गुरुवार, 2 अप्रैल 2020

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1965, अब तक 50 की मौत

कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर कोरोना से संबंधित स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पीएम मोदी कल नौ बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। आज कोरोना से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में एक-एक और मध्यप्रदेश में दो की मौत हुई है। वहीं, इंदौर में 12, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में तीन और मणिपुर में एक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कल से अब तक 328 नए केस सामने आए हैं और 12 नई मौतें रिपोर्ट हुई हैं। देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 1965 हो गई है। वहीं, कोरोना के संक्रमण की वजह देश में कुल 50 मौते हुई हैं। पॉजिटिव खबर यह है कि अब तक 151 लोग ठीक हो चुके हैं।


29 जमाती मिले संक्रमित, दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या 150 पार

निजामुद्दीन स्थित मरकज से निकाले गए लोगों में 29 और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी के साथ ही संक्रमित जमातियों की संख्या बढ़कर 53 हो चुकी है। बुधवार को एक ही दिन में 32 नए मरीज मिले, जिसमें 29 मरीज मरकज से हैं। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार बुधवार को 32 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली, जिसमें से 29 मरीज मरकज से आए लोग हैं। इनके अलावा दो संक्रमित मरीज हाल ही में विदेश यात्रा से लौटकर आए हैं। दिल्ली में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 152 हो चुकी है जिसमें से दो मरीजों की मौत हो चुकी है।


गाजियाबाद में नौवां पॉजिटिव केस आया सामने

नोएडा की सीजफायर कंपनी की एक और महिला कर्मचारी कोरोनावायरस से संक्रमित हुई है। सीएमओ डॉ एनके गुप्ता ने बताया कि महिला पहले से ही जिला एमएमजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है। इस तरह अब गाजियाबाद में संक्रमितों की संख्या 9 हो गई  है।


निजामुद्दीन में ड्रोन से किया जा रहा सैनिटाइजेशन

निजामुद्दीन इलाके में मरकज बिल्डिंग से बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित लोगों के निकलने के बाद पूरे इलाके को ड्रोन से सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके लिए दक्षिण  नगर निगम की टीम मौके पर पहुंच आसपास की बस्तियों को भी सैनिटाइज कर रही है। जिससे आसपास की बस्तियों में संक्रमण न फैल सके। 


advertisement


बुधवार, 1 अप्रैल 2020

लॉकडाउन के दौरान पुलिसकर्मियों को निशाना बना सकते हैं आईएस के आतंकी

आईएसआईएस के आतंकी कोरोना लॉकडाउन के दौरान पुलिस को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली के डीसीपी ( स्पेशल सेल) संजीव कुमार यादव ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही शहर भर में तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दे दी जाएगी। कोरोना की वजह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को रोक रही है। यह लॉकडाउन के दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने में भी जुटी है।


कोरोना से देश में अब तक 52 मौतें

देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 52 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की जान गईं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना संक्रमित 72 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इससे पहले देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती के 25 साल के हसनैन की मौत हो गई थी। सांस में तकलीफ के चलते परिवार वालों ने उसे रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह केजीएमयू से आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसे लीवर और किडनी की भी बीमारी थी। इंदौर में भी बुधवार को 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। राज्य में संक्रमण से यह छठवीं मौत है। इंदौर में चार और उज्जैन में दो लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले, मंगलवार को देश में छह मौतें हुई थीं।


प्रधानमंत्री ने गुल्लक के पैसे दान करने वाली बच्ची का वीडियो शेयर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उस बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसने कोरोना आपदा से निपटने के लिए अपने गुल्लक के पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर में सहयोग करने वाले छोटे बच्चों के संदेश मिल रहे हैं। यह विशेष है क्योंकि वे अपने गुल्लक से मदद कर रहे हैं। हमें एक बार फिर से युवा भारत की दरियादिली देखने को मिल रही है।


अभी तक 47951 लोगों की जांच हुई: आईसीएमआर

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पॉजिटव मामले मंगलवार से बढ़ने शुरू हुए। इनका संबंध सीधे तौर पर तब्लीगी जमात में शामिल लोगों से है। जमात से जुड़े 1800 लोगों को 9 अस्पतालों में क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य उपकरणों का प्रसार करने के लिए लाइफ लाइन उड़ान शुरू की जा रही हैं। इसके जरिए पिछले 5 दिनों में 15.5 टन मेडिकल उपकरणों की सप्लाई हुई। आईसीएमआर ने बताया कि देश में अभी तक 47951 लोगों की जांच हुई। जांच सेंटर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।


मरकज में शामिल होने के लिए 2100 विदेशी पहुंचे थे

गृह मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि इस साल मरकज में शामिल होने के लिए 2100 विदेशी पहुंचे थे। इनमें इंडोनेशिया, मलेशिया, थाइलैंड, नेपाल, म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका और किर्गिस्तान के लोग शामिल हैं। आमतौर पर मरकज में पहुंचने वाले विदेशी निजामुद्दीन में बंगलेवाली मस्जिद में अपने पहुंचने की सूचना देते हैं। अब तक मरकज में शामिल होने वाले 2,137 लोगों की पहचान करके उनकी मेडिकल जांच की जा चुकी है। 1339 लोगों को नरेला, सुल्तानपुरी, बक्करवाला, झज्जर और एम्स में क्वारैंटाइन किया गया है। 303 में कोरोना के लक्षण थे, जिन्हें दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में दाखिल कराया है।


तब्लीगी जमात के लोगों के कारण संक्रमण में बढ़ोतरी हुई- सचिव

स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बुधवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि तब्लीगी जमात के लोगों के देशभर के अलग-अलग हिस्सों में जाने की वजह से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। पिछले 24 घंटे मतें 386 मामले सामने आए हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तब्लीगी जमात ने तालिबानी अपराध किया है। इसे प्रकार की आपराधिक गतिविधियों के लिए माफ नहीं किया जा सकता। जमात ने कई लोगों की जान खतरे में डाली है। ऐसे संगठनों और लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। हो सकता है कि ऐसा जानबूझकर किया गया हो और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।


मरकज से क्वारैंटाइन सेंटर लाए गए लोगों ने डॉक्टरों पर थूका

नई दिल्ली. निजामुद्दीन स्थित मरकज की इमारत से बुधवार सुबह तक 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद सुबह परिसर को सैनिटाइज किया गया। तब्लीगी जमात के 167 लोगों को बसों के जरिए मंगलवार रात 9 बजकर 40 मिनट पर तुगलकाबाद क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया था। इन्हें दो जगहों पर रखा गया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग क्वारैंटाइन सेंटर में जगह-जगह थूक रहे हैं। इन लोगों ने डॉक्टरों और देखरेख में जुटे स्टाफ को गालियां दीं और उन पर थूका। ये लोग पूरी इमारत में घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने तो खुदकुशी की भी कोशिश की।


द. अफ्रीका: भारतीय मूल की वायरोलॉजिस्ट की मौत

दक्षिण अफ्रीका में वायरोलॉजिस्ट गीता राम जी की कोरोनावायरस से मंगलवार को मौत हो गई। वह देश में इस महामारी मरने वाली पहली भारतीय हैं। द. अफ्रीका में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 1353 लोग संक्रमित हैं। 64 वर्षीय रामजी एक हफ्ते पहले ही लंदन से लौटी थीं, उस समय उनमें कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए थे।


स्पेन: नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ कोरोना पॉजिटिव

स्पेन में बुधवार को 589 लोगों की मौत हुई। यहां एक दिन पहले 913 लोग मारे गए थे। देश में अब तक आठ हजार 464 लोग जान गंवा चुके हैं। यहां 95 हजार 913 लोग संक्रमित हैं। यहां लॉकडाउन का तीसरा हफ्ता चल रहा है। नेशनल हेल्थ इमरजेंसी के चीफ फर्नांडो सिमॉन भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


अमेरिका: अभी ढाई लाख लोगों की जान जा सकती है

अमेरिका में मंगलवार को 811 लोगों की जान गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां अब तक चार हजार 76 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक लाख 89 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को कहा, ‘‘अमेरिकियों के लिए अगले दो हफ्ते बेहद दर्दभरे रहने वाले हैं। इसके बाद यहां हालात बेहतर होंगे। हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे। यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। पहले हमने कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया। संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए उनके प्रति एकजुटता और प्रेम दिखाने की जरूरत है। यह जीवन और मौत का मामला है।’’ व्हाइट हाउस के अधिकारी डेबोराह बीरक्स ने कहा- अगर देश में सोशल डिस्टेंसिंग रहती है तो भी मरने वालों की संख्या एक से दो लाख 40 हजार तक हो सकती है।


43 हजार 275 लोगों की मौत

दुनियाभर में कोरोनावायरस से आठ लाख 72 हजार 756 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 84 हजार 101 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। अब तक 43 हजार 275 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें 30 हजार लोगों की जान केवल यूरोप में गई हैं। स्पेन में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है। नौ हजार लोग मारे जा चुके हैं। अमेरिका के सर्जन जनरल ने देश में एक से दो लाख मौतों की आशंका को खारिज कर दियाा है। उनके मुताबिक, अमेरिकी चाहें और प्रयास करें तो यह आंकड़े कभी सच साबित नहीं होंगे। 


28 मार्च से गायब हैं मौलाना साद

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में लॉकडाउन के पहले तब्लीगी जमात का मरकज लगा हुआ था। यहां देश-विदेश से 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। ज्यादातर लोग मरकज खत्म होने के बाद अपने-अपने घर चले गए लेकिन 2000 से ज्यादा लोग मस्जिद की बिल्डिंग में ही ठहरे हुए थे। देश में लॉकडाउन के ऐलान के बाद इस तरह लोगों का इकट्ठा होना अपराध है। दिल्ली पुलिस ने मुहम्मद साद समेत मरकज के 6 अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि मौलाना साद मौलान 28 मार्च से ही गायब बताए जा रहे हैं।


मुसलमानों को मुसलमानों से अलग करना मक़सद: मौलाना साद

नई दिल्ली. निजामुद्दीन इलाके में हुए इस्लामिक धार्मिक आयोजन (तब्लीगी जमात मरकज) के बाद एक ही बिल्डिंग में ठहरे सभी 2,361 लोगों को निकाल लिया गया है। 617 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है और बाकी लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। इनमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव भी पाए गए हैं। इन सब के बीच तब्लीगी जमात के मुखिया मोहम्मद साद का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें वे सरकार द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के आदेश को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ एक साजिश बता रहे हैं।


नोएडा: 4 नए मामले आए सामने, दो साल का बच्चा भी संक्रमित

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस पैर पसारता नजर आ रहा है. सोमवार को जिले में चार और मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इसी के साथ नोएडा में कुल 37 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जबकि प्रदेश्‍ में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है. ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन सेक्टर 3 में तीन दिन पूर्व बच्चे के पिता में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद बच्चे के नमूने को भी जांच के लिए भेजा गया था, जो कि जांच में पॉजिटिव पाया गया है. उधर दादरी के अच्छेजा स्थित महक रेजीडेंसी में भी तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. इन सभी को क्वारंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है.


लॉकडाउन को विफल करने में जुटे कुछ कट्टरपंथी मुसलमान: वसीम रिजवी

वसीम रिजवी ने कहा कि पीएम मोदी ने लॉकडाउन का फैलसा हिंदुस्तान की भलाई के लिए है. लेकिन कुछ कट्टरपंथी मुसलामन मोदीजी से दुश्मनी रखने की वजह से इस लॉकडाउन को विफल करने की कोशिश कर रहे हैं. लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं हो रहा है. अगर खुदा न खस्ता अगर मुस्लिम इलाकों में महामारी फैलती है और मौतें होती हैं तो उन मौतों के जिम्मेदार और वे लोग खुद होंगे, सरकार को चाहिए कि वे उन परिवारों के खिलाफ मुक़दमे भी दर्ज करवाए.



निजामुद्दीन से लौटे 167 लोगों को पृथक तौर पर रखा गया

दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजन में शिरकत करने के बाद हिमाचल प्रदेश लौटे कुल 167 लोगों को पृथक रखा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने बुधवार को इस बारे में बताया। डीजीपी ने कहा कि उनकी पहचान की गई है और राज्य के विभिन्न जिलों में उन्हें पृथक तौर पर रखा गया। एसपी (कानून एवं व्यवस्था) कुशल शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा बद्दी में 53 लोगों, ऊना में 35 लोगों, सिरमौर में 32 लोगों, शिमला में 23 लोगों और कांगड़ा व चंबा में 10-10 और मंडी में चार लोगों को पृथक रखा गया है।


तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले असम के पांच लोग संक्रमित

असम में कोरोना वायरस के पांच नए मामले सामने आए हैं। असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि एक को सिल्चर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में और चार को गुवाहाटी के गौहाटी मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया है। इन सभी लोगों ने निजामुद्दीन (दिल्ली) में तब्लीगी जमात कार्यक्रम में भाग लिया था।


तब्लीगी जमात के लोगों की देशभर में तलाश

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल लोगों की देशभर मे ंतलाश तेज हो गई है। लगातार इनका आंकड़ा बढ़ रहा है। कहीं पर ये संक्रमित पाए जा रहे हैं तो कहीं इन्हें आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। वहीं, आज गुजरात उच्च न्यायालय ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन पर राज्य व केंद्र को नोटिस भेजा है। मार्च में जिस मरकज में तब्लीगी जमात का आयोजन हुआ था उसे आज पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है। इस इलाके में और मरकज भवन में सैनिटाइजेशन का काम भी चल रहा है। तब्लीगी जमात का आयोजन करने वाले मौलाना साद समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


माधुरी दीक्षित ने दिए पीएम-केयर्स फंड में दिये पैसे

कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में माधुरी दीक्षित ने अपना योगदान दिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने सोशल अकाउंट से दिया है। उन्होंने अपने पोस्ट में और फैंस से कोरोना वायरस खिलाफ जंग में डोनेट करने की अपील भी किया है।माधुरी ने ट्विटर पर लिखा, 'हम सभी को मानवता के लिए हाथ मिलाना चाहिए और ताकि इस लड़ाई से जीता जा सके। मैं पीएम-केयर्स फंड और सीएम रिलीफ फंड में डोनेट कर रही हैं। मजबूत होकर आगे आएं।' उन्होंने पीएम और सीएम केयर रिलीफ फंड में कितना योगदान दिया है इसके बारें में उन्होंने अभी तक कोई जानकारी नही दी है। 


जब सरकार ने लॉकडाउन के लिए कहा है तो इसका मतलब है कि लॉकडाउन

नवाजुद्दीन ने एक वेब पोर्टल के साथ बातचीत में कहा कि अगर सरकार ने लॉकडाउन के लिए कहा है तो हर किसी को इसे पूरे सम्मान के साथ फॉलो करना चाहिए। नवाजुद्दीन ने कहा, 'जब सरकार ने लॉकडाउन के लिए कहा है तो इसका मतलब है कि लॉकडाउन। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप किस धर्म से ताल्लुक रखते हैं। सरकार द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करके आप न सिर्फ अपनी खुद की जिंदगी खतरे में डाल रहे हैं बल्कि आप कई दूसरों की जिंदगी को भी जोखिल में डाल रहे हैं।'


बीमारी धर्म देखकर नहीं आती: नुसरत जहां

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित तबलीगी जमात के मरकज मामले पर कई सेलेब्स के रिएक्शन आए हैं। इस मामले पर अब सांसद और एक्ट्रेस नुसरत जहां का रिएक्शन सामने आया है। आजतक को दिए इंटरव्यू में नुसरत ने कहा कि देश में बहुत से धर्म हैं और कोई भी किसी तरह के प्रोग्राम में हिस्सा नहीं ले रहा है। नुसरत ने आगे कहा, 'मैं सबसे हाथ जोड़कर कहूंगी कि आज हम जिस दौर से गुजर रहे हैं उस समय हमें राजनीतिक, धार्मिक और जातियों से जुड़ी बातों को बंद कर देना चाहिए।'


ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर को पुलिसकर्मियों ने पीटा

लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। इन आपातकालीन परिस्थिति में ड्यूटी करके घर लौट रहे एक डॉक्टर के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। डॉक्टर के आईकार्ड दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी नहीं माने और दुर्व्यवहार किया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने और डॉक्टर की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से लिखित शिकायत के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डॉक्टर के परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


लोगों ने सफाई कर्मियों को पहनाई नोटों की माला

देहरादून में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कई जगहों पर लोगों ने सफाई कर्मियों पर फूल बरसाकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही लोगों ने उन्हें नोटों की माला भी पहनाई। इस वीडियो को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। वहीं, कोरोना वॉरियर्स के लिए ऐसा करने पर लोगों की तारीफ भी की। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम की ओर से तीन दिन का विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज अभियान का पहला दिन है। लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना फाइटरों का इसी तरह फूल बरसाकर हौसला बढ़ाते रहे। लोगों से अपील है कि जरूरतमंदों की मदद करें। 


ADVERTISEMENT


मंगलवार, 31 मार्च 2020

कोरोना से देश में अब तक 45 मौतें संवाददाता

देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 45 मौतें हो चुकी हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया। यहां 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वे पंजाब पुलिस से रिटायर हुए थे। इसके अलावा केरल के तिरुवनंतपुरम में कोरोना पॉजिटिव 68 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के अफसर के मुताबिक, उसकी किडनी फेल हो चुकी थी। मध्यप्रदेश के इंदौर में 49 साल की महिला जरीन बी ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। 


भीलवाड़ा: कर्फ्यू की तैयारियां, बैरिकेडिंग कर बंद की जा रही सड़कें और गलियां

राजस्थान में भीलवाड़ा कोरोना का एपिसेंटर बन गया है। यहां अब तक संक्रमण के 26 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, दो संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है। भीलवाड़ा में संक्रमण का पहला केस यहां के बांगड़ हॉस्पिटल के डॉक्टर में मिला था। बाकी यहां जितने भी संक्रमित मिले हैं वह डॉक्टर या हॉस्पिटल से जुड़े हुए हैं। हालांकि, अब यहां पर कम्यूनिट में संक्रमण फैलने की आशंका है। संक्रमण की इस चेन को रोकने के लिए प्रशासन ने तीन से 13 अप्रैल तक यहां महा कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है। मंगलवार से भीलवाड़ा में महा कर्फ्यू की तैयारी शुरू हो गईं। यहां हर कॉलोनी की सभी सीमाएं सील की जा रही हैं। हर बस्ती के बाहर बेरिकैडिंग की जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने टेंट का सामान किराए पर लिया है। रेलवे स्टेशन चौराहे और बाजार के चारों तरफ रोड पर बल्ली लगाकर बंद कर दिया गया है।


कुशीनगर: झोपड़ी में आग लगने से भाई-बहन की जिंदा जलकर मौत

गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को पडरौना कोतवाली क्षेत्र के गंभीरिया बुजुर्ग में झोपड़ी में लगी आग में दो बच्चे जिंदा जलकर मर गए। दो बच्चे आपस में भाई-बहन थे। घरवाले बच्चों को झोपड़ी में छोड़कर खेत में काम करने गए थे। पुलिस ने दमकल विभाग के साथ पर काबू पाया।


advertisement


अलास्का में 59,000 लोगों को मेडिकल फैसिलिटी की जरूरत

अलास्का में 85 मामले सामने आए और यहां कोरोना से पहली मौत भी हुई। विशेषज्ञों के मुताबिक, राज्य की 7.37 लाख जनसंख्या का 40 से 70% हिस्सा कोरोनावायरस की चपेट में आ सकता है। प्राथमिक रिपोर्ट के आधार पर 20% आबादी यानी 59 हजार लोगों के लिए चिकित्सा सुविधा की जरूरत होगी। अलास्का में 1500 बेड वाला जनरल हॉस्पिटल है। कुछ स्थानों पर नया मेडिकल सैटअप तैयार करने में दूसरी जगहों के मुकाबले वक्त ज्यादा लग सकता है।


अमेरिका में हालात और बिगड़ने का अंदेशा

‘‘सोशल डिस्टेंसिंग का सही तरीके से पालन नहीं किया तो अमेरिका में 22 लाख लोगों की जान जा सकती है। अगर हम मौतों का आंकड़ा एक लाख तक रख पाए, तो भी यह हमारे लिए जीत जैसा ही होगा।’’ व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग के दौरान अमेरिका में संक्रमित बीमारियों के बेहतरीन डॉक्टरों में शुमार डॉ. एंथनी फॉसी के मुताबिक, ‘‘इन हालात में कुछ भी संभव है। अगर हम चीजों को बेहतर तरीके से डील नहीं कर पाए तो स्थितियां बिगड़ भी सकती हैं। हालांकि हम लगातार कोशिशें कर रहे हैं।’’ डॉ. डेबोरा बर्क्स कहती हैं कि अभी तक हम यही मानकर चल रहे हैं कि हर चीज बेहतर कर रहे हैं, लेकिन कोई भी मॉडल (सोशल डिस्टेंसिंग) पूरी तरह से सही नहीं हो सकता।


सोशल डिस्टेंसिंग नहीं रखी तो 22 लाख लोगों की जान जाएगी: ट्रम्प

अमेरिका में कोरोनावायरस की स्थिति भयावह होती जा रही है। बीते 24 घंटे में 518 लोगों की मौत हो गई। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने रविवार को व्हाइट हाउस में ब्रीफिंग के दौरान कहा कि अगले दो हफ्ते में मौतों का आंकड़ा अपने चरम पर पहुंच जाएगा। वहीं, सोशल डिस्टेंसिंग की तारीख भी 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। ट्रम्प ने मंगलवार को कोरोना को लेकर सरकार की योजनाएं-रणनीति बता सकते हैं और कुछ अहम घोषणाएं भी कर सकते हैं। ट्रम्प ने यह भी कहा कि हालात बिगड़े तो अमेरिका में 22 लाख लोगों की जान जा सकती है। ट्रम्प के मुताबिक, ‘‘12 अप्रैल को ईस्टर है। ईसाइयों का यह बड़ा फेस्टिवल है। तब तक अमेरिका में मरने वालों की संख्या पीक पर पहुंच चुकी होगी। जब तक हम बीमारी से जीत नहीं जाते, तब तक इससे खराब स्थिति नहीं होगी। मुझे उम्मीद है कि इसमें जल्दी ही गिरावट आएगी।’’


पाकिस्तान: एक दिन में 7 की मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान में सोमवार को सात लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही यहां मौतों की कुल संख्या 23 हो गई है। वहीं, संक्रमण के 1,775 केस हो गए हैं। देश में सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले पंजाब (651) और सिंध प्रांत (627) में हैं।


इटली: संक्रमण का आंकड़ा एक लाख के पार

इटली में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख एक हजार 729 हो गया है। वहीं, यहां 11 हजार 591 लोगों की मौत हो चुकी है। इटली में हर दिन औसतन 600 से ज्यादा लोग मारे जा रहे हैं। हालांकि, ईस्टर तक (12 अप्रैल) इटली में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, संक्रमण दर में गिरावट की उम्मीद है। सोमवार को 1,648 लोग संक्रमित थे, जबकि एक दिन पहले 3,815 केस सामने आए थे। मौतों के मामले में इटली दुनिया का सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। इटली में 21 फरवरी को कोरोनावायरस का पहला मामला सामने आया था।


अमेरिका: एक लाख 64 हजार से ज्यादा संक्रमित

सबसे ज्यादा संक्रमण के एक लाख 64 हजार 121 मामले अमेरिका में सामने आए हैं। यह आंकड़ा चीन (81 हजार 518) से दोगुना है। अमेरिका में तीन हजार 163 लोगों की जान जा चुकी है। वॉशिंगटन में लोगों को घर में ही रहने के आदेश जारी किए गए हैं। इसका उल्लंघन करने पर करीब 3.7 लाख जुर्माना (पांच हजार डॉलर),  90 दिन जेल या फिर दोनों ही हो सकती है। वहीं, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को कहा कि किसी भी अन्य देश की तुलना में यहां अब तक 10 लाख लोगों में कोरोना की जांच की जा चुकी है। वहीं, अमेरिका के स्वास्थ्य मंत्री एलेक्स अजार ने कहा कि हर दिन हम एक लाख सैम्पल की जांच कर रहे हैं।


स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 849 लोगों ने जान गंवाई

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 199 देशों में करीब सात लाख 96 हजार 397 लोग संक्रमित हैं। अब तक 38 हजार 576 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 69 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 913 और फ्रांस में 418 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही स्पेन में मौतों का आंकड़ा आठ हजार 189 और फ्रांस में तीन हजार 24 हो गया है। वहीं, इटली में तीन अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।


दिल्ली में 700 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया

सतेंद्र जैन ने बताया कि 700 लोगों को क्वारैंटाइन किया गया है। उन्होंने बताया कि जब देश में लॉकडाउन था, उस वक्त इस तरह की गतिविधि करना अपराध है। राजधानी में आपदा अधिनियम और संक्रामक रोग अधिनियम लागू है। इसके तहत 5 से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकते। इसके बाद भी इन्होंने यह किया। मैंने दिल्ली के एलजी को इनके खिलाफ कार्रवाई करने को लिखित में दिया है।


मरकज कार्यक्रम में शामिल हुए 7 लोगों की कोरोना से मौत

नई दिल्ली. राजधानी के निजामुद्दीन स्थित तब्लीगी जमात के मरकज यानी इस्लामिक धार्मिक आयोजन केंद्र में कोरोनावायरस संक्रमण का सबसे बड़ा मामला सामने आया है। इसका कनेक्शन दिल्ली समेत 11 राज्यों से जुड़ रहा है। इनमें महाराष्ट्र, असम, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, तमिलनाडु , कर्नाटक, अंडमान-निकोबार, आंध्र प्रदेश और श्रीनगर शामिल है। 1 से 15 मार्च के दौरान हुए इस कार्यक्रम में देश और विदेश के 5 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए थे। लेकिन इसके बाद भी करीब 2000 लोग यहां रुके रहे। अब इन्हें बाहर निकाला जा रहा है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने मंगलवार को बताया कि मरकज बिल्डिंग में मौजूद 24 लोग पॉजिटिव निकले हैं। सतेंद्र जैन ने बताया कि हम यह नहीं बता सकते हैं कि लॉकडाउन के दौरान मरकज बिल्डिंग में कितने लोग मौजूद थे, लेकिन यह तादाद 1500 से 1700 हो सकती है। 1033 लोगों को बाहर निकाला गया है। अब तक 334 लोगों को अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। 


निजामुद्दीन मरकज: 1548 लोगों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया, 441 में कोरोना के लक्षण मिले

नई दिल्ली. दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में इस्लामिक धार्मिक आयोजन (मरकज) के बाद 1500 से ज्यादा लोग उसी जगह पर ठहरे हुए थे। पिछले तीन दिनों से इन्हें यहां से निकाला जा रहा है। मंगलवार शाम 5 बजे तक 1548 लोगों को डीटीसी बसों के जरिए अलग-अलग हॉस्पिटल्स ले जाया गया। इनकी जांच की जा रही है। रविवार के दिन 200 लोगों को यहां से हॉस्पिटल ले जाया गया था, इनमें से 24 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शाम 5 बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि शुरुआती जांच के बाद 1548 में से 441 लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, हालांकि इनकी फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है।


कोरोना: विदेश से लौटे सूरत के 42 लोग 'गायब'

कोरोना वायरस संक्रमण के बीच विदेश से लौटे कई लोग अब तक पता-ठिकाना नहीं मिल रहा है। ऐसा ही एक मामला गुजरात के सूरत में सामने आया है। सूरत के 42 लोग इसी महीने विदेश से लौटकर भारत आए थे, लेकिन ये लोग पासपोर्ट में दर्ज पते पर नहीं मिले हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। कोरोना वायरस के खतरे को देते हुए केंद्र सरकार ने गुजरात सरकार को 27 हजार लोगों की उनके नाम-पते सहित सूची सौंपी थी। इसका मकसद था कि इन लोगों का पता लगाकर उनके स्वास्थ्य के बारे में पता लगाया जाए। 


गाजियाबादः मरकज से वापस लौटे मसूरी में 10 लोग रखे गए होम क्वारंटीन में

निजामुद्दीन मरकज से गाजियाबाद वापस लौटे 10 लोगों को होम क्वारंटीन में रखा गया है। सीएमओ डा. एनके गुप्ता ने बताया कि मसूरी क्षेत्र से कुल 15 लोग मरकज में गए थे। पांच लोग वहीं पर रह गए हैं, जबकि 10 लोग 26 मार्च को वापस आ गए थे। सभी को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम क्वारंटीन में रखने के बाद सख्त निर्देश दिए गए हैं। उनके घर के बाहर नोटिस भी चिपका दिया गया है कि यहां पर कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज है। 


ऐसा लगता है एक समुदाय के लोगो ने सरकार द्वारा बनाये गए नियमो की अवहलेना करना और देश में आतंकवाद फैलाने की कसम खा रखी है। इन लोगो की इस हरकत से न केवल आम भारतीय जनमानस के दिलो में इनके प्रति नफरत बढ़ती ही जा रही है बलिक पुरे संसार में इनका विरोध प्रबल होता जा रहा है । 


कंट्रोल रूम में फोन कर मंगाया पान

कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरत के सामान घर में ही मिल सकें इसके लिए कंट्रोल रूम बनवाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी दिन रात एक कर लोगों की सुविधा के लिए इन कंट्रोल रूम के जरिए काम में लगे हुए हैं, लेकिन कुछ लोग इस व्यवस्था का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार रात उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कंट्रोल रूम में फोन कर के चाचा-भतीजे ने पान की फरमाइश की। उनका यह मजाक उनपर ही भारी पड़ गया। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को जानकारी दी, इसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में नगर पालिका ने दोनों को पकड़ कर नाले की साफ-सफाई कराई। हालांकि, उसके बाद पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर दोनों को छोड़ दिया। मालूम हो कि इससे पहले भी एक व्यक्ति ने पुलिस से समोसे मंगवा कर ऐसी हरकत की थी। उसे भी सजा के तौर पर नाले की सफाई करनी पड़ी थी। 


पाकिस्तान में संक्रमितों की संख्या 1865 हुई

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या मंगलवार को बढ़कर 1865 तक पहुंच गई है।


अमिताभ ने आर्थिक सहायता के कार्य में अब तक अपना कोई योगदान नहीं दिया

अमिताभ ने आर्थिक सहायता के कार्य में अब तक अपना कोई योगदान नहीं दिया। जिसके चलते लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि अमिताभ ने इन ट्रोलर्स को जवाब बी दिया। लेकिन जवाब देने के बाद अमिताभ और भी ज्यादा ट्रोल हो गए। दरअसल हाल ही में दान ना देने के चलते यूजर्स ने अमिताभ से सवाल किया था कि उन्होंने अब तक इसमें हिस्सा क्यों नहीं लिया। ट्रोलर्स को जवाब देते हुए अमिताभ ने भी ट्विटर पर एक कविता साझा की। लेकिन इस कविता को शेयर कर अमिताभ और भी ज्यादा बुरे फंस गए। लोगों ने उन्हें और बुरी तरह से ट्रोल करना शुरू कर दिया।


नोएडा के डीएम का पदभार संभालते ही कंपनी सील करने के दिए आदेश

विशेष सचिव नियोजन से नोएडा के जिलाधिकारी बने सुहास एलवाई पदभार संभालते ही एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए सीजफायर कंपनी को सील करवा दिया है। साथ ही कंपनी के ऑडिटर पर भी केस दर्ज करने का आदेश दिया है। यह वही कंपनी है जिसका डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और अब तक कंपनी में काम करने वालों के संपर्क में आने से सिर्फ नोएडा में ही 24 लोग संक्रमित हो चुके हैं।


दिल्ली: गरीबों की मदद के लिए आगे आई पुलिस

लॉकडाउन की वजह से गरीब और मजदूरों के सामने सबसे बड़ी समस्या खाने-पीने की है। इसकी वजह से लोग राजधानी  दिल्ली से अपने गांवों जा रहे हैं। बड़ी संख्या में चल रहे इस पलायन को रोकने के लिए अब दिल्ली पुलिस आगे आई है। वह गरीबों और मजदूरों को खाना ही नहीं बल्कि दो किलो चावल भी दे रही है ताकि वह भूखे न रहें।


advertisement


सोमवार, 30 मार्च 2020

कोरोनावायरस से 6 महाद्वीपों के 199 देश प्रभावित

छह महाद्वीपों के 199 देशों में अब तक कोरोनावायरस के केस आए हैं। इनमें से 125 देशों में कोरोना से मौतें हुई हैं। इन देशों में अब तक 722,289 पॉजिटिव केस आए हैं। 33,984 मौतें हुई हैं। 151,901 मरीज अब तक ठीक हुए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 75,911 चीन से हैं। दुनिया में कोरोना के 509,773 यानी 95% केस कम गंभीर कैटेगरी में हैं। जबकि 26,681 यानी 5% केस सीरियस हैं। एशिया महाद्वीप में अब तक 1.5 लाख से ज्यादा केस आए हैं। यह अकेले अमेरिका से सिर्फ 10 हजार ज्यादा हैं। अमेरिका में अब तक 1.42 लाख केस आए हैं।


advertisement


ईरान: एक लाख कैदी रिहा

ईरान ने रविवार तक देश में एक लाख कैदियों को अस्थायी तौर पर रिहा कर दिया है। यहां एक दिन में 123 लोगों की मौत हुई है। अब तक 2901 लोग मारे गए हैं। 38 हजार 309 लोग संक्रमित हुए हैं।


ब्रिटेन: 1,228 लोगों की मौत

ब्रिटेन के डिप्टी चीफ मेडिकल अफसर जेनी हैरीज ने रविवार को चेतावनी दी कि देश में कोरोना दूसरे फेज में है। यहां 6 महीनों का लॉकडाउन लगाया जा सकता है। ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि वह पिछले सोमवार को तीन सप्ताह के लिए लगाए गए आंशिक लॉकडाउन की समीक्षा करेगी। हैरिस ने कहा- यह जल्द ही पता चल जाएगा कि ब्रिटेन में इस कदम से वायरस को कम करने को लेकर क्या प्रभाव पड़ा है। ब्रिटेन में अब तक कोरोना से 1,228 लोगों की मौत हुई है। संक्रमितों की संख्या 19,522 हो गई है।


इटली में अब तक 61 डॉक्टरों की मौत

कोरोनावायरस 199 देशों और क्षेत्रों में फैल चुका है। सोमवार दोपहर तक 34 हजार 818 लोगों की मौत हो चुकी है। सात लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। एक लाख 56 हजार से ज्यादा मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में 24 घंटे में 518 लोगों की मौत हुई। न्यूयॉर्क में हालात चिंताजनक हैं। यहां पार्क में अस्पताल बनाया गया है। इजराइल के पीएम जल्द ही ही आईसोसेशन में जा सकते हैं। उनका सहयोगी संक्रमित पाया गया है। इटली में हालात भयावह हो गए हैं। 61 डॉक्टरों की भी मौत हो चुकी है। 


प्राधिकरण पर फूटा गुस्सा तो सीईओ ने सौंपा 51 लाख चेक

बैठक में मुख्यमंत्री ने तीनों प्राधिकरण के प्रमुखों को काफी खरी-खोटी सुनाई। उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि जनपद में हर तरह के साधन मौजूद हैं। जो देश के कई बड़े शहरों के पास नहीं हैं। इसके बावजूद हालात बिगड़ गए। आखिर ऐसे कैसे चलेगा। उन्होंने प्राधिकरण प्रमुखों को हालात सुधारने का निर्देश दिया है।साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर जल्द हालात में सुधार नही होता है तो कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक समाप्त होने के थोड़ी देर बाद ही नोएडा प्राधिकरण की सीईओ ने आनन-फानन में सीएम को मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपए का चेक सौंप दिया।


बदइंतजामी के चलते योगी ने नोएडा के जिलाधिकारी को डांटा

नोएडा. दिल्ली-एनसीआर में बसे यूपी का गौतमबुद्धनगर जनपद कोरोना जोन बन चुका हैं। यहां अब तक 33 केस की पुष्टि हो चुकी है। इस महामारी से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में कमिश्नर आलोक सिंह, डीएम बीएन सिंह, सीएमओ अनुराग भार्गव व तीनों प्राधिकरण के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। जिले में कोरोना से बचाव की बदइंतजामी पर सीएम योगी ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। सबसे अधिक फटकार डीएम बीएन सिंह और सीएमओ अनुराग भार्गव को पड़ी। सीएम इतने नाराज हुए उन्होंने डीएम से कहा- बकवास मत करिए।


25 हजार रुपए में मुंबई से यूपी पहुंचा रहे थे, एक गिरफ्तार

मुंबई में पुलिस ने राज्य की सीमा पार कराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि इन्होंने 64 लोगों से प्रति व्यक्ति 20 से 25 हजार रुपए लेकर उन्हें मुंबई से यूपी पहुंचाने का वादा कर ट्रक में बैठाया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापेमारी कर सभी 64 लोगों को हिरासत में लेकर बीएमसी के शेल्टर होम भेज दिया। 


महाराष्ट्र में देश में सबसे ज्यादा संक्रमित, संख्या 215 तक पहुंची

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण से हालत बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार सुबह तक में पुणे में 5, मुंबई में 3, नागपुर में 2, कोल्हापुर और नासिक से संक्रमण के एक-एक मामले सामने आए। इन्हें मिलाकर राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 215 तक पहुंच गई। अब तक संक्रमण से 8 लोगों की मौत हो चुकी है। शनिवार रात को कोल्हापुर के हॉस्पिटल में 60 साल के कोरोना संदिग्ध व्यक्ति की मौत हुई है। फिलहाल उसके जांच के नमूने भेजे गए हैं। उसे सांस लेने में परेशानी थी और डायबिटीज भी थी। रिपोर्ट के बाद ही उसके कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो पाएगी। 


कोरोना से मारे गए लोगों का दाह संस्कार ही करना होगा

मुंबई. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। मुंबई में प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से मारे गए सभी लोगों का दाह संस्कार करने का फैसला किया है। बृहंमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) के कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने कहा- कोरोना से मरने वाले किसी भी धर्म के हों, उनके शव का दाह संस्कार ही किया जाएगा। शव को दफनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में पांच से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। अगर कोई शव को दफनाना चाहता है, तो उसे मुंबई की सीमा से बाहर जाना होगा।


स्पेन में पिछले 24 घंटे में 812 लोगों की मौत

कोरोना वायरस के कोहराम से अमेरिका जैसा शक्तिशाली देश भी त्राहिमाम कर रहा है। इटली-स्पेन के बाद कोरोना वायरस का तीसरा सबसे बड़ा केंद्र बनते जा रहे अमेरिका में पिछले तीन दिन में मरने वालों की संख्या दोगुनी होकर 2400 के पार पहुंच गई है, जबकि अकेले शनिवार को ही पीड़ितों की संख्या 19 हजार से ज्यादा बढ़ गई। दुनिया भर में संक्रमितों का आंकड़ा सात लाख को पार कर गया। इसके बावजूद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुरी तरह प्रभावित न्यूयार्क क्षेत्र में लॉकडाउन के प्रस्ताव को फिलहाल खारिज कर दिया है। वैश्विक स्तर पर भी जानलेवा महामारी से मौत का आंकड़ा 33 हजार और अकेले यूरोप में 22 हजार के पार पहुंच चुका है। 


रेलवे के 20 हजार कोचों को क्वारंटीन वार्ड में बदलने की तैयारी

रेलवे बोर्ड ने सोमवार को जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को एक पत्र में कहा है कि शुरुआत में 5,000 कोच को पृथक वार्ड में तब्दील करने की जरूरत होगी। इसके लिए उनसे तैयारियां करने को कहा है।  इसमें कहा गया है कि कोविड-19 से तैयारी के मद्देनजर 25 मार्च को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि कुछ कोचों को क्वारंटीन-आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा सकता है। ये फैसला चिकित्सा विभाग की सलाह के बाद लिया गया था ताकि लोगों को क्वारंटीन सुविधा दी जा सके। इस मामले में सैन्य बल चिकित्सा सेवा से भी चर्चा हुई थी।  भारतीय रेलवे को करीब 20 हजार कोचों की जरूरत होगी जिसमें शुरुआत में 5 हजार कोचों को क्वारंटीन वार्ड में तब्दील किया जाएगा। सिर्फ नॉन एसी कोचों को ही क्वारंटीन वार्ड में बदला जाएगा।  


गौतम बुद्ध नगर के डीएम बीएन सिंह का लखनऊ तबादला

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने सोमवार शाम को कहा कि गौतम बौद्ध नगर के डीएम बृजेश सिंह ने आज 3 महीने की छुट्टी का अनुरोध किया था। जिसके बाद उनका लखनऊ ट्रांसफर कर दिया है। साथ ही उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने का आदेश पारित किए गए हैं। मामले की जांच शुरू की जाएगी। 


एचएएल ने 26 करोड़, बाबा रामदेव ने दिए 25 करोड़

कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गठित पीएम केयर्स फंड के गठन के बाद से ही इसमें दान दिए जाने का सिलसिला तेज है। आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड ने भी पीएम केयर्स फंड में कुल 26.25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। एचएएल ने अपने सीएसआर फंड से 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन 6.25 करोड़ रुपये भी फंड में देने की बात कही है। इस तरह कंपनी कुल 26.25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड में देगी।  


पाक के कराची शहर में हिंदुओं को प्रशासन ने किया राशन देने से मना

पाकिस्तान की इमरान खान सरकार देश में फैली कोरोना महामारी के बीच हिंदुओं को राशन देने से मना कर रही है। यह घटना महामारी से बेहद प्रभावित सिंध प्रांत के कराची शहर की है। कोरोना के संकट को देखते हुए यहां मुसलमानों को राशन और जरूरी सामान दिया जा रहा है। वहीं हिंदुओं को मना कर दिया गया है। जिससे एक बार फिर पाकिस्तान का दोहरा रवैया सामने आया है। यहां हिंदुओं से कहा गया है कि यह राशन केवल मुस्लिमों के लिए है। जिसकी वजह से हिंदुओं में काफी गुस्सा है। सिंध सरकार ने आदेश दिया है कि लॉकडाउन के मद्देनजर दिहाड़ी कामगारों और मजदूरों को स्थानीय एनजीओ और प्रशासन की तरफ से राशन दिया जाए। मानवाधिकार कार्यकर्ताओं के अनुसार सरकारी आदेश की धज्जियां उड़ाते हुए प्रशासन हिंदुओं से बोल रहा है कि वे राशन के हकदार नहीं हैं। 
प्रशासन का कहना है कि राशन केवल मुस्लिमों के लिए आया है। केवल यही नहीं तीन हजार लोग राशन लेने के लिए इकट्ठा हुए लेकिन उनकी स्क्रिनिंग के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए थे। जानकारी के अनुसार हिंदुओं को ल्यारी, सचल घोठ, कराची के अन्य हिस्सों के साथ पूरे सिंध में राशन देने से मना किया जा रहा है। राजनीतिक कार्यकर्ता डॉक्टर अमजद अयूब मिर्जा ने चेतावनी दी है कि अल्पसंख्यक समुदाय गंभीर खाद्य संकट से गुजर रहा है।


वाराणसी पहुंचे युवक को भाई ने नहीं आने दिया घर

लॉकडाउन के चलते दिल्ली से एक युवक वाराणसी अपने घर पहुंच गया। वहां से उसने अपने भाई को फोन कर बुलाया तो भाई ने उसको घर आने से मना कर दिया। उसने कहा कि पहले जांच कराकर आओ उसके बाद घर आना। इस पर परेशान युवक ने डायल 100 को फोन किया। मौके पर तुरंत पीआरबी पहुंच गई और युवक की समस्या सुन 108 नंबर पर डायल किया लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंची।


रविवार, 29 मार्च 2020

फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और सोनीपत में प्रवासियों की भीड़

दिल्ली से सटे फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम और सोनीपत में बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर सड़कों पर दिखाई दे रहे हैं। ज्यादातर मजदूर अपने बच्चों, परिवार के अन्य सदस्यों व कुछ सामान सिर पर लादकर ही निकले हुए हैं। प्रशासन ने लोगों से रुकने की अपील की, लेकिन वे नहीं मान रहे। कुछ लोग दिल्ली से होकर गुरुग्राम के रास्ते यूपी जा रहे हैं, तो कुछ पलवल के रास्ते मथुरा की तरफ बढ़ रहे हैं। सोनीपत के राई में बड़ी औद्योगिक इकाइयां होने के कारण वहां से भी मजदूर पलायन कर रहे हैं। गुरुग्राम और फरीदाबाद में बसों की व्यवस्था भी की गई थी। 


पैदल घर जा रहे आठ प्रवासी मजदूरों को गाड़ी ने कुचला

पानीपत. कोरोनावायरस संक्रमण रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी मजदूरों को झेलनी पड़ रही है। वे सरकार की अपील के बावजूद शहरों में रुक नहीं रहे हैं। हरियाणा के हाइवे पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। कई लोग पैदल ही दूसरे राज्यों की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। नूंह से होकर गुजरने वाले कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर आठ लोगों को एक गाड़ी ने कुचल दिया। इसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी मजदूर थे और दिल्ली से अपने गांव जाने के लिए पैदल निकले थे।


advertisement


राजस्थान में भीलवाड़ा कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा खतरा

भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 25 मामले मिले हैं। जयपुर में 10, झुंझुनूं में 6, जोधपुर में 6, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 2, अजमेर, पाली, सीकर और चूरू में एक-एक संक्रमित मिला है। डूंगरपुर में 48 साल का व्यक्ति और उसका 14 साल का बेटा संक्रमित पाया गया है। दोनों 25 मार्च को बाइक से इंदौर से डूंगरपुर पहुंचे थे। इसके बाद 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाए गए। चूरू में 60 साल की एक महिला पॉजिटिव मिली है। वहीं जयपुर में 47 साल का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जो रामगंज में एक दिन पहले पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आया था। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।


राजस्थान में करीब 10 हजार वेंटिलेटर की जरूरत: गहलोत

देशभर में कोरोना संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों की एक मीटिंग ली। इसमें मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि कोरोना के व्यापक संक्रमण को रोकने के लिए आने वाले समय में राजस्थान में करीब 10 हजार वेंटिलेटर और ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किट की जरूरत पड़ेगी।


ईरान से 284 भारतीय नागरिकों को लाया गया जोधपुर

कोरोना प्रभावित ईरान में फंसे 284 भारतीय नागरिकों को दिल्ली से लेकर दो विशेष विमान रविवार सुबह जोधपुर पहुंचे। चार दिन पहले ईरान से 277 भारतीय नागरिकों को भी जोधपुर लाया गया था। सभी लोगों की एयरपोर्ट पर सेना के डॉक्टरों ने जांच की। इन सभी को सैन्य क्षेत्र में सेना की तरफ से बनाए गए वेलनेस सेंटर में भेज दिया गया है। इस तरह अब शहर में सेना के वेलनेस सेंटर में भारतीय नागरिकों की संख्या बढ़कर 561 हो गई है। इससे पूर्व जैसलमेर में 484 भारतीय नागरिकों को रखा जा रहा है।


धौलपुर में बाहर से आए लोगों को कॉलोनी में घुसने से रोका

जयपुर. कोरोनावायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के दिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। राजस्थान में मजदूरों का पलायन बड़ी समस्या बना हुआ है। मजदूरों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है और वह हर-हाल में अपने गांव लौटना चाहते हैं। दूसरे राज्यों से भी मजदूर राजस्थान लौट रहे हैं। ऐसे में लॉकडाउन का मकसद पूरा होना मुश्किल लग रहा है। सरकार बाहर जाने वाले मजदूरों की जांच की खानापूर्ति कर रही है। वहीं, बाहर से आने वाले मजदूरों के हाथों में क्वारैंटाइन की मुहर लगाकर उन्हें घर के नजदीक तक पहुंचाया जा रहा है।


कोरोना से देश में अब तक 30 मौतें

देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। रविवार को चार और मौतें हो गईं। मुंबई में 40 साल की महिला की जान चली गई। वह हाईपरटेंशन की मरीज भी थी। इसके अलावा राज्य के बुलढाणा में भी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत संक्रमण के चलते हुई थी। इन्हें पहले निमोनिया की शिकायत बताई गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रविवार को आई रिपोर्ट में पता चला कि वे कोरोना से संक्रमित थे।  


तुर्की: 7,402 मामले, 108 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, तुर्की के हेल्थ मिनिस्टर फहार्टिन कोका ने शनिवार रात ट्वीट किया- तुर्की में कोरोनावायरस से संक्रमण की पुष्टि के कुल 7,402 मामले सामने आ चुके हैं। अभी शनिवार तक कुल 7,641 टेस्ट किए जा चुके हैं। 108 लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की में कोविड-19 संक्रमण का पहला मामला 11 मार्च को सामने आया था।


फ्रांस: 15 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया गया

जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, फ्रांस में अब तक 2314 लोगों की मौत हुई है। 38 हजार 105 नागरिक संक्रमित हैं। स्वास्थ्य मंत्री ओलीवियर वेरान ने शनिवार को कहा कि फ्रांस ने एक अरब से ज्यादा फेस मास्क का आदेश दिया है। हाल में हर हफ्ते देश में 40 करोड़ मास्क का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चीन से भी मास्क मंगाया जाएगा।


स्पेन: अब तक करीब 6 हजार लोगों की मौत

स्पेन यूरोप का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। राजकुमारी मारिया टेरेसा की 26 मार्च को पेरिस में मौत हो गई। वह 86 साल की थीं। मारिया की मौत की जानकारी उनके भाई और ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन ने फेसबुक पर दी। दुनियाभर में किसी भी शाही परिवार के सदस्य की यह पहली मौत है। राजकुमारी मारिया परिवार की कैडेट शाखा, बॉर्न-परमा के घर की सदस्य थीं।  यहां अब तक 5982 लोगों की मौत हुई है, जबकि 73,235 व्यक्ति संक्रमित हैं। यहां भी सरकार ने 11 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया है। चीन ने शनिवार को स्पेन को 12 लाख मास्क दिए हैं।


पाकिस्तान: कोरोनावायरस के 1526 मामले

पाकिस्तान के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक, देश में अब तक 1526 लोग संक्रमित हैं। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां सबसे ज्यादा 558 केस सामने आए हैं। वहीं, सिंध में 481, खैबर-पख्तुनख्वा में 188, बलुचिस्तान में 138, गिलगिट-बाल्टिस्तान में 116, इस्लामाबाद में 43 और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में 2 मामलों की पुष्टि हुई है। देश में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। पाकिस्तान में शनिवार को चीन से 8 मेडिकल टीम भी पहुंची।


इटली: 3 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा

यूरोप में कोरोनावायरस से मौतौं का आंकड़ा 20 हजार से ज्यादा हो गया है। वहं, इटली में सबसे ज्यादा दस हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। 92,472 लोग संक्रमित हैं। सरकार ने यहां 9 मार्च से 3 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा दिया था। देश के करीब 6 करोड़ लोग अपने घरों में कैद है। इटली के प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे लॉकडाउन की समय सीमा और बढ़ा सकते हैं।


अब तक 30 हजार लोगों की मौत

दुनिया के सभी 195 देश कोरोनावायरस की चपेट में हैं। रविवार सुबह तक 6 लाख 63 हजार 541 संक्रमितों की पुष्टि हुई। 30,873 लोग जान गंवा चुके हैं। इसी दौरान एक लाख 42 हजार 175 स्वस्थ भी हुए। अमेरिका में इससे 2221 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक लाख 23 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। वहीं, न्यूयॉर्क में सबसे ज्यादा 782 लोगों की जान गई है और 53 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने न्यूयॉर्क, न्यूजर्सी और कनेक्टिकट में लोगों से अगले दो हफ्तों के लिए गैर-जरूरी यात्रा से परहेज करने के लिए कहा है।


'आप' विधायक के खिलाफ एफआईआर

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। वकील प्रशांत पटेल शिकायत के बाद राजेंद्र नगर विधानसभा से आप विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 20 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।


कोरोना की जंग में लोगों की मदद के लिए उतरी सेना

आगरा में पैदल आने और यहां से जाने वालों का सिलसिला जारी है। लॉकडाउन में इन लोगों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन वाहनों की व्यवस्थाएं करने में जुटा हुआ है, लेकिन इतनी भीड़ है कि रोडवेज बसें भी नाकाफी हैं। ऐसे में प्रवासी श्रमिकों की मदद के लिए सेना आगे आई है। उधर, प्रशासन ने स्कूल बसों को लगाया है। आगरा में शनिवार को फंसे हुए लोगों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 375 बसें चलाईं गई थीं, लेकिन यात्री लेकर सिर्फ 75 बसें ही गईं। शहर के आईएसबीटी, ईदगाह और आगरा कोर्ट बस अड्डे पर रातभर लोगों की भीड़ रही। रविवार सुबह भी घर जाने वालों की संख्या कम नहीं हुई है। 


नोएडा में चार और संक्रमित मरीज मिले

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं, यूपी में संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। रविवार को भी पांच संक्रमित मरीज मिले हैं। यानि की प्रदेश में अब तक 70 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। वहीं गौतमबुद्धनगर में अब तक सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति मिले हैं, यहां संक्रमितों की संख्या 31 हो गई है।


चीन में बंद हुए दो करोड़ से ज्यादा फोन

चीन की मोबाइल कंपनियों की मानें तो पिछले दो-तीन महीनों में दो करोड़ से ज्यादा यूजर्स के फोन डिएक्टिवेट हो गए हैं। ऐसा पहली बार हुआ है जब इस तरह से टेलिफोन यूजर्स की संख्या घटी है। सवाल उठता है कि वे कौन लोग हैं और उनके फोन क्यों बंद हुए हैं? इसके पीछे तर्क दिया जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण जो प्रवासी मजदूर शहरों को छोड़कर गांव चले गए, उन्होंने अपने शहर वाले नंबर्स का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। वहीं चीन में अब कंपनियों में काम शुरू हो गया है। ऐसे में यदि इस तर्क के पीछे सच्चाई है तो ये फोन दोबारा चालू हो जाएंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो दाल में कुछ काला होने की संभावना पैदा होना स्वाभाविक है।


विदेश से आए ऑडिटर केसंपर्क में आने से 13 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए

सीज फायर कंपनी के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई


नोएडा। कोरोना वायरस के संक्रमण के बाद गौतमबुद्धनगर जिले में पहला मुकदमा दर्ज किया गया है। नोएडा की सीज फायर कंपनी के खिलाफ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने एफआईआर दर्ज कराई है। आरोप है कि कंपनी के विदेश से आए ऑडिटर के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष संपर्क में आने से 13 लोग कोरोना से संक्रमित हो गए। इसकी जानकारी होने के बाद भी कंपनी ने कर्मचारियों को होम क्वारंटीन नहीं किया और उन्हें आम दिनों की तरह ही काम कर बुलाना जारी रखा। गौतमबुद्ध नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से डॉ. अनुराग भार्गव ने थाना एक्सप्रेसवे में महामारी अधिनियम 1897 के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। 

थाना एक्सप्रेसवे प्रभारी ने बताया कि आरोप है कि कंपनी का ऑडिटर विदेश से आया था। इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी गई थी। साथ ही कंपनी की ओर से कर्मचारियों के लिए वो जरूरी इंतजाम भी नहीं किए गए जो कोरोना वायरस से बचाव के लिए आवश्यक थे। 


जिम्स ने कोरोना संक्रमित मरीज पति-पत्नी को भगाया

एक मामला ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल का  सामने आया है। कोरोना संक्रमित पति-पत्नी को अस्पताल में भर्ती करने के बाद मोहन नगर गाजियाबाद पता होने पर अस्पताल से भगा दिया और कहा कि जाकर गाजियाबाद के सरकारी असप्ताल में भर्ती हो।इसके बाद दंपति ग्रेटरनोएडा के अस्पताल से अपनी कार से जिला एमएमजी अस्पताल में रात 11 बजे पहुंचे। इसके बाद दोनों को भर्ती किया गया। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रविंद्र राणा ने बताया कि रात में फोन आया था कि दो मरीज अस्पताल में भर्ती होने जा रहे हैं, लेकिन यह नहीं बताया कि दोनों अपनी कार से जा रहे हैं। साहिबाबाद विधायक सुनील शर्मा ने सीएमएस को फोन कर मामले की जानकारी दी कि दो मरीज ग्रेटर नोएडा से आ रहे हैं। 


पीएम मोदी ने की अक्षय कुमार की तारीफ

कोरोना वायरस को बढ़ते कहर को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मार्च को देश में 21 दिनों के लिए संपूर्ण लॉकडाउन का एलान कर दिया था। इस एलान के बाद सबसे ज्यादा समस्या दिहाड़ी मजदूरों को रही है। देश की राजधानी दिल्ली से कई लोग पलायन कर रहे हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से दान देने की अपील की। अक्षय कुमार ने पीएम की इस अपील के बाद 25 करोड़ रुपये का दान दिया। इधर लोग लगातार सोशल मीडिया के जरिए ये कह रहे हैं कि अभी तक सलमान खान और शाहरुख खान जैसे बड़े अभिनेताओं की तरफ से किसी तरह की मदद का एलान नहीं किया गया है।



दारू पीकर हंगामा व लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कांग्रेस नेता गिरफ्तार

काबिले तारीफ काम करने की लिस्ट में कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी का नाम शामिल है, लॉकडाउन के नियमों को तोड़कर भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में शनिवार देर रात अमरोहा लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे सचिन चौधरी और उनके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनपर शराब पीकर हंगामा करने का भी आरोप लगाया है।  हालांकि चिकित्सीय परीक्षण में शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है। इस पर पुलिस ने उन पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और लॉकडाउन का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया और बाद में उन्हें थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया।

मालूम हो कि दिल्ली और हरियाणा से आ रही मजदूरों की भारी भीड़ हाइवे से होकर पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार जा रही है। सचिन चौधरी के मुताबिक शनिवार देर रात हाइवे पर जीरो प्वाइंट के पास भारी भीड़ जमा थी। वह शुभम अग्रवाल और प्रदीप सिंह के साथ रात करीब सवा बारह बजे हाइवे पर पहुंच गए और जीरो प्वाइंट के पास मजदूरों की मदद करने लगे। वहां भारी भीड़ जमा हो गई थी, जिसे देख कर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब भीड़ खत्म करने को कहा तो हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने आरोप लगाया की कांग्रेसी नेता ने शराब के नशे में पुलिस से अभद्रता करनी शुरू कर दी। 


अमेरिका में कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 124,377 पहुंचा

अमेरिका में भी कोरोना वायरस का जानलेवा प्रकोप जारी है। एक तरफ जहां संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी जारी है। अमेरिका में रविवार की सुबह नौ बजे तक कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 124,377 पहुंच गया है। वहीं, 2190 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।


advertisement


अब ट्रंप बोले- क्वारंटीन की जरूरत नहीं

अमेरिका में भी कोरोना वायरस का जानलेवा प्रकोप जारी है। एक तरफ जहां संक्रमितों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर मरने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी जारी है। अमेरिका में रविवार की सुबह नौ बजे तक कोरोना संक्रमित मामलों का आंकड़ा बढ़कर 124,377 पहुंच गया है। वहीं, 2190 लोगों की मौत अब तक हो चुकी है। इसके अलावा 1095 मरीज इस बीमारी से ठीक हुए हैं। संक्रमितों के सबसे अधिक मामले न्यूयॉर्क से सामने आ रहे हैं। जहां इस बीमारी की चपेट में आने से अब तक 672 लोगों की जान चली गई है। तेजी से फैलते कोविड-19 के संक्रमण रे बीच इस अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर जानकारी दी कि व्हाइट हाउस की कोरोना वायरस टास्क फॉर्स ने न्यूयॉर्क में सख्त ट्रैवल एडवाइजरी जारी करने के निर्देश दिए हैं। कोरोना वायरस पर अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि क्वारंटीन की जरूरत नहीं है। 


ट्रैफिक पुलिस आयुक्त का आदेश- डीटीसी बस के यात्रियों को वापस घर भेजें

दिल्ली पुलिस के विशेष पुलिस आयुक्त(ट्रैफिक) ताज हसन ने वायरलेस मैसेज फ्लैश करवा कर आदेश जारी किया है कि डीटीसी की जो बस जहां है, उसे वहीं रोक दिया जाए और लोगों को उतारकर उनके घर भेजा जाए। कोई बस आनंद विहार बस अड्डे या कहीं नहीं जाएगी इसके बाद दिल्ली पुलिस बसों को रोकने में लग गई है।


यात्रियों को कौशांबी बस अड्डे से लाल कुआं भेजा जा रहा

कौशांबी बस अड्डे पर हजारों लोगों की भीड़ थी। देर रात दो बजे तक 800 बसों के माध्यम से सभी लोगों को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में पहुंचाया गया। अब यहां जो लोग आ रहे हैं उन्हें गाजियाबाद के लाल कुआं भेजा जा रहा है। लाल कुआं से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए लगातार बसें चलाई जा रही हैं। 


खाली कराया गया आनंद विहार बस अड्डा, बसें बंद, रास्ता सील

लॉकडाउन के बीच राजधानी दिल्ली से भारी संख्या में मजदूर अपने-अपने गांवों की ओर पलायन कर रहे हैं। रविवार को आनंद विहार और कौशांबी बस अड्डे से पलायन करने वालों को वापस भेजकर इलाके को खाली कराया गया। शनिवार रात तक आनंद विहार में करीब 15000 लोग जमा थे, जिनमें से अब केवल 300-400 लोग बचे हैं। वो भी वापस जा रहे हैं। वहीं कौशांबी बस अड्डा भी रविवार सुबह से खाली है। 


कोरोना वायरस: स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोविड-19 से मौत

स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ऑफ बोरबन-परमा का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। वह इस वायरस के कारण जान गंवाने वाली शाही खानदान की पहली सदस्य हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार स्पेन के छठे किंग फेलिप 86 वर्षीय राजकुमारी के चचेरे भाई हैं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन, ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज ने फेसबुक पर घोषणा की कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। प्रिंस सिक्सटो ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज दोपहर को हमारी बहन मारिया टेरेसा डे बॉर्बन-परमा एंड बॉर्बन बुसेट जो कोरोना वायरस से संक्रमित थीं उनका पेरिस में 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।' राजकुमारी टेरेसा की मौत ऐसे समय पर हुई है जब कुछ हफ्तों पहले स्पेन के छठे किंग फेलिप की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।


पांच लाख से ज्यादा लोगों का दिल्ली व् नोएडा से पलायन

दिल्ली से पांच लाख से ज्यादा लोग दो दिन में यूपी में दाखिल हो चुके हैं। रोकने की तमाम कोशिशें काम न आने के बाद यूपी सरकार एक हजार बसें लगाकर उन्हें गंतव्य तक पहुंचा रही है। शुक्रवार व शनिवार रात भर बसें लगाकर लोगों को पहुंचाने का इंतजाम करना पड़ा। उधर, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ देर रात तक हालात की मॉनिटरिंग करते रहे। 



फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष तरुण भारद्वाज ने नोएडा व दिल्ली में विभिन्न राज्यों में काम करने वाले यूपी व बिहार के लोगो से अपील कर कहा की वे जहा है वही रहे और सभी लोगो की जान खतरे में न डाले।  उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश व दिल्ली की सर्कार उनके खाने पीने की व्यवस्था करने में लगी है और वे अपनी आजीविका वाले स्थान पर रहें। यात्रा उन्हें व परिवार सहित अन्य लोगों को खतरे में डाल सकती है। नोएडा के जिला अधिकारी ने भी सभी से अपील की है कि व्यवस्था बनाये रखे वर्ना पूरा देश संकट में आ जायेगा । जिलाप्रशासन ने काफी प्रयासों से सभी के लिए कुछ न कुछ व्यवस्था की है और राज्य इसका खर्च उठागा। पलायन से लॉकडाउन निरर्थक हो जाएगा।


इस संकट की घड़ी में सब्र रखना जरुरी है। फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज भी इनके खाने-रहने की व्यवस्था में जुटा है और विभिन्न RWA व कम्युनिटी सेंटर्स में इनके इंतजाम की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे है ।

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली-यूपी सरकार की बसों की व्यवस्था है। हमारी अपील है कि लोग जहां हैं, वहीं रहें। उनके खाने-रहने की व्यवस्था है।  बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि लोगों के लिए बसों की नहीं, कैंपों की व्यवस्था होनी चाहिए। राज्य इसका खर्च उठाएं। पलायन से लॉकडाउन निरर्थक हो जाएगा।



शनिवार, 28 मार्च 2020

मनीष सिंह इंदौर के नए कलेक्टर, हरिनारायणाचारी मिश्र फिर बने डीआईजी

इंदाैर. प्रदेश सरकार ने शनिवार काे 2009 बैच के आईएएस प्रमोटी मनीष सिंह को इंदौर कलेक्टर बनाया। वहीं, डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र को फिर से इंदौर शहर की कमान सौंपी गई है। वहीं, वर्तमान कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव को मंत्रालय में सचिव बनाया गया है। सिंह इसके पहले इंदौर निगमायुक्त भी रह चुके हैं और उनके कार्यकाल में इंदौर सबसे पहले स्वच्छता में नंबर वन बना था।


सुरक्षा कवच से लैस दस्ता संक्रमित को पहुंचाएगा अस्पताल

ग्वालियर.  कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज को रेस्क्यू करने की जिम्मेदारी अब पुलिस ने ले ली है। पुलिस की 14 सदस्यीय डिजास्टर टीम, मरीज को पकड़कर अस्पताल पहुंचाने और भर्ती कराने के लिए तैयार है। इसके लिए बाकायदा पूरी टीम को सुरक्षा कवच से लैस किया गया है। यानि प्रोटेक्शन सूट, जिसे पहनने के बाद किसी भी तरह का वायरस इस टीम पर अटैक नहीं कर सकता। गुरुवार से यह टीम पुलिस लाइन में तैनात कर दी गई है। इस पूरी टीम के रहने से लेकर खाने तक की व्यवस्था अलग की गई है, यानि अब इस टीम में शामिल कोई भी सदस्य न अपने घर जा सकेगा और न ही अपने किसी परिजन से ही मिल सकेगा।


जबलपुर: अब तक 8 पॉजिटिव, संक्रमित व्यापारी 450 लोगों के संपर्क में आया

जबलपुर में 2 और लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद जिला प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा सतर्कता से कदम उठा रहा है। यह दोनों मरीज संक्रमित सराफा व्यापारी के यहां काम करते हैं और 4 दिन से आइसोलेशन में थे। जबलपुर में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8 हो गई। सराफा व्यापारी की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के अनुसार, व्यापारी दुबई से लौटने के बाद करीब 450 लोगों के संपर्क में आया। 


गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग

  गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...