बुधवार, 1 अप्रैल 2020

तब्लीगी जमात के लोगों की देशभर में तलाश

दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित मरकज में शामिल लोगों की देशभर मे ंतलाश तेज हो गई है। लगातार इनका आंकड़ा बढ़ रहा है। कहीं पर ये संक्रमित पाए जा रहे हैं तो कहीं इन्हें आइसोलेशन में भेजा जा रहा है। वहीं, आज गुजरात उच्च न्यायालय ने दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में हुए आयोजन पर राज्य व केंद्र को नोटिस भेजा है। मार्च में जिस मरकज में तब्लीगी जमात का आयोजन हुआ था उसे आज पूरी तरह खाली कराकर सील कर दिया गया है। इस इलाके में और मरकज भवन में सैनिटाइजेशन का काम भी चल रहा है। तब्लीगी जमात का आयोजन करने वाले मौलाना साद समेत छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। 


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes