बुधवार, 1 अप्रैल 2020

अभी तक 47951 लोगों की जांच हुई: आईसीएमआर

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि पॉजिटव मामले मंगलवार से बढ़ने शुरू हुए। इनका संबंध सीधे तौर पर तब्लीगी जमात में शामिल लोगों से है। जमात से जुड़े 1800 लोगों को 9 अस्पतालों में क्वारैंटाइन किया गया है। इसके अलावा अग्रवाल ने बताया कि स्वास्थ्य उपकरणों का प्रसार करने के लिए लाइफ लाइन उड़ान शुरू की जा रही हैं। इसके जरिए पिछले 5 दिनों में 15.5 टन मेडिकल उपकरणों की सप्लाई हुई। आईसीएमआर ने बताया कि देश में अभी तक 47951 लोगों की जांच हुई। जांच सेंटर्स की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes