पानीपत. कोरोनावायरस संक्रमण रोकने के लिए लागू किए गए लॉकडाउन के कारण सबसे ज्यादा समस्या प्रवासी मजदूरों को झेलनी पड़ रही है। वे सरकार की अपील के बावजूद शहरों में रुक नहीं रहे हैं। हरियाणा के हाइवे पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। कई लोग पैदल ही दूसरे राज्यों की तरफ रवाना हो गए। इस दौरान रविवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई। नूंह से होकर गुजरने वाले कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर आठ लोगों को एक गाड़ी ने कुचल दिया। इसमें एक बच्चे समेत पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। ये सभी मजदूर थे और दिल्ली से अपने गांव जाने के लिए पैदल निकले थे।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक
सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...
-
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बंद घरों में चोरी करने वाले गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनके पास से सोने के जेवर...
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें