मंगलवार, 31 मार्च 2020

स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 849 लोगों ने जान गंवाई

दुनियाभर में कोरोनावायरस के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। 199 देशों में करीब सात लाख 96 हजार 397 लोग संक्रमित हैं। अब तक 38 हजार 576 मौतें हो चुकी हैं। वहीं, एक लाख 69 हजार 387 व्यक्ति ठीक भी हुए हैं। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस सबसे ज्यादा प्रभावित देश हैं। स्पेन में एक दिन में सबसे ज्यादा 913 और फ्रांस में 418 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही स्पेन में मौतों का आंकड़ा आठ हजार 189 और फ्रांस में तीन हजार 24 हो गया है। वहीं, इटली में तीन अप्रैल को खत्म होने वाला लॉकडाउन 12 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। देश में अब तक 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...