कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत कर कोरोना से संबंधित स्थिति का जायजा लिया। वहीं, पीएम मोदी कल नौ बजे देशवासियों के साथ एक वीडियो संदेश साझा करेंगे। आज कोरोना से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, गुजरात में एक-एक और मध्यप्रदेश में दो की मौत हुई है। वहीं, इंदौर में 12, राजस्थान में 11, महाराष्ट्र में तीन और मणिपुर में एक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, कल से अब तक 328 नए केस सामने आए हैं और 12 नई मौतें रिपोर्ट हुई हैं। देश में कोरोना से संक्रमित मामलों की कुल संख्या 1965 हो गई है। वहीं, कोरोना के संक्रमण की वजह देश में कुल 50 मौते हुई हैं। पॉजिटिव खबर यह है कि अब तक 151 लोग ठीक हो चुके हैं।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें