अमेरिका में लेबर डे के दिन एक मई को अतिरिक्त सुरक्षा उपायों और कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के बाद अर्थव्यस्था को फिर से खोलने की मांग को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए। इसमें सैकड़ों प्रदर्शनकारी शामिल थे। नेशनल नर्सेज यूनाइटेड (एनएनयू) की 15 हजार नर्सों ने देश के 13 राज्यों में आयोजित लगभग 140 रैलियों में हिस्सा लिया। प्रशासन से मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरण मुहैया कराने की मांग की। एनएनयू की कार्यकारी निदेशक बोनी कैस्टिलो ने ट्विटर पर लिखा, "जब नर्से सुरक्षित नहीं हैं, तो मरीज भी सुरक्षित नहीं हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें