दिल्ली में सीआरपीएफ मुख्यालय का एक ड्राइवर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद मुख्यालय को सील कर दिया गया है। यहां पदस्थ 40 अफसरों को होम क्वारैंटाइन होने को कहा गया है। इनमें एक स्पेशल डायरेक्टर जनरल रैंक के अफसर और डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल शामिल हैं। कोरोना की जांच में तेजी आई है। आरटी-पीसीआर किट से हर दिन करीब 70 हजार टेस्ट किए जा रहे हैं। शनिवार शाम तक इस जांच का आंकड़ा 10 लाख के पार हो गया। इनमें से 73 हजार 709 शुक्रवार सुबह 9 बजे के बाद किए गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अधिकारी ने बताया कि 31 मार्च तक 47 हजार 852 सैम्पल की जांच की गई थी। 30 अप्रैल तक यह संख्या 9 लाख 2 हजार 654 हो गई। वहीं, 1 मई से 3 मई की शाम तक, यह आंकड़ा 1 लाख 37 हजार 346 पर पहुंच गया। आरटी-पीसीआर किट में कोरोना की जांच स्वाब से की जाती है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें