रविवार, 3 मई 2020

बीएसएफ जवान ने इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या की

श्रीगंगानगर सेक्टर में भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ के एक हवलदार ने रविवार सुबह ड्यूटी को लेकर हुए विवाद के बाद सब इंस्पेक्टर को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि लॉकडाउन से पूर्व छुट्‌टी से लौटा झारखंड निवासी हवलदार अपने बेटी की शादी में हो रहे विलंब को लेकर परेशान चल रहा था। जोधपुर स्थित राजस्थान सीमांत मुख्यालय के अधिकारियों ने बताया कि झारखंड निवासी शिवचरण दास श्रीगंगानगर सेक्टर में रेणुका पोस्ट पर तैनात था। रविवार सुबह पोस्ट कमांडेट सब इंस्पेक्टर उत्तर प्रदेश निवासी आरपी सिंह ने ड्‌यूटी पर लेट पहुंचने के कारण शिवचरण को डांट दिया। इससे नाराज हो शिवचरण ने अपनी गन से सिंह पर गोलियों की बौछार कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। सीमा चौकी पर गोलियां चलने से हड़कंप मच गया। 



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES