शुक्रवार, 1 मई 2020

कोरोना: चीन के खिलाफ गंभीरता से जांच कर रहे, बड़ा हर्जाना वसूलेंगे: ट्रम्प

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कोरोनावायरस के फैलने को लेकर चीन पर एक बार और निशाना साधा है। ट्रम्प ने मीडिया से कहा कि अमेरिका कोरोनावायरस वैश्विक महामारी को लेकर चीन के खिलाफ बेहद गंभीरता से जांच कर रहा है। हम चीन से इस मामले में बड़ा हर्जाना मांगेंगे। ट्रम्प ने इस बात के भी संकेत दिए कि यह मुआवजा जर्मनी की ओर से चीन से मांगे गए मुआवजे से भी ज्यादा होगा। दरअसल, मीडिया ने ट्रम्प से पूछा था कि क्या अमेरिका भी जर्मनी की तरह ही नुकसान के लिए चीन से 10.67 लाख करोड़ रुपए हर्जाना मांगा सकता है। इस पर ट्रम्प ने कहा था कि जर्मनी कुछ विचार कर रहा है। हम भी कुछ देख रहे हैं। जर्मनी जितने मुआवजे की बात कर रहा है, हम उससे कहीं बड़ी रकम की बात कर रहे हैं। हमने अभी अंतिम रकम निर्धारित नहीं की है, लेकिन यह काफी बड़ी राशि होने वाली है।



कोई टिप्पणी नहीं:

Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....

 नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...