शुक्रवार, 1 मई 2020

आमिर, साजिद हसन, 11 लाख का माल लदा ट्रक लेकर गायब

इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने दबिश देकर ट्रक को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया 


मुजफ्फरनगर में नेशनल हाईवे पर संधावली पुल के नीचे छिपाए गए लाखों के मेडिकल उपकरणों से लदे ट्रक को पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने उपकरणों को बेचने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक में करीब 11 लाख का माल लदा था। पुलिस के मुताबिक ट्रक मुंबई से गुरुग्राम के लिए चला था। आरोपियों ने गुरुग्राम में ट्रक का जीपीएस हटाकर उसे बेचने के इरादे से संधावली पुल के नीचे लाकर छिपा दिया था।
मुंबई से 21 अप्रैल को करीब 11 लाख रुपये कीमत के मेडिकल उपकरण लादकर जीपीएस लगा ट्रक हरियाणा के गुरुग्राम के लिए रवाना हुआ था। ट्रक को साउथ दिल्ली के जैतपुर एक्सटेंशन-2 की विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी आमिर पुत्र रहीसूद्दीन बतौर चालक लेकर रवाना हुआ था। जब निर्धारित समय पर माल लदा ट्रक गुरुग्राम नहीं पहुंचा, तो ट्रांसपोर्ट मालिक ने ट्रक की लोकेशन चेक की। जीपीएस के माध्यम से ट्रक की लास्ट लोकेशन गुरुग्राम की ही आई, लेकिन चालक आमिर का मोबाइल बंद मिला। इस पर ट्रांसपोर्ट मालिक ने गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी।


इसी सूचना के आधार पर सिविल लाइंस पुलिस ने चालक के मोबाइल नंबर को चेक किया तो उसकी लोकेशन हाईवे पर संधावली पुल के निकट आई। इस पर बृहस्पतिवार शाम इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने दबिश देकर ट्रक को बरामद कर आरोपी चालक आमिर के साथ ही रशीद विहार सहारनपुर व हाल निवासी मिमलाना रोड साजिद हसन पुत्र तनवीर को गिरफ्तार कर लिया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES