रविवार, 3 मई 2020

अब राहुल गाँधी बोले 'आरोग्य सेतु ऐप से निजता को खतरा'

नई दिल्ली।  अपने अल्प ज्ञान के लिये प्रसिद्ध कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी समय समय पर उलटे सीधे बयान देकर न केवल अपनी फ़ज़ियत करवाते है बलिक पूरी कांग्रेस पार्टी को डुबो दिया है।  खुद कांग्रेस पार्टी के पदाधिकरी व् कार्याकर्ता उनको गभीरता से नहीं लेते, हां चापलूसी चुकि जरुरी है इसलिए उनकी हर गलत बात को भी उचित ठहराने की नाकाम कोशिश केवल देखावे के लिए जरूर करते है।  


कांग्रेस ने शनिवार को ही लॉकडाउन और आरोग्य सेतु ऐप को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए और कोरोना महामारी से लड़ाई में सरकार की कोशिशों को लेकर स्थिति साफ करने की मांग की है। राहुल गांधी ने इस बार ऐप को एक जटिल निगरानी प्रणाली बताया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आरोग्य सेतु से जुड़े काम के लिए सरकार ने प्राइवेट ऑपरेटर को आउटसोर्स किया है। यह डाटा सुरक्षा और निजता को लेकर चिंताजनक है। तकनीक हमें सुरक्षित रख सकती है, लेकिन लोगों को उनकी मर्जी के बिना ट्रैक करने के लिए कोरोना के डर का फायदा नहीं उठाया जा सकता। वही ज्यादातर लोगो ने सवाल उठाया है कि राहुल गाँधी को लोगो की जिंदगी से ज्यादा निजता की चिंता है। खुद कांग्रेसी दबी जुबान से इस बात के औचित्य पर सवाल उठा रहे है।    


गौरतलब है कि इस ऐप को सरकार ने अप्रैल में लॉन्च किया था। केंद्र के मुताबिक, कोई भी अपनी मर्जी से इसका इस्तेमाल कर सकता है। हालांकि, अब सरकार ने ऐप को सभी सरकारी और प्राइवेट कर्मचारियों के लिए डाउनलोड करना जरूरी कर दिया है। अगर किसी प्राइवेट कर्मचारी के मोबाइल में यह ऐप नहीं मिला तो उसकी कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, घर से काम करने वालों को इसे डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है।



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES