बुधवार, 1 अप्रैल 2020

प्रधानमंत्री ने गुल्लक के पैसे दान करने वाली बच्ची का वीडियो शेयर किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर उस बच्ची का वीडियो शेयर किया है, जिसने कोरोना आपदा से निपटने के लिए अपने गुल्लक के पैसे प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि पीएम केयर में सहयोग करने वाले छोटे बच्चों के संदेश मिल रहे हैं। यह विशेष है क्योंकि वे अपने गुल्लक से मदद कर रहे हैं। हमें एक बार फिर से युवा भारत की दरियादिली देखने को मिल रही है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes