शनिवार, 2 मई 2020

भारत ने दवा के निर्यात से रोक हटाई

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कोरोना से लड़ाई में साथ देने के लिए भारत की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए उनकी सरकार भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान जैसे दोस्तों के साथ मिलकर काम कर रही है। इन देशों के साथ इलाज की बेहतर प्रक्रियाएं और सूचनाएं साझा की जा रही हैं। इस मामले में भारत एक उदाहरण है। उसने कोरोना के इलाज में काम आने वाली दवा के निर्यात पर प्रतिबंध हटाकर कई देशों की मदद की है। पोम्पियो ने कहा कि भारत हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दवा का बड़ा उत्पादक है। उसने भूटान, बांग्लादेश, मालदीव, श्रीलंका और म्यांमार समेत दुनिया के 55 देशों को इस दवा की सप्लाई का वादा किया है। अमेरिका, अफगानिस्तान, मॉरिशस, कजाकिस्तान और ब्राजील में दवा भेजी जा चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES