रविवार, 29 मार्च 2020

राजस्थान में भीलवाड़ा कोरोना संक्रमण का सबसे बड़ा खतरा

भीलवाड़ा में कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा 25 मामले मिले हैं। जयपुर में 10, झुंझुनूं में 6, जोधपुर में 6, प्रतापगढ़ में 2, डूंगरपुर में 2, अजमेर, पाली, सीकर और चूरू में एक-एक संक्रमित मिला है। डूंगरपुर में 48 साल का व्यक्ति और उसका 14 साल का बेटा संक्रमित पाया गया है। दोनों 25 मार्च को बाइक से इंदौर से डूंगरपुर पहुंचे थे। इसके बाद 26 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाए गए। चूरू में 60 साल की एक महिला पॉजिटिव मिली है। वहीं जयपुर में 47 साल का व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। जो रामगंज में एक दिन पहले पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति के संपर्क में आया था। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण को रोकने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...