दुनिया में कोरोना से 34 लाख 79 हजार 521 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 44 हजार 581 जान जा चुकी है, जबकि 11 लाख 8 हजार 23 ठीक हो चुके हैं। रूस ने मास्क और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (पीपीई) के निर्यात से अस्थायी प्रतिबंध हटा दिया है। पिछले महीने इस पर प्रतिबंध लगाया गया था। यहां संक्रमण के अब तक एक लाख 24 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 1222 लोगों की मौत हो चुकी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें