शनिवार, 2 मई 2020

नांदेड़ से लौटे श्रद्धालु बने कोरोना कैरियर

प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमण के 718 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 321 हजूर साहिब से लौटे हैं। सबसे ज्यादा जालंधर में 106 लोग संक्रमित पाए गए हैं। पंजाब में पिछले 24 घंटे में 169 मामले सामने आए हैं। इनमें से अमृतसर में 60, फिरोजपुर और पटियाला में 24-24, लुधियाना में 22, जालंधर में 16, फतेहगढ़ साहिब में आठ, मोहाली में छह, फाजिल्का में चार, बठिंडा दो व संगरूर, होशियारपुर व मोगा में एक-एक नए मरीजों की पुष्टि हुई है। फिरोजपुर में सामने आए 24 मामलों में से 18 हजूर साहिब से लौटे हैं, जबकि छह राजस्थान से आए हैं। लुधियाना में 22 में से 18 हजूर साहिब से आए हैं। जालंधर के 16 मामलों में से एक हजूर साहिब से आया है। अमृतसर में सरकारी लैब टेक्नीशियन के अलावा अन्य सभी 59 लोग हजूर साहिब से लौटे हैं। मोहाली में पॉजिटिव आए छह लोगों में से पांच हजूर साहिब से लौटे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES