बुधवार, 1 अप्रैल 2020

अमेरिका: अभी ढाई लाख लोगों की जान जा सकती है

अमेरिका में मंगलवार को 811 लोगों की जान गई। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, यहां अब तक चार हजार 76 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि एक लाख 89 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने मंगलवार को कहा, ‘‘अमेरिकियों के लिए अगले दो हफ्ते बेहद दर्दभरे रहने वाले हैं। इसके बाद यहां हालात बेहतर होंगे। हर अमेरिकी आने वाले मुश्किल दिनों के लिए तैयार रहे। यह देश के लिए परीक्षा की घड़ी है। पहले हमने कभी ऐसे संकट का सामना नहीं किया। संक्रमितों की संख्या कम करने के लिए उनके प्रति एकजुटता और प्रेम दिखाने की जरूरत है। यह जीवन और मौत का मामला है।’’ व्हाइट हाउस के अधिकारी डेबोराह बीरक्स ने कहा- अगर देश में सोशल डिस्टेंसिंग रहती है तो भी मरने वालों की संख्या एक से दो लाख 40 हजार तक हो सकती है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes