देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 52 मौतें हो चुकी हैं। बुधवार को कोरोना से तीन लोगों की जान गईं। उत्तर प्रदेश के मेरठ में कोरोना संक्रमित 72 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इससे पहले देर रात मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती बस्ती के 25 साल के हसनैन की मौत हो गई थी। सांस में तकलीफ के चलते परिवार वालों ने उसे रविवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह केजीएमयू से आई रिपोर्ट में युवक के कोरोना पीड़ित होने की पुष्टि हुई। उसे लीवर और किडनी की भी बीमारी थी। इंदौर में भी बुधवार को 65 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। राज्य में संक्रमण से यह छठवीं मौत है। इंदौर में चार और उज्जैन में दो लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले, मंगलवार को देश में छह मौतें हुई थीं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें