उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस पैर पसारता नजर आ रहा है. सोमवार को जिले में चार और मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए. इसी के साथ नोएडा में कुल 37 लोग कोरोना पॉजिटिव हैं जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. जबकि प्रदेश् में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 88 पहुंच गई है. ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन सेक्टर 3 में तीन दिन पूर्व बच्चे के पिता में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी जिसके बाद बच्चे के नमूने को भी जांच के लिए भेजा गया था, जो कि जांच में पॉजिटिव पाया गया है. उधर दादरी के अच्छेजा स्थित महक रेजीडेंसी में भी तीन और लोगों में कोरोना संक्रमण पाया गया है. इन सभी को क्वारंटाइन में रखकर इलाज किया जा रहा है.
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें