फरीदाबाद के रहने वाले अमित और उनका परिवार शुक्रवार रात को ठीक-ठाक सोया था लेकिन रात करीब 1.30 बजे ऐसा लगा मानों भूकंप आ गया हो। वे हड़बड़ाकर उठे तो देखा कि घर का नक्शा बदला हुआ था। दीवारें टूटी हुई थी। घर में चारों तरफ मलबा बिखरा था और बेडरूम के दरवाजे पर एक कार खड़ी थी। दरअसल कार दीवारें तोड़ते हुए अंदर आई थी। उनका आरोप है कि जिसने इसे अंजाम दिया, उसने शराब पी रखी थी। वह गाड़ी छोड़कर फरार है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें