दिल्ली के निजामुद्दीन में तब्लीगी जमात के आयोजन में शिरकत करने के बाद हिमाचल प्रदेश लौटे कुल 167 लोगों को पृथक रखा गया है। राज्य के पुलिस महानिदेशक सीताराम मरडी ने बुधवार को इस बारे में बताया। डीजीपी ने कहा कि उनकी पहचान की गई है और राज्य के विभिन्न जिलों में उन्हें पृथक तौर पर रखा गया। एसपी (कानून एवं व्यवस्था) कुशल शर्मा ने बताया कि सबसे ज्यादा बद्दी में 53 लोगों, ऊना में 35 लोगों, सिरमौर में 32 लोगों, शिमला में 23 लोगों और कांगड़ा व चंबा में 10-10 और मंडी में चार लोगों को पृथक रखा गया है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें