बुधवार, 1 अप्रैल 2020

मरकज से क्वारैंटाइन सेंटर लाए गए लोगों ने डॉक्टरों पर थूका

नई दिल्ली. निजामुद्दीन स्थित मरकज की इमारत से बुधवार सुबह तक 2000 से ज्यादा जमातियों को बाहर निकाल लिया गया है। इसके बाद सुबह परिसर को सैनिटाइज किया गया। तब्लीगी जमात के 167 लोगों को बसों के जरिए मंगलवार रात 9 बजकर 40 मिनट पर तुगलकाबाद क्वारैंटाइन सेंटर ले जाया गया था। इन्हें दो जगहों पर रखा गया है। दिल्ली सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि ये लोग क्वारैंटाइन सेंटर में जगह-जगह थूक रहे हैं। इन लोगों ने डॉक्टरों और देखरेख में जुटे स्टाफ को गालियां दीं और उन पर थूका। ये लोग पूरी इमारत में घूम रहे हैं। एक व्यक्ति ने तो खुदकुशी की भी कोशिश की।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes