रविवार, 3 मई 2020

पानीपत में हालात खराब, 10 नए केस आए

पानीपत में शनिवार को रिकॉर्ड एक ही दिन में कोरोना पॉजिटिव के 10 नए केस सामने आए। चार केस कोरोना संक्रमित से फैले हैं। इनमें कोरोना संक्रमित महिला एएसआई का भतीजा, धूप सिंह नगर की कोरोना संक्रमित महिला की सास और बेटी, दिल्ली से लौटी कोरोना संक्रमित ईदगाह कॉलोनी की नवविवाहिता का पति भी शामिल है। अन्य 6 केस अलग-अलग जगहों से हैं। इसमें एक भरत सिंह कॉलोनी, सिवाह और अन्य जगहों से हैं। इसके अलावा एक और केस सामने आया है। सेक्टर-11 में अपनी बहन के घर रह रही 20 साल की युवती भी कोरोना पॉजिटिव मिली। 10 दिनों से उसकी टीबी का इलाज खानपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। यहां पर जांच में अब कोरोना संक्रमित मिली। उसे सोनीपत में गिना जा रहा है। इस तरह से अब पानीपत में कोरोना पॉजिटिव के 23 केस आ चुके हैं। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES