्वास पर पैदल ही गाँव लौटने लगे?मुझे तो लगता है निश्चित रूप से उन्हें ये विस्वास है कि गाँव पहुँच जाएंगे तो जिन्दगी बच जाएगी,भर पेट भोजन मिल जाएगा, परिवार बच जाएगा।सच तो यही है कि गाँव कभी किसी को भूख से नहीं मारता ।हाँ मेरे लाल
आ जाओ मैं तुम्हें भूख से नहीं मरने दूँगा।
आओ मुझे फिर से सजाओ,मेरी गोद में फिर से चौपाल लगाओ,मेरे आंगन में चाक के पहिए घुमाओ,मेरे खेतों में अनाज उगाओ,खलिहानों में बैठकर आल्हा खाओ,खुद भी खाओ दुनिया को खिलाओ,महुआ ,पलास के पत्तों को बीनकर पत्तल बनाओ,गोपाल बनो,मेरे नदी ताल तलैया,बाग,बगीचे गुलजार करो,बच्चू बाबा की पीस पीस कर प्यार भरी गालियाँ,रामजनम काका के उटपटांग डायलाग, पंडिताइन की अपनापन वाली खीज और पिटाई,दशरथ साहू की आटे की मिठाई हजामत और मोची की दुकान,भड़भूजे की सोंधी महक,लईया, चना कचरी,होरहा,बूट,खेसारी सब आज भी तुम्हे पुकार रहे है।
मुझे पता है वो तो आ जाएंगे जिन्हे मुझसे प्यार है लेकिन वो?वो क्यों आएंगे जो शहर की चकाचौंध में विलीन हो गए।वही घर मकान बना लिए ,सारे पर्व, त्यौहार,संस्कार वहीं से करते हैं मुझे बुलाना तो दूर पूछते तक नहीं।लगता अब मेरा उनपर कोई अधिकार ही नहीं बचा?अरे अधिक नहीं तो कम से कम होली दिवाली में ही आ जाते तो दर्द कम होता मेरा।सारे संस्कारों पर तो मेरा अधिकार होता है न ,कम से कम मुण्डन,जनेऊ,शादी,और अन्त्येष्टि तो मेरी गोद में कर लेते। मैं इसलिए नहीं कह रहा हूँ कि यह केवल मेरी इच्छा है,यह मेरी आवश्यकता भी है।मेरे गरीब बच्चे जो रोजी रोटी की तलाश में मुझसे दूर चले जाते हैं उन्हें यहीं रोजगार मिल जाएगा ,फिर कोई महामारी आने पर उन्हें सैकड़ों मील पैदल नहीं भागना पड़ेगा।मैं आत्मनिर्भर बनना चाहता हूँ।मैं अपने बच्चों को शहरों की अपेक्षा उत्तम शिक्षित और संस्कारित कर सकता हूँ,मैं बहुतों को यहीं रोजी रोटी भी दे सकता हूँ
मैं तनाव भी कम करने का कारगर उपाय हूँ।मैं प्रकृति के गोद में जीने का प्रबन्ध कर सकता हूँ।मैं सब कुछ कर सकता हूँ मेरे लाल!बस तू समय समय पर आया कर मेरे पास,अपने बीबी बच्चों को मेरी गोद में डाल कर निश्चिंत हो जा,दुनिया की कृत्रिमता को त्याग दें।फ्रीज का नहीं घड़े का पानी पी,त्यौहारों समारोहों में पत्तलों में खाने और कुल्हड़ों में पीने की आदत डाल,अपने मोची के जूते,और दर्जी के सिरे कपड़े पर इतराने की आदत डाल,हलवाई की मिठाई,खेतों की हरी सब्जियाँ,फल फूल,गाय का दूध ,बैलों की खेती पर विस्वास रख कभी संकट में नहीं पड़ेगा।हमेशा खुशहाल जिन्दगी चाहता है तो मेरे लाल मेरी गोद में आकर कुछ दिन खेल लिया कर तू भी खुश और मैं भी खुश।
शनिवार, 2 मई 2020
भारत ने दवा के निर्यात से रोक हटाई
अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कोरोना से लड़ाई में साथ देने के लिए भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए उनकी सरकार भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे दोस्तों के साथ मिलकर काम कर रही है। इन देशों के साथ इलाज की बेहतर प्रक्रियाएं और सूचनाएं साझा की जा रही हैं। इस मामले में भारत एक उदाहरण है। उसने कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा के निर्यात पर प्रतिबंध हटाकर कई देशों की मदद की है। पोम्पियो ने कहा कि भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का बड़ा उत्पादक है। उसने भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और म्यांमार समेत दुनिया के 55 देशों को इस दवा की सप्लाई का वादा किया है। अमेरिका, अफगानिस्तान, मॉरिशस, कजाकिस्तान और ब्राजील में दवा भेजी जा चुकी है।
कनाडा का एक मिलिट्री हेलिकॉप्टर ग्रीस के तट से गायब
धवार को ग्रीस के आउटलेट मिलिटायर. जीआर ने बताया था कि कनाडा का सिकोरस्की सीएच-124 एंटी-सबमरीन युद्धक हेलिकॉप्टर आइयोनियन सागर के सीफेलोनिया द्वीप के पश्चिम में गायब हो गया। इसमें छह लोग सवार थे। एक सदस्य की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि पांच लोग लापता है। जस्टिन ट्रूडो ने बुधवार शाम को ट्वीट किया, ‘‘नाटो के ऑपरेशन में शामिल कनाडाई हेलिकॉप्टर ग्रीस के तट से लापता हो गया है। उसकी खोज और बचाव के प्रयास चल रहे हैं। मैनें नेशनल डिफेंस मिनिस्टर हरजीत सज्जन से बात की है।
बेल्जियम: करीब 8 हजार मौतें
बेल्जियम में 24 घंटे में 109 लगों की मौत हुई। देश में मरने वालों का कुल आंकड़ा 7765 हो गया है। यहां संक्रमण के 49 हजार 517 मामले सामने आ चुके हैं। बीबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था- जनसंख्या के आधार पर बेल्जियम में अमेरिका से ज्यादा मौते हुई हैं। बेल्जियम की आबाादी 15 लाख है। यहां एक लाख पर 66 लोगों की जान गई है, जबकि 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में एक लाख पर 15 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बेल्जियम सरकार के प्रवक्ता ने इसकी तुलना को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य के विज्ञान और राजनीतिक मकसद के बीच का फर्क है।
सुरक्षात्मक उपायों और अर्थव्यस्था को खोलने को लेकर अमेरिका में प्रदर्शन
अमेरिका में लेबर डे के दिन एक मई को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के बाद अर्थव्यस्था को फिर से खोलने की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल थे। नेशनल नर्सेज यूनाइटेड (एनएनयू) की 15 हजार नर्सों ने देश के 13 राज्यों में आयोजित लगभग 140 रैलियों में हिस्सा लिया। प्रशासन से मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरण मुहैया कराने की मांग की। एनएनयू की कार्यकारी निदेशक बोनी कैस्टिलो ने ट्विटर पर लिखा, "जब नर्से सुरक्षित नहीं हैं, तो मरीज भी सुरक्षित नहीं हैं।
अमेरिका में रेमडेसिविर के इस्तेमाल को आपातकालीन मंजूरी मिली
अमेरिका के फूड एंड एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने महामारी के इलाज के लिए इबोला की दवा रेमडेसिविर के इस्तेमाल को आपातकालीन मंजूरी दे दी है। एफडीए प्रमुख स्टेफन हान ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रेमडेसिविर के उपयोग को सही सोच करार दिया और कहा कि इससे बहुत उम्मीद है। इसे बनाने वाली कंपनी गिलीड के कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डेनियल ओ डे ने घोषणा की हमने लगभग 10.50 लाख रेमडेसिविर की शीशियां दान करने का फैसला लिया है।
अमेरिका: 24 घंटे में 1883 मौतें
जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। यहां 11 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां अकेले न्यूयॉर्क स्टेट (24,069) में स्पेन (24,824) और फ्रांस (24,594) के बराबर मौतें हुई हैं। वहीं, तीन लाख 15 हजार 222 संक्रमित हैं। ट्रम्प ने कहा कि वे चीन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं। संक्रमण से निपटने में चीन नाकाम रहा है। साथ ही कहा कि देश में संक्रमण से कम से कम एक लाख लोगों की जान जा सकती है। उम्मीद है हम इसे इस आंकड़े तक नहीं पहुंचने देंगे। देश में अब तक 65 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
कोरोना: दुनिया में अब तक 34.17 लाख संक्रमित
दुनिया में कोरोना से 34 लाख 17 हजार 609 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 39 हजार 900 जान जा चुकी है, जबकि 10 लाख 88 हजार 817 ठीक हो चुके हैं। रूस में शनिवार को संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। देश में 9500 नए मामले मिले। इसके साथ ही यहां संक्रमितों की संख्या एक लाख 24 हजार 54 हो गई है। वहीं अब तक 1222 लोगों की जान जा चुकी है। मास्को देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है। यहां एक दिन में पांच हजार केस मिले।
इंदाैर में दवा के अलावा काेई दुकान नहीं खुलेंगी: कलेक्टर
केंद्र सरकार ने रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में शामिल जिलों में लॉकडाउन 3.0 के दौरान दफ्तर, इंडस्ट्री, दुकानें खुलने को लेकर अलग-अलग तरह की छूट देने की गाइड लाइन जारी की है। हालांकि इंदौर जिले के हॉट स्पॉट में होने से कलेक्टर मनीष सिंह ने साफ कर दिया है कि शहरी सीमा में किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी। दवा दुकानों के अलावा न कोई अन्य दुकानें खुलेंगी ना ही कोई दफ्तर। केंद्र सरकार ने गाइड लाइन जारी की है कि क्या ज्यादा छूट दे सकते हैं। इन छूट को कम करना या नहीं देना, यह फैसला स्थानीय स्तर पर शासन और प्रशासन द्वारा लिया जाएगा। फिलहाल इंदौर में सख्ती जारी रहेगी और किराना और सब्जी की होम डिलीवरी होगी। इंडस्ट्री भी प्रशासन द्वारा जारी मंजूरी के बाद ही खुलेंगी।
अखबार की पीडीएफ कॉपी वॉट्सऐप ग्रुप में प्रसारित करना गैर-कानूनी
लॉकडाउन के दौर में अखबार एक ओर वितरण से जुड़ी चुनौतियों से जूझ रहे हैं, दूसरी ओर उनके ई-पेपर की कॉपी और डिजिटल पाइरेसी की घटनाएं भी बढ़ी हैं। इससे समाचार पत्रों को रेवेन्यू का नुकसान हो रहा है। इसे देखते हुए इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी (आईएनएस) ने आगाह किया है कि अखबारों के ई-पेपर से पेज डाउनलोड कर उनकी पीडीएफ फाइल वॉट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप में प्रसारित करना गैर-कानूनी है।
ई-पेपर या उसके अंश कॉपी करके सोशल मीडिया पर अवैध रूप से प्रसारित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अखबार कड़ी कानूनी और भारी जुर्माने की कार्रवाई कर सकते हैं। किसी ग्रुप में इस तरह से अखबार की ई-कॉपी अवैध रूप से सर्कुलेट करने के लिए उस वॉट्सऐप या टेलीग्राम ग्रुप के एडमिन जिम्मेदार माने जाएंगे।
कोरोना: देश में अब तक 37 हजार 340 केस
दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके में एक बिल्डिंग के 41 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। 18 अप्रैल को इस इमारत में पहला केस सामने आया था। इसके बाद इस बिल्डिंग को सील कर दिया गया। सभी लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए थे। 11 दिनों बाद रिपोर्ट आई तो 41 लोग कोरोना संक्रमित मिले। हरियाणा से सटा दिल्ली का कापसहेड़ा काफी सघन इलाका है। इस बिल्डिंग के 176 लोगों की जांच हुई थी। अभी इसमें 67 की रिपोर्ट आई है। बाकी के रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने बिल्डिंग सील कर दी है।
जयपुर: 5 पुलिसकर्मी डिस्चार्ज, क्वारैंटाइन से 112 ड्यूटी पर लाैटे
जयपुर कमिश्नरेट में कोरोना संक्रमित हुए 9 जवानों में 7 जवान पूरी तरह ठीक हो गए। इनमें 5 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि दो अन्य जवानों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। शनिवार को आखिरी जांच भी निगेटिव आई तो उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। वहीं, क्वारैंटाइन से भी 112 जवान ड्यूटी पर लौटे आए हैं।
फरीदाबाद: नशे में धुत शख्स ने घर में घुसा दी कार
फरीदाबाद के रहने वाले अमित और उनका परिवार शुक्रवार रात को ठीक-ठाक सोया था लेकिन रात करीब 1.30 बजे ऐसा लगा मानों भूकंप आ गया हो। वे हड़बड़ाकर उठे तो देखा कि घर का नक्शा बदला हुआ था। दीवारें टूटी हुई थी। घर में चारों तरफ मलबा बिखरा था और बेडरूम के दरवाजे पर एक कार खड़ी थी। दरअसल कार दीवारें तोड़ते हुए अंदर आई थी। उनका आरोप है कि जिसने इसे अंजाम दिया, उसने शराब पी रखी थी। वह गाड़ी छोड़कर फरार है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु बने कोरोना कैरियर
प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 718 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 321 हजूर साहिब से लौटे हैं। सबसे ज्यादा जालंधर में 106 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब में पिछले 24 घंटे में 169 मामले सामने आए हैं। इनमें से अमृतसर में 60, फिरोजपुर और पटियाला में 24-24, लुधियाना में 22, जालंधर में 16, फतेहगढ़ साहिब में आठ, मोहाली में छह, फाजिल्का में चार, बठिंडा दो व संगरूर, होशियारपुर व मोगा में एक-एक नए मरीजों की पुष्टि हुई है। फिरोजपुर में सामने आए 24 मामलों में से 18 हजूर साहिब से लौटे हैं, जबकि छह राजस्थान से आए हैं। लुधियाना में 22 में से 18 हजूर साहिब से आए हैं। जालंधर के 16 मामलों में से एक हजूर साहिब से आया है। अमृतसर में सरकारी लैब टेक्नीशियन के अलावा अन्य सभी 59 लोग हजूर साहिब से लौटे हैं। मोहाली में पॉजिटिव आए छह लोगों में से पांच हजूर साहिब से लौटे हैं।
जब तक वैक्सीन नहीं मिलता, वायरस के साथ जीना पड़ेगा: प्रकाश जावड़ेकर
सरकार ने शनिवार को कोरोनावायरस से पैदा हुए हालात की जानकारी दी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि सबसे बुरा दौर गुजर चुका है, लेकिन जब तक बीमारी पर पूरी तरह काबू नहीं पा लेते, तब तक हमें सतर्क रहते हुए गाइडलाइन माननी चाहिए। ये संक्रमण चीन से आया, लेकिन अभी इसका कोई वैक्सीन नहीं मिला। वैक्सीन मिलने तक हमें वायरस के साथ ही जीना होगा। मास्क लगाना, बार-बार हाथ धोना, दो गज की दूरी रखना, ये 'न्यू नॉर्मल' हैं।
महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री के आवास मातोश्री के बाहर तैनात 3 जवान कोरोना पॉजिटिव
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास मातोश्री के बाहर तैनात तीन पुलिस के जवानों को कोरोना हो गया। इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके बाद पूरे इलाके को सैनिटाइज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि उनके साथ ड्यूटी में तैनात 130 जवानों को भी क्वारैंटाइन किया गया है। इसके पहले अप्रैल में मातोश्री के बाहर एक चाय वाला कोरोना संक्रमित पाया गया था।
शुक्रवार, 1 मई 2020
पूंजीपतियों के पक्ष में नवउदारवादी नीतियों को ही आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है
भारत में भी, कोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ की लड़ाई सार्वजनिक क्षेत्र की मशीनरी द्वारा ही लड़ी जा रही है। चाहे वह स्वास्थ्य हो या कानून एवं व्यवस्था का या फिर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान हों - ये वही सार्वजनिक क्षेत्र हैं जिसपर पिछले दो दशकों से नव-उदारवादी नीतियों का हमला जारी रहा था।
कोरोना संकट के इस दौर में भी केंद्र सरकार और कुछ राज्य सरकारों के द्वारा मजदूर विरोधी एवं पूंजीपतियों के पक्ष की नवउदारवादी नीतियों को ही आगे बढ़ाने का काम किया जा रहा है। काम के घंटे को 8 से बढ़ाकर 12 घंटे करने, मँहगाई भत्ता को वापस लेने का काम किया जा रहा है। बड़े पैमाने पर निजी क्षेत्र में मजदूरों की छटनी की जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। 'काम नहीं तो वेतन नहीं' को लागू किया जा रहा है। राशन वितरण करने में भी सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
ऐसे में हमें यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी चट्टानी वर्गीय एकता के जरिए इस महामारी से मुकाबला करें। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि इन मजदूर विरोधी नवउदारवादी नीतियों को, जिसकी सच्चाई आज महामारी के दौरान पूरी दुनिया और भारत में उजागर हो चुकी है उसे भी वापस करवाया जाए।
सीपीआई(एम) की दिल्ली राज्य कमेटी इस मई दिवस पर अपने वर्ग संगठन सीटू के साथ पूरी एकजुटता प्रकट करने का आह्वान करती है। सभी साथियों से अपील है कि वे 1 मई को सुबह 8 बजे अपने अपने दफ्तरों में झंडा फहराएं। कोरोना वायरस के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए शारीरिक दूरी का ख्याल रखते हुए अपने अपने घरों के सामने लाल झंडे के साथ मजदूर वर्ग के हितों पर सरकार के द्वारा किए जाने वाले हमले के खिलाफ प्रदर्शन करें। इसके लिए वे हाथ से लिखे पोस्टर, तख्ती, आदि का भी प्रयोग करें। आज जरूरत इस बात की है कि अपने प्रतिरोध से सरकार को मजबूर किया जा सके कि तालाबंदी से प्रभावित मजदूर वर्ग को अधिक से अधिक राहत मिल सके।
आमिर, साजिद हसन, 11 लाख का माल लदा ट्रक लेकर गायब
इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने दबिश देकर ट्रक को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया
मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर संधावली पुल के नीचे छिपाए गए लाखों के मेडिकल उपकरणों से लदे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उपकरणों को बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में करीब 11 लाख का माल लदा था। पुलिस के मुताबिक ट्रक मुंबई से गुरुग्राम के लिए चला था। आरोपियों ने गुरुग्राम में ट्रक का जीपीएस हटाकर उसे बेचने के इरादे से संधावली पुल के नीचे लाकर छिपा दिया था।
मुंबई से 21 अप्रैल को करीब 11 लाख रुपये कीमत के मेडिकल उपकरण लादकर जीपीएस लगा ट्रक हरियाणा के गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ था। ट्रक को साउथ दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन-2 की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी आमिर पुत्र रहीसूद्दीन बतौर चालक लेकर रवाना हुआ था। जब निर्धारित समय पर माल लदा ट्रक गुरुग्राम नहीं पहुंचा, तो ट्रांसपोर्ट मालिक ने ट्रक की लोकेशन चेक की। जीपीएस के माध्यम से ट्रक की लास्ट लोकेशन गुरुग्राम की ही आई, लेकिन चालक आमिर का मोबाइल बंद मिला। इस पर ट्रांसपोर्ट मालिक ने गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी।
इसी सूचना के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने चालक के मोबाइल नंबर को चेक किया तो उसकी लोकेशन हाईवे पर संधावली पुल के निकट आई। इस पर बृहस्पतिवार शाम इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने दबिश देकर ट्रक को बरामद कर आरोपी चालक आमिर के साथ ही रशीद विहार सहारनपुर व हाल निवासी मिमलाना रोड साजिद हसन पुत्र तनवीर को गिरफ्तार कर लिया।
लॉकडाउन के कारण घर में बोर होकर मेरठ भागे बच्चे
इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा के अनुसार 12 और 10 साल के ये दोनों सेवादार तीन दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे। इसकी सूचना मेरठ पुलिस को भी मिली थी। बृहस्पतिवार को दो किशोर परतापुर क्षेत्र में घूमते मिले तो पुलिस ने शक होने पर उनसे पूछताछ की। दोनों किशोरों ने बताया कि वह तीन दिन से भूखे हैं। पुलिस ने दोनों को खाना खिलाने के बाद फिर से पूछताछ की तो दोनों ने बताया कि वे गुरुद्वारे के सेवादार हैं। तिलक नगर दिल्ली से पैदल ही घूमते ही यहां तक पहुंच गए। इसका कारण उन्होंने यह बताया कि वे लॉकडाउन के चलते घरों में कैद नहीं रह सकते थे। इंस्पेक्टर के अनुसार उन्होंने इसकी सूचना दिल्ली के तिलक नगर थाने को दी तो पता चला कि गुरुद्वारे के ग्रंथी की तरफ से दोनों किशोरों की गुमशुदगी दर्ज है। बाद में दिल्ली पुलिस परतापुर थाने पहुंची और दोनों किशोरों को ले गई।
लॉकडाउन के चलते पति घर नहीं आ पाया, पत्नी ने की खुदखुशी
नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला का पति अपने गृह जनपद बरेली गया हुआ था और लॉकडाउन की वजह से वह लौट नहीं पा रहा था जिस वजह से वह तनाव में थी।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि बबली भाटी के मकान में ओमप्रकाश अपनी पत्नी शीतल (25 वर्ष) और साली मिथिलेश के साथ रहते हैं। लॉकडाउन से पहले ओमप्रकाश अपने गृह जनपद बरेली गया था, इसी बीच लॉकडाउन हो गया और वह नोएडा नहीं आ पाया। उन्होंने बताया कि शीतल और उसकी बहन याकूबपुर गांव में ही रह रहे थे। चंदर ने बताया कि आज सुबह शीतल ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
नोएडा: लॉक डाउन में घर जाने से रोका तो मालिक के भाई को घायल किया
नोएडा। सेक्टर-122 पृथला खंजरपुर में नौकर ने मालिक के भाई को गंभीर रूप से घायल कर उसकी स्कूटी और मोबाइल लूट लिया। लॉकडाउन के कारण उसको घर नहीं जाने दिया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने आरोपी को सेक्टर-117 से गिरफ्तार कर लिया।
सेक्टर-112 पृथला खंजरपुर गांव में विनीत रहते हैं। उन्होंने बताया कि बिहार के पूर्णिया निवासी अशोक उर्फ कल्लू उनके पास काम करता है। बुधवार रात अशोक उनके भाई कपिल से मारपीट कर उनसे मोबाइल और स्कूटी लूटकर फरार हो गया। इसके बाद कपिल ने भाई को इसकी सूचना दी। पुलिस की मदद से कपिल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने घेराबंदी करके नोएडा सेक्टर-117 से आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी से वारादात में इस्तेमाल किया गया पलटा, स्कूटी, मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया कि वह अपने घर जाना चाहता था, लेकिन विनीत उसे लॉकडाउन के चलते नहीं भेज रहा था। घर जाने के लिए ही उसने स्कूटी लूटी थी।
मारुति: अप्रैल में नहीं बिकी एक भी कार
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया पर कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन का असर पड़ा है। कंपनी की घरेलू बाजार में पिछले महीने एक भी कार नहीं बिकी। मालूम हो कि लगातार बढ़ रहे मामलों और दुनिया में कोरोना वायरस की स्थिति को देखते हुए सरकार ने 25 मार्च को ही देश में लॉकडाउन लगा दिया था। लॉकडाउन के लिए जारी सरकारी दिशानिर्देशों के अनुसार कंपनी के संयंत्रों में उत्पादन बंद है। कंपनी ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अप्रैल 2020 में उसकी घरेलू बिक्री शून्य रही है।
नोएडा में फंसे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर अपने घर जा सकेंगे
कोरोना वायरस महामारी की रोकथाम के मद्देनजर लागू किए गए लॉकडाउन के बीच अब नोएडा और ग्रेटर नोएडा में फंसे विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन कर अपने घर जा सकेंगे। गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई है। जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. के ट्विटर हैंडल से गुरुवार रात किए गए ट्वीट में कहा गया, “प्रिय छात्रों, प्रदेश सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन में फंसे छात्रों को घर भेजने के लिए लिंक सृजित किया गया है।
केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने एक आदेश में कहा कि फंसे हुए लोगों के समूहों को ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा और इन वाहनों को संक्रमण मुक्त किया जाएगा तथा सीटों पर बैठते समय सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना होगा।
इस लिंक पर क्लिक कर करें आवेदन
https://docs.google.com/forms/d/e/1FAIpQLSdAo-YCAREht9DrvrMw9QznNmXrIEny2ZwCfrKrgQ_iuHjQSw/viewform
नोएडा: उद्योग जगत को राहत मिल सकती है
3 मई को लॉकडाउन का अंतिम दिन है। इस बीच अभी से उद्योग जगत को राहत मिलने के कयास लगने लगे हैं। माना जा रहा है कि 3 मई के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुछ औद्योगिक ईकाइयों को संचालन की अनुमति शासन-प्रशासन की ओर से दी जा सकती है। जिला स्तर पर इसके संकेत बृहस्पतिवार मिलने लगे हैं। यह भी संभव है कि कार्य स्थल पर ठहरने के इंतजाम के साथ ही 10 कर्मियों संग उद्योग शुरू करने की अनुमति मिल जाए।
जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त ने बताया कि एनआइसी के साथ एचसीएल की ओर से तैयार सॉफ्टवेयर को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को इसका ट्रॉयल भी जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। इसके अलावा उद्यमियों को श्रमिकों को फैक्ट्री में ठहरने, खाने-पीने समेत अन्य सुविधा को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद ही अनुमति मिलने की संभावना है।
सीमा पार जाने के लिए डीसी की अनुमति अनिवार्य
गुरुग्राम जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। डीसी अमित खत्री द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली की सीमा में जाने के लिए डीसी कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। गुरुग्राम में काम करने आने वालों की व्यवस्था गुरुग्राम में ही करनी होगी। सभी पुलिस नाकों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी हो रही है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय दंड संहिता 1860 के विभिन्न प्रावधानों के तहत आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार दी गई छूट के तहत पहले से जिन्हें अनुमति दी गई है, वे सीमा पार आ जा सकेंगे।
गुरुग्राम में बाहर से नौकरी करने आने वालों को गुरुग्राम में ही रहना होगा
हरियाणा में लॉकडाउन के दूसरे चरण का 17वां दिन है। कुल मरीजों का आंकड़ा 342 पहुंच गया है। सोनीपत, फरीदाबाद के बाद शुक्रवार को दिल्ली से लगने वाले गुरुग्राम की सीमा भी सील कर दी गई है। जिला उपायुक्त ने सख्त आदेश जारी किए हैं, सिर्फ गृह मंत्रालय द्वारा जारी किए गए पास को छूट दी गई है। वहीं बहादुरगढ़ में टीकरी बॉर्डर भी सील कर दिया गया है। वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगा दिए गए हैं। इसका कंट्रोल डीसी कार्यालय में दे दिया गया है।
5 मुख्यमंत्रियों ने ट्रेन चलाने की मांग की
अलग-अलग राज्यों में फंसे मजदूरों, पर्यटकों, छात्रों और सैलानियों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए पंजाब, महाराष्ट्र, बिहार समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की मांग की है। मुख्यमंत्रियों ने कहा कि संक्रमण फैलने के डर से लाखों लोगों को बसों में लेकर आना मुश्किल है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टर अमरिंदर सिंह ने कहा कि लाखों लोगों को उनके घर तक पहुंचाने के लिए केंद्र को ट्रेनें चलानी होंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पहले ही यह मांग कर चुके हैं। इसके अलावा बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, तेलंगाना के सीएम केसीआर और केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने भी यह मांग उठाई।
तेलंगाना में फंसे 1200 प्रवासी मजदूरों को लेकर पहली स्पेशल ट्रेन रवाना
तेलंगाना में फंसे झारखंड के 1200 मजदूरों को लेकर 24 डिब्बों की पहली ट्रेन झारखंड के लिए रवाना हो गई है। यह ट्रेन लिंगमपल्ली से सुबह 4:50 बजे रवाना हुई। यह झारखंड के हटिया रात 11 बजे पहुंचेगी। बताया गया है कि इन मजदूरों को भेजने में क्वारैंटाइन से लेकर सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा। 25 मार्च को लॉकडाउन होने के बाद से चलने वाली यह पहली ट्रेन है।
अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश हैं
अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी और ऑस्ट्रेलिया के नेता लगातार कह रहे हैं कि अगर चीन शुरुआती चरण में ही कोरोनावायरस के संबंध में जानकारी देने में पारदर्शिता रखता, तो बड़ी संख्या में लोगों की मौत नहीं होती और वैश्विक अर्थव्यवस्था को भी बड़ा नुकसान नहीं पहुंचता। अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित यूरोपीय देश हैं। कई देश चीन से मुआवजा वसूलने की बात करना शुरू कर चुके हैं। उधर, ब्रिटेन ने अपनी सरकारी ब्रीफिंग से चीन के आंकड़ों को हटा दिया है।
कोरोना: चीन के खिलाफ गंभीरता से जांच कर रहे, बड़ा हर्जाना वसूलेंगे: ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोनावायरस के फैलने को लेकर चीन पर एक बार और निशाना साधा है। ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि अमेरिका कोरोनावायरस वैश्विक महामारी को लेकर चीन के खिलाफ बेहद गंभीरता से जांच कर रहा है। हम चीन से इस मामले में बड़ा हर्जाना मांगेंगे। ट्रम्प ने इस बात के भी संकेत दिए कि यह मुआवजा जर्मनी की ओर से चीन से मांगे गए मुआवजे से भी ज्यादा होगा। दरअसल, मीडिया ने ट्रम्प से पूछा था कि क्या अमेरिका भी जर्मनी की तरह ही नुकसान के लिए चीन से 10.67 लाख करोड़ रुपए हर्जाना मांगा सकता है। इस पर ट्रम्प ने कहा था कि जर्मनी कुछ विचार कर रहा है। हम भी कुछ देख रहे हैं। जर्मनी जितने मुआवजे की बात कर रहा है, हम उससे कहीं बड़ी रकम की बात कर रहे हैं। हमने अभी अंतिम रकम निर्धारित नहीं की है, लेकिन यह काफी बड़ी राशि होने वाली है।
गिलियड साइंसेज ने इबोला के इलाज के लिए बनाई थी रेमडेसिविर
अमेरिकी बायोफार्मास्युटिकल कंपनी गिलियड साइंसेज ने इबोला महामारी के दौरान रेमडेसिविर बनाई थी। हालांकि, अफ्रीका में इसके क्लीनिकल ट्रायल के दौरान निराशा हाथ लगी थी। खास बात ये है कि रेमडेसिविर को कभी किसी बीमारी के इलाज के लिए अप्रूव नहीं किया गया। गिलियड के मुताबिक, रेमडेसिविर अभी तक अमेरिका या दुनिया में कहीं भी लाइसेंस्ड या अप्रूव्ड नहीं है।
कोरोना: अमेरिका में रेमडेसिविर दवा के रिजल्ट पॉजिटिव
अमेरिका में कोरोनावायरस से इलाज के लिए एंटी वायरल दवा रेमडेसिविर के काफी पॉजिटिव रिजल्ट्स सामने आए हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इन्फेक्सियस डिसीज साइंटिस्ट एंथनी फौसी ने रेमडेसिविर के शुरुआती परीक्षण के परिणामों को बेहतर बताया है। फौसी ने उम्मीद जताई है कि यह दवा बढ़ती मौतों की दर को रोक सकती है। अमेरिका का फूड ड्रग एंड एडमिनिस्ट्रेशन (फडीए) विभाग जल्द ही इसके इस्तेमाल की घोषणा कर सकता है।
बेल्जियम: 7500 से ज्यादा मौत
बेल्जियम में बुधवार को 170 लोगों की मौत हो गई। यहां अब तक मरने वालों का आंकड़ा 7594 हो गया है। वहीं, संक्रमण के अब तक 48 हजार 519 मामले सामने चुके हैं। प्रधानमंत्री सोल्फी विल्नेस ने बुधवार को कहा कि लॉकडाउन में 4 मई से थोड़ी ढील दी जाएगी। कंपनियां इस दिन से अपना ऑफिस खोल सकती हैं। साइकिल चलाने और टहलने की भी अनुमति रहेगी। हालांकि, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाता रहेगा।
इटली: अब तक 27,682 मौतें
इटली में 27 हजार 682 लोगों की मौत हो गई है। संक्रमण का आंकड़ा दो लाख से ज्यादा हो गया है। अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा मौतें यही हुई हैं। 24 घंटों के दौरान 323 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को मृतकों की संख्या में कमी आई है। देश में 10 मार्च से लागू लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ा दिया गया है। इस बीच कुछ जरूरी चीजों की दुकानों को खोलने की छूट दी गई है। इटली में 21 फरवरी को पहला मामला सामने आया था। इटली चार मई से लॉकडाउन में ढील देने की योजना बना रहा है।
अमेरिका: 24 घंटे में 2500 से ज्यादा मौतें
अमेरिका में 24 घंटे में 2502 लोगों की मौत हुई है। देश में अब तक 61 हजार 656 जान जा चुकी है। यहां सबसे ज्यादा 10 लाख 64 हजार 194 संक्रमित हैं, जिसमें एक लाख 47 हजार 411 ठीक हो चुके हैं। यहां न्यूयॉर्क और न्यूजर्सी राज्य बुरी तरह प्रभावित है। अकेले न्यूयॉर्क में तीन लाख मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 22 हजार से ज्यादा मौत हुई है। न्यूजर्सी में अब तक कोरोना संक्रमण के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं जबकि छह हजार से अधिक लोगों ने जान गंवाई है।
रेमडेसिविर ड्रग के ट्रायल का पॉजिटिव रिजल्ट आया
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (एनआईएच) की शुरुआती जांच में रेमडेसिविर ड्रग के ट्रायल का पॉजिटिव रिजल्ट आया है। इससे प्लासीबो दवाई दिए जाने वाल मरीजों की तुलना में 31% ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। रिसर्चर्स का कहना है कि जितने लोगों को रेमडेसिविर दी गई उनमें 8% लोग नहीं बचाए जा सके। वहीं, जिन्हें प्लेसीबो दी गई, उनमें 11% मरीज नहीं बचे। डॉक्टर्स का कहना है कि अभी रेमडेसिविर संक्रमण के इलाज में कितना कारगर है, इसकी अभी और पुष्टि की जानी है।
70 लाख महिलाओं को अनचाहा गर्भधारण करना पड़ सकता है: यूएन
यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड ने मंगलवार को कहा कि अगर दुनियाभर के देशों में 6 महीने से ज्यादा समय तक लॉकडाउन रहा तो 70 लाख महिलाओं को अनचाहा गर्भधारण करना पड़ सकता है। लॉकडाउन की स्थिति में 114 निम्न और मध्यम आय वाले देशों में 4.7 करोड़ से ज्यादा महिलाएं गर्भ निरोधक का इस्तेमाल करने में सक्षम नहीं हो सकेंगी। संगठन ने कहा कि इसके अलावा 2020 से 2030 के बीच 1.3 करोड़ बाल विवाह होने की भी संभावना है।
कोरोना आतंकी हमले से ज्यादा खतरनाक: डब्ल्यूएचओ
डब्ल्यूएचओ ने कोरोना को किसी आतंकी हमले से भी ज्यादा खतरनाक बताया है। संगठन ने कहा कि यह दुनिया में उथल-पुथल मचा सकता है, इसलिए सभी देशों को एकजुट होकर इसका मुकाबला करना चाहिए। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस गेब्रियेसस ने बुधवार को कहा, “इस वायरस को हराने के लिए इतिहास के किसी भी क्षण से ज्यादा इस समय मानव जाति को एक साथ खड़े होने की जरूरत है। यह राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक उथल-पुथल मचाने में सक्षम है।”
पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर भी कोरोना संक्रमित
दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 32 लाख 76 हजार 139 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 31 हजार 884 की मौत हो चुकी है। 10 लाख लाख 33 हजार 115 ठीक हो चुके हैं। रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन गुरुवार रात कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी। वहीं, पाकिस्तान नेशनल असेंबली के स्पीकर असद कैसर भी संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने 24 अप्रैल को पीएम इमरान खान से मुलाकात की थी।
ट्रम्प: कोरोनावायरस वुहान की लैब से निकला
अमरीका के आरोप के बाद पूरी दुनिया हुई चीन के खिलाफ
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को चीन पर फिर दुनियाभर में कोरोनावायरस फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वायरस का वुहान इंस्टीटयूट ऑफ बायोलॉजी से कनेक्शन है। हमारे पास इसके सबूत हैं। कोरोना इसी लैब में तैयार किया गया। हालांकि, उन्होंने इस बारे में ज्यादा बताने से इनकार कर दिया। कोरोना से दुनिया में 2.30 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रम्प से वायरस के वुहान लिंक को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास इसके सबूत हैं, लेकिन मैं इसके बारे में आपको बता नहीं सकता। मुझे इसकी इजाजत नहीं है।
अमेरिका: गवर्नर के दफ्तर में बंदूकें लेकर पहुंचे प्रदर्शनकारी
अमेरिका में लॉकडाउन के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो रहा है। मिशिगन की राजधानी लांसिंग में लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। यहां गर्वनर के दफ्तार कैपिटल बिल्डिंग पर सैकड़ों लोग जुटे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में से कुछ के पास से हथियार भी थे। ये गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के लॉकडाउन के आदेश का विरोध कर रहे थे। गवर्नर ग्रेचेन ने यह आदेश 23 मार्च को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी किया था। इसमें लोगों के जरूरी कामों से इतर घरों से निकलने, सार्वजनिक समारोहों के आयोजन और स्थानीय अस्पतालों, मॉल या रेस्तरां जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। बाद में आदेश को अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों के पास हथियार नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को बिल्डिंग में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
ग्रीन जोन में आने वाले 319 जिलों में राहत मिल सकती है
लॉकडाउन का फेज-2 तीन मई को खत्म हो रहा है। सरकार कोरोना संक्रमणों की संख्या के आधार पर राज्यों को छूट दे सकती है। इसके लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के राज्यों के अलग-अलग जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में बांटा है। मंत्रालय ने कोरोना मामलों की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्ट के हिसाब से जिलों की नई सूची बनाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को यह जानकारी दी है। देश के 130 जिलों में 3 मई के बाद भी सख्ती जारी रह सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने इन्हें रेड जोन घोषित किया है। उन्होंने कहा है कि रिकवरी रेट बढ़ा है। इसी हिसाब से अब अलग-अलग इलाकों में जिलों को जोन वाइज बांटा जा रहा है।
कोरोना: दुनिया में 32 लाख से ज्यादा संक्रमित
दुनिया में 32 लाख से ज्यादा लोगों को संक्रमण और 2.23 लाख से ज्यादा मौतों के बावजूद 32 देश ऐसे हैं, जहां कोरोनावायरस नहीं पहुंच पाया है। वहां कोरोना का एक भी मामला नहीं मिला है। हालांकि, उत्तर कोरिया पर संशय हो सकता है। 29 अप्रैल तक की स्थिति में 247 देशों में से 215 में कोरोना फैल चुका है।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...