रविवार, 3 मई 2020

नोएडा प्राधिकरण ने पानी की दरों में 7.5 फीसद की बढ़ोतरी की

नोएडा।  कोरोना संकट का फायदा उठाना सीखना हो तो नोएडा प्रशिकरण से सीखना चाहिए।  एक तरफ तो पूरा देश संकट में है और दूसरी तरफ प्राधिकरण के अधिकारी नोएडावासिओ को दोहने में लगे है। कोरोना वायरस के चलते आगामी 17 मई तक जारी लॉकडाउन के बीच शहरवासियों को नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण की दोहरी मार पड़ी है। पानी के बिल की दरों में बदलाव कर 7.5 फीसद की बढ़ोतरी कर दी है।


नोएडा प्राधिकरण के मुताबिक, बढ़ी दरें एक अप्रैल से लागू हो चुकी है। यह दरें आवासीय, औद्योगिक, संस्थागत व वाणिज्यक के अलावा ईडब्ल्यूएस, श्रमिक कुंज जैसी सभी संपत्तियों पर लागू होंगी। इससे पहले प्राधिकरण ने वर्ष 2018 में 25 फीसद पानी की दरों में बढ़ोतरी की थी। इससे प्राधिकरण के राजस्व में बढ़ोतरी होगी।प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक दो साल पहले दरों को बढ़ाया गया था। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES