नोएडा थाना फेस-2 क्षेत्र के याकूबपुर गांव में रहने वाली 24 वर्षीय महिला ने कथित रूप से मानसिक तनाव के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि महिला का पति अपने गृह जनपद बरेली गया हुआ था और लॉकडाउन की वजह से वह लौट नहीं पा रहा था जिस वजह से वह तनाव में थी।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) हरीश चंदर ने बताया कि बबली भाटी के मकान में ओमप्रकाश अपनी पत्नी शीतल (25 वर्ष) और साली मिथिलेश के साथ रहते हैं। लॉकडाउन से पहले ओमप्रकाश अपने गृह जनपद बरेली गया था, इसी बीच लॉकडाउन हो गया और वह नोएडा नहीं आ पाया। उन्होंने बताया कि शीतल और उसकी बहन याकूबपुर गांव में ही रह रहे थे। चंदर ने बताया कि आज सुबह शीतल ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार, 1 मई 2020
लॉकडाउन के चलते पति घर नहीं आ पाया, पत्नी ने की खुदखुशी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें