देहरादून में कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत कई जगहों पर लोगों ने सफाई कर्मियों पर फूल बरसाकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही लोगों ने उन्हें नोटों की माला भी पहनाई। इस वीडियो को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है। वहीं, कोरोना वॉरियर्स के लिए ऐसा करने पर लोगों की तारीफ भी की। मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि कोरोना वायरस को लेकर नगर निगम की ओर से तीन दिन का विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान चलाया जा रहा है। आज अभियान का पहला दिन है। लोगों का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। लोगों से अपील है कि वह कोरोना फाइटरों का इसी तरह फूल बरसाकर हौसला बढ़ाते रहे। लोगों से अपील है कि जरूरतमंदों की मदद करें।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें