सोमवार, 30 मार्च 2020

कोरोना से मारे गए लोगों का दाह संस्कार ही करना होगा

मुंबई. कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। मुंबई में प्रशासन ने कोरोना संक्रमण से मारे गए सभी लोगों का दाह संस्कार करने का फैसला किया है। बृहंमुंबई म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (बीएमसी) के कमिश्नर प्रवीण परदेशी ने कहा- कोरोना से मरने वाले किसी भी धर्म के हों, उनके शव का दाह संस्कार ही किया जाएगा। शव को दफनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया में पांच से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। अगर कोई शव को दफनाना चाहता है, तो उसे मुंबई की सीमा से बाहर जाना होगा।


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...