शुक्रवार, 1 मई 2020

नोएडा: उद्योग जगत को राहत मिल सकती है


3 मई को लॉकडाउन का अंतिम दिन है। इस बीच अभी से उद्योग जगत को राहत मिलने के कयास लगने लगे हैं। माना जा रहा है कि 3 मई के बाद नोएडा-ग्रेटर नोएडा में कुछ औद्योगिक ईकाइयों को संचालन की अनुमति शासन-प्रशासन की ओर से दी जा सकती है। जिला स्तर पर इसके संकेत बृहस्पतिवार मिलने लगे हैं। यह भी संभव है कि कार्य स्थल पर ठहरने के इंतजाम के साथ ही 10 कर्मियों संग उद्योग शुरू करने की अनुमति मिल जाए।


जिला उद्योग केंद्र उपायुक्त ने बताया कि एनआइसी के साथ एचसीएल की ओर से तैयार सॉफ्टवेयर को जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को इसका ट्रॉयल भी जिलाधिकारी और अपर जिलाधिकारी की उपस्थिति में किया गया। इसके अलावा उद्यमियों को श्रमिकों को फैक्ट्री में ठहरने, खाने-पीने समेत अन्य सुविधा को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद ही अनुमति मिलने की संभावना है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...