मंगलवार, 5 मई 2020

गुजरात: सूरत में तीसरी बार प्रवासी मजदूरों का हंगामा

सूरत. गुजरात के सूरत में एक बार फिर प्रवासी मजदूरों ने हंगामा किया। वरेली इलाके में प्रवासी मजदूर सोमवार को घर जाने की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए। मजदूरों ने पथराव किया। मौके पर पहुंची पुलिस पर भी मजदूरों ने पथराव किया और इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने हालात काबू करने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसूगैस के गोले भी दागे।


कोई टिप्पणी नहीं:

गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...