सोमवार, 4 मई 2020

हमें कोरोना के साथ जीना सीखना होगा: अरविंद केजरीवाल

नई दिल्ली. दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन लॉकडाउन फेज-3 की गाइडलाइन के मुताबिक, राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार से सभी सरकारी ऑफिस खुलेंगे। प्राइवेट ऑफिस 33% स्टाफ के साथ काम शुरू करेंगे। यह जानकारी रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दी। उन्होंने कहा कि 24 मार्च से लॉकडाउन बेहद जरूरी था, लेकिन इसे लंबे समय तक लागू नहीं रख सकते। इससे अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है। सरकार के सामने सैलरी बांटने का संकट है। हमने केंद्र से कहा है कि हम रेड जोन को छोड़कर बाकी हिस्सों में लॉकडाउन खोलने के लिए तैयार हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...