बुधवार, 1 अप्रैल 2020

ड्यूटी से लौट रहे डॉक्टर को पुलिसकर्मियों ने पीटा

लॉकडाउन के दौरान ड्यूटी पर तैनात गुरुग्राम पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। इन आपातकालीन परिस्थिति में ड्यूटी करके घर लौट रहे एक डॉक्टर के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। डॉक्टर के आईकार्ड दिखाने के बावजूद पुलिसकर्मी नहीं माने और दुर्व्यवहार किया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल होने और डॉक्टर की ओर से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से लिखित शिकायत के बावजूद आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। डॉक्टर के परिजनों ने आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES