सोमवार, 4 मई 2020

जरूरतमंद मजदूरों का किराया कांग्रेस देगी: सोनिया गांधी

सोनिया ने सवाल उठाया कि जब विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने का किराया नहीं लिया गया तो फिर प्रवासी मजदूरों के लिए ऐसी विनम्रता क्यों नहीं दिखाई जा सकती? सोनिया का कहना है कि जब हम गुजरात के एक कार्यक्रम में सरकारी खजाने से 100 करोड़ रुपए ट्रांसपोर्ट और खाने पर खर्च कर सकते हैं, रेल मंत्रालय प्रधानमंत्री के कोरोना फंड में 151 करोड़ रुपए दे सकता है तो फिर प्रवासियों को फ्री रेल यात्रा की सुविधा क्यों नहीं दे सकते? यह परेशान करने वाली बात है कि संकट की घड़ी में केंद्र सरकार और रेलवे प्रवासियों से किराया वसूल रहे हैं।



कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES