स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा ऑफ बोरबन-परमा का कोरोना वायरस की वजह से निधन हो गया। वह इस वायरस के कारण जान गंवाने वाली शाही खानदान की पहली सदस्य हैं। फॉक्स न्यूज के अनुसार स्पेन के छठे किंग फेलिप 86 वर्षीय राजकुमारी के चचेरे भाई हैं। उनके भाई प्रिंस सिक्सटो एनरिक डी बोरबोन, ड्यूक ऑफ अरेंज्यूज ने फेसबुक पर घोषणा की कि कोविड-19 की चपेट में आने के बाद उनकी मृत्यु हो गई। प्रिंस सिक्सटो ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'आज दोपहर को हमारी बहन मारिया टेरेसा डे बॉर्बन-परमा एंड बॉर्बन बुसेट जो कोरोना वायरस से संक्रमित थीं उनका पेरिस में 86 साल की उम्र में निधन हो गया है।' राजकुमारी टेरेसा की मौत ऐसे समय पर हुई है जब कुछ हफ्तों पहले स्पेन के छठे किंग फेलिप की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें