अमेरिका में लॉकडाउन के खिलाफ लोगों का विरोध तेज हो रहा है। मिशिगन की राजधानी लांसिंग में लोगों ने लॉकडाउन के खिलाफ गुरुवार को प्रदर्शन किया। यहां गर्वनर के दफ्तार कैपिटल बिल्डिंग पर सैकड़ों लोग जुटे और नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में से कुछ के पास से हथियार भी थे। ये गवर्नर ग्रेचेन व्हिटमर के लॉकडाउन के आदेश का विरोध कर रहे थे। गवर्नर ग्रेचेन ने यह आदेश 23 मार्च को कोरोना संक्रमण रोकने के लिए जारी किया था। इसमें लोगों के जरूरी कामों से इतर घरों से निकलने, सार्वजनिक समारोहों के आयोजन और स्थानीय अस्पतालों, मॉल या रेस्तरां जाने पर पाबंदी लगाई गई थी। बाद में आदेश को अप्रैल तक बढ़ा दिया गया था। इस बीच, सोशल मीडिया पर प्रदर्शन के कुछ वीडियो भी पोस्ट किए गए हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों के पास हथियार नजर आ रहे हैं। ट्विटर पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों को बिल्डिंग में प्रवेश करने से रोकने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Police vehicle without number plate... would anyone dare to issue challan of this vehicle....
नोएडा पुलिस : अपनी गाड़ी पर नंबर प्लेट साफ़ है लेकिन चालान आम लोगो की गाड़िओ काटते है। सेक्टर 27 नोएडा में ये बिना नंबर की पुलिस की गाड़ी अक्सर...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें