सोमवार, 30 मार्च 2020

एचएएल ने 26 करोड़, बाबा रामदेव ने दिए 25 करोड़

कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गठित पीएम केयर्स फंड के गठन के बाद से ही इसमें दान दिए जाने का सिलसिला तेज है। आज हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल्स लिमिटेड ने भी पीएम केयर्स फंड में कुल 26.25 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। एचएएल ने अपने सीएसआर फंड से 20 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। इसके अलावा कंपनी के कर्मचारियों ने अपना एक दिन का वेतन 6.25 करोड़ रुपये भी फंड में देने की बात कही है। इस तरह कंपनी कुल 26.25 करोड़ रुपये पीएम केयर्स फंड में देगी।  


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES