बुधवार, 1 अप्रैल 2020

28 मार्च से गायब हैं मौलाना साद

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में लॉकडाउन के पहले तब्लीगी जमात का मरकज लगा हुआ था। यहां देश-विदेश से 5 हजार से ज्यादा लोग आए थे। ज्यादातर लोग मरकज खत्म होने के बाद अपने-अपने घर चले गए लेकिन 2000 से ज्यादा लोग मस्जिद की बिल्डिंग में ही ठहरे हुए थे। देश में लॉकडाउन के ऐलान के बाद इस तरह लोगों का इकट्ठा होना अपराध है। दिल्ली पुलिस ने मुहम्मद साद समेत मरकज के 6 अन्य आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। हालांकि मौलाना साद मौलान 28 मार्च से ही गायब बताए जा रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes