सोमवार, 30 मार्च 2020

बदइंतजामी के चलते योगी ने नोएडा के जिलाधिकारी को डांटा

नोएडा. दिल्ली-एनसीआर में बसे यूपी का गौतमबुद्धनगर जनपद कोरोना जोन बन चुका हैं। यहां अब तक 33 केस की पुष्टि हो चुकी है। इस महामारी से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए सोमवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नोएडा पहुंचे। उन्होंने यहां गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में कमिश्नर आलोक सिंह, डीएम बीएन सिंह, सीएमओ अनुराग भार्गव व तीनों प्राधिकरण के अफसरों के साथ समीक्षा बैठक की। जिले में कोरोना से बचाव की बदइंतजामी पर सीएम योगी ने अफसरों को कड़ी फटकार लगाई। सबसे अधिक फटकार डीएम बीएन सिंह और सीएमओ अनुराग भार्गव को पड़ी। सीएम इतने नाराज हुए उन्होंने डीएम से कहा- बकवास मत करिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

NOIDA DARPAN INDEPENDENCE DAY WISHES