कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हुए लॉकडाउन के दौरान लोगों को जरूरत के सामान घर में ही मिल सकें इसके लिए कंट्रोल रूम बनवाए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी दिन रात एक कर लोगों की सुविधा के लिए इन कंट्रोल रूम के जरिए काम में लगे हुए हैं, लेकिन कुछ लोग इस व्यवस्था का दुरुपयोग करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सोमवार रात उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में कंट्रोल रूम में फोन कर के चाचा-भतीजे ने पान की फरमाइश की। उनका यह मजाक उनपर ही भारी पड़ गया। कंट्रोल रूम के कर्मचारियों ने जिलाधिकारी को जानकारी दी, इसके बाद दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। बाद में नगर पालिका ने दोनों को पकड़ कर नाले की साफ-सफाई कराई। हालांकि, उसके बाद पुलिस ने माफीनामा लिखवाकर दोनों को छोड़ दिया। मालूम हो कि इससे पहले भी एक व्यक्ति ने पुलिस से समोसे मंगवा कर ऐसी हरकत की थी। उसे भी सजा के तौर पर नाले की सफाई करनी पड़ी थी।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें