मंगलवार, 31 मार्च 2020

कोरोना से देश में अब तक 45 मौतें संवाददाता

देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। संक्रमण से अब तक 45 मौतें हो चुकी हैं। चंडीगढ़ में मंगलवार को संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया। यहां 65 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई। वे पंजाब पुलिस से रिटायर हुए थे। इसके अलावा केरल के तिरुवनंतपुरम में कोरोना पॉजिटिव 68 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के अफसर के मुताबिक, उसकी किडनी फेल हो चुकी थी। मध्यप्रदेश के इंदौर में 49 साल की महिला जरीन बी ने सोमवार देर रात दम तोड़ दिया। 


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES