शुक्रवार, 1 मई 2020

सीमा पार जाने के लिए डीसी की अनुमति अनिवार्य

गुरुग्राम जिले की सभी सीमाओं को सील कर दिया गया है। डीसी अमित खत्री द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि दिल्ली की सीमा में जाने के लिए डीसी कार्यालय से अनुमति लेनी होगी। गुरुग्राम में काम करने आने वालों की व्यवस्था गुरुग्राम में ही करनी होगी। सभी पुलिस नाकों पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में वीडियोग्राफी हो रही है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 और भारतीय दंड संहिता 1860 के विभिन्न प्रावधानों के तहत आपराधिक कार्रवाई की जाएगी। गृह मंत्रालय के आदेश अनुसार दी गई छूट के तहत पहले से जिन्हें अनुमति दी गई है, वे सीमा पार आ जा सकेंगे। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...