शनिवार, 2 मई 2020

बेल्जियम: करीब 8 हजार मौतें

बेल्जियम में 24 घंटे में 109 लगों की मौत हुई। देश में मरने वालों का कुल आंकड़ा 7765 हो गया है। यहां संक्रमण के 49 हजार 517 मामले सामने आ चुके हैं। बीबीसी के मुताबिक, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था- जनसंख्या के आधार पर बेल्जियम में अमेरिका से ज्यादा मौते हुई हैं। बेल्जियम की आबाादी 15 लाख है। यहां एक लाख पर 66 लोगों की जान गई है, जबकि 33 करोड़ की आबादी वाले अमेरिका में एक लाख पर 15 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, बेल्जियम सरकार के प्रवक्ता ने इसकी तुलना को पूरी तरह से गलत बताया है। उन्होंने कहा कि यह केवल स्वास्थ्य के विज्ञान और राजनीतिक मकसद के बीच का फर्क है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES