आईएसआईएस के आतंकी कोरोना लॉकडाउन के दौरान पुलिस को निशाना बना सकते हैं। दिल्ली के डीसीपी ( स्पेशल सेल) संजीव कुमार यादव ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही शहर भर में तैनात पुलिसकर्मियों को जानकारी दे दी जाएगी। कोरोना की वजह से कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को विभिन्न स्थानों पर तैनात किया गया है। 21 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा के बाद दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कई जगहों पर पुलिस बैरिकेडिंग कर लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों को रोक रही है। यह लॉकडाउन के दौरान लोगों को हो रही दिक्कतों को दूर करने में भी जुटी है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें