सोमवार, 30 मार्च 2020

रेलवे के 20 हजार कोचों को क्वारंटीन वार्ड में बदलने की तैयारी

रेलवे बोर्ड ने सोमवार को जोनल रेलवे के महाप्रबंधकों को एक पत्र में कहा है कि शुरुआत में 5,000 कोच को पृथक वार्ड में तब्दील करने की जरूरत होगी। इसके लिए उनसे तैयारियां करने को कहा है।  इसमें कहा गया है कि कोविड-19 से तैयारी के मद्देनजर 25 मार्च को हुई बैठक में फैसला लिया गया था कि कुछ कोचों को क्वारंटीन-आइसोलेशन वार्ड में तब्दील किया जा सकता है। ये फैसला चिकित्सा विभाग की सलाह के बाद लिया गया था ताकि लोगों को क्वारंटीन सुविधा दी जा सके। इस मामले में सैन्य बल चिकित्सा सेवा से भी चर्चा हुई थी।  भारतीय रेलवे को करीब 20 हजार कोचों की जरूरत होगी जिसमें शुरुआत में 5 हजार कोचों को क्वारंटीन वार्ड में तब्दील किया जाएगा। सिर्फ नॉन एसी कोचों को ही क्वारंटीन वार्ड में बदला जाएगा।  


कोई टिप्पणी नहीं:

UGC के नए नियम पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देने) विनियम, 2026 को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की। कोर्ट में ...