नोएडा। परिवहन विभाग की ओर से इस महीने के अंत तक 35 हजार के करीब पुराने डीजल व पेट्रोल के वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जायेगा। अब तक करीब 10,542 वाहनों का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। परिवहन विभाग को जिले के करीब 50 हजार वाहनों का पंजीयन निरस्त करना है।
शनिवार, 16 नवंबर 2019
तीन मोबाइल लुटेरे पुलिस ने पकड़े
ग्रेटर नोएडा। पुलिस ने राहगीरों से मोबाइल लुटेरे वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूट गए चार मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया हैं। पकड़े गए लुटेरे के खिलाफ कोतवाली में पांच मुकदमा दर्ज हैं।
एसपी देहात ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम ने बताया कि सूरजपुर पुलिस की टीम ने शुक्रवार की सुबह दुर्गा गोल चक्कर के पास तीन शातिर लुटेरो को गिरफ्तार किया हौं। उनकी पहचान साहिल उर्फ़ बेबे निवासी सिकंदराबाद बुलंदशहर व शाहनवाज निवासी अजनारा जिला मेरठ के रूप में हुई हैं।
एयरपोर्ट पर तीन किलो सोना पकड़ा
नई दिल्ली। आइजीआइ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने तस्करी के सोने के साथ छह भारतीय तस्करो को धर-दबोचा है। सभी दुबई से टर्मिनल 3 पर आये थे और उनके पास से तीन किलो सोना बरामद हुआ हैं। जिसकी कीमत 1 करोड़ 14 लाख 46 हजार रूपए आंकी गई हैं।
कोर्ट से आरोपित को गिरफ्तार करने में दारोगा की पिटाई
चंदौली। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रीट की अदालत में शुक्रवार दोपहर आत्मसमर्पण करने पहुंचे आरोपित को कोर्ट रूम से गिरफ्तार करने के प्रयास से नाराज अधिवक्ताओं ने दारोगा की जानकर पिटाई कर दी। सीजेएम ने एसपी से बात कर दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा।
उपराज्यपाल के दो सलाहकार नियुक्त
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के सलाहकार के तौर पर सेवानिवृत आईपीएस फारुख खान को नियुक्त किया हैं। दोनों अधिकारी जम्मू कश्मीर राज्य के पूर्व राज्यपाल मलिक के सलाहकार भी रहे हैं।
इंस्पेक्टर पर 25 हजार का इनाम
साहीबाबाद। जुअरोयो को बिना कार्रवाई के छोड़ने और उनसे बरामद करीब 12.20 लाख रूपए हड़पने के मामले में आरोपित इंदिरापुरम थाने के पूर्व प्रभारी निरिक्षक दीपक शर्मा, उपनिरीक्षक संदीप कुमार और सचिन पर 25-25 हजार रूपए के इनाम घोषित हुए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर सिंह ने तीनो आरोपितों पर इनाम घोषित किया हैं।
ग्रैंड इन होटल वैशाली में 13 जुआरियो को छोड़ने और उनसे बरामद 12.20 लाख रूपए के गबन के आरोपित दीपक शर्मा, संदीप कुमार व सचिन के खिलाफ इंदिरापुरम थाने में रविवार को सहायक पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने लोक सेवक द्वारा गबन करने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम में रिपोर्ट दर्ज कराइ।
बदसलूकी में नपे अमेठी के डीएम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अमेठी के डीएम प्रशांत शर्मा को दुर्व्यवहार के कारन हटा दिया हैं। शर्मा का अमेठी में एक हत्या के बाद मृतक के चचेरे भाई पीसीएस अधिकारी को धकियाते हुए विडिओ वायरल हो गया था।
फेडरेशन ने नोएडा- गाजियाबाद में भी ऑड-इवन लागू करने की मांग की
नोएडा। शहर में दमघोट प्रदुषण को देखते हुए फेडरेशन ऑफ़ नोएडा इंडस्ट्रीज ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व जिला अधिकारी को पत्र लिखकर नोएडा व गाजियाबाद में भी दिल्ली के दर्जे पर ऑड-इवन व्यवस्था लागू करने की मांग की हैं। फेडरेशन के महासचिव तरुण अनेजा व सचिव आर.के.जिंदल ने कहा कि इससे न केवल नोएडा बल्कि दिल्ली के प्रदुषण में भी कमी आएगी व ट्रैफिक व्यवस्था भी सुधर जाएगी।
अवैध बोरिंग पर कड़ी नाराजगी जताई
नई दिल्ली। राजधानी में अवैध बोरिंग के जरिए बड़े पैमाने पर हो रहे भूजल दोहन किए जाने पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने शुक्रवार को काफी नाराजगी जाहिर की हैं। ट्रिब्यूनल ने इसे गंभीरता से लेते हुए दिल्ली प्रदुषण नियंत्रण समिति को संबंधित अधिकारीयो के साथ मिलकर समुचित कार्रवाई करने का आदेश दिया हैं।
दुकानदारों पर 20 हजार जुर्माना
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने गन्दगी फ़ैलाने व प्लास्टिक का प्रयोग करने पर दो दुकानदारों पर 10-10 हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं। सेक्टर-27 विनायक अस्पताल प्रबंधक को उनके सामने खड़े पुराने वाहन व एंबुलेंस हटाने के लिए एक सप्ताह दिया हैं।
संगरूर में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली बर्बरता हुई
संगरूर। पंजाब के संगरूर में एक युवक के साथ दिल दहला देने वाली बर्बरता हुई। चार लोगों ने उस पर इस कदर जुल्म ढाया कि उसको अपनी दोनों टांगें गंवानी पड़ी। गांव चंगालीवाला में अनुसूचित जाति परिवार से संबंधित इस युवक को पिलर से बांधकर पीटा गया और उसके साथ शर्मनाक अमानवीय व्यवहार किया गया। हालत बिगड़ने पर युवक को चंडीगढ़ पीजीआइ ले जाया गया। उसकी वहां बड़ी मुश्किल से जान बची, लेकिन डॉक्टरों को उसकी दोनों टांगें काटनी पड़ी। पीजीआइ में ऑपरेशन के बाद उसकी दोनों टांगे काट दी गई।
डॉक्टरों के अनुसार मांस को किसी नुकीली चीज व प्लास से नोचने के कारण टांगों में इंफेक्शन काफी हो गया था। उसी कारण टांगों को काटना जरूरी था। एक टांग को जांघ व दूसरी को नीचे से काटा गया है। पीडि़त की हालत अभी खतरे से बाहर है। उधर, मामले के तूल पकडऩे के बाद पुलिस ने चारों आरोपितों को गिरफ्तार कर चार दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना 7 नवंबर की है और पुलिस ने अब कार्रवाई की है। ।
बता दें कि 7 नवंवर को कुछ लोगों ने आपसी रंजिश के कारण 37 साल के जगमेल सिंह को पकड़ लिया था और उठाकर एक मकान में ले गए। वहां उन लोगों ने युवक को एक पिलर से बांध दिया और तीन घंटे तक रॉड व लाठियों से बुरी तरह पीटते रहे। इस दौरान उन्होंने युवक पर अमानवीयता और पानी मांगने पर उसे मूत्र पिलाया। इन लोगों ने दरिंदगी की सारी सीमाएं लांघ दी और उसकी जांघों से मांस भी नोचा। करीब तीन घंटे बाद वहां उसका दोस्त लाडी दूसरे लोगों को लेकर आया और उसे छुड़वाया। इसके बाद वह किसी तरह घर पहुंचा। बाद में हालत बिगड़ने पर पत्नी ने उसे संगरूर के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से उसे पटियाला और फिर चंडीगढ़ पीजीआइ रेफर किया गया है।
प्रदूषण से निपटने की कवायद राज्यसभा परिसर में
नई दिल्ली। राज्यसभा के महासचिव देश दीपक वर्मा ने शुक्रवार को संसद परिसर में सदस्यों को आने जाने के लिए ई-वाहन परिवहन सुविधा की दो इकाइयों को हरी झंडी दिखाई। राज्यसभा के सभापति और उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने इसके बाद ई-वाहनों का निरीक्षण किया। बता दें कि इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रमोशन के लिए केंद्र सरकार की नीति के अनुरूप इन्हें रखा गया है।
वर्मा ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की समस्या और दुनिया में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए यह आवश्यक हो जाता है कि स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोत का इस्तेमाल किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्यसभा सचिवालय ने अपने बेड़े में दो इलेक्ट्रिक वाहनों को जोड़कर इस दिशा में एक कदम उठाया है और प्रदूषण के खतरे से निपटने और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में अपना योगदान दिया है।
एक बयान में सचिवालय ने बताया कि एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL), भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय की 100 प्रतिशत स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है, जिसे इस संबंध में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।ये वाहन संसद सदस्यों को संसद परिसर के भीतर एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करेंगे।
शुक्रवार, 15 नवंबर 2019
कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
कानपुर। त्तर प्रदेश सरकार पूरब के मैनचेस्टर के नाम से विख्यात कानपुर के औद्योगिक नाम को फिर से पटरी पर लाने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार हरदीप सिंह पुरी के साथ कानपुर में मेट्रो प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी।
हनीप्रीत और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम केे बीच दूरी
यह कयासबाजी तेज हो गई है कि क्या हनीप्रीत और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम केे बीच दूरी आ गई है। साध्वी दुष्कर्म और पत्रकार हत्याकांड मामले में सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत से मिलने अब तक उसकी करीबी रही हनीप्रीत नहीं पहुंची है। हनीप्रीत के अंबाला जेल से जमानत पर रिहाई के बाद समझा जा रहा था कि वह जल्द ही ही गुरमीत से सुनारिया जेल में मिलेगी। वीरवार को गुरमीत से उसके बेटे और दो बेटियों ने जेल में मुलाकात की। हनीप्रीत के भी पहुंचने की उम्मीद थी और इसके कारण जेल के आसपास सुरक्षा के अतिरक्त इंतजाम भी किए गए थे, लेकिन वह नहीं आई।
बता दें कि हनीप्रीत 6 नवंबर को पंचकूला की अदालत से जमानत मिलने के बाद अंबाला सेंट्रल जेल से बाहर आई थी। जेल से रिहा होने के बाद वह सिरसा के डेरा सच्चा सौदा पहुंची थी। तभी से वह डेरा सच्चा सौदा में ही है। इसके बाद संभावना जताई जा रही थी कि वह सुनारिया जेल में सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम से मिलने पहुंचेगी, लेकिन वह अब तक यहां पहुंची है। इससे गुरमीत राम रहीम और हनीप्रीत की 'दूरी' को लेकर कयासबाजी तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि हनीप्रीत और गुरमीत के परिवार के बीच मतभेद है।
प्रदूषण के मुद्दे पर अहम बैठक में 30 अफसरों को पहुंचना था, आए सिर्फ 4
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं, अधिकारी हैं कि लापरवाही से बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को होने वाली पार्लिटामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑफ अर्बन डेवलपमेंट की बैठक में 30 अधिकारियों में से सिर्फ 4 ही पहुंचे। इसके चलते बैठक रद हो गई।
इस बीच जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि शुक्रवार को एक बार फिर दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषण शहर बन गया है तो इससे सटे शहरों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद का हाल भी बदहाल है।
उन्नाव में गंगाघाट में टूटी पटरी से निकली कई ट्रेनें
उन्नाव। ठंड शुरू होते ही पटरियों के टूटने का सिलसिला शुरू हा गया है। उन्नाव में शुक्रवार को गंगापुल रेलवे क्रॉसिंग के डाउन ट्रैक पर टूटी पटरी से कई ट्रेनें निकल गई। इसके बाद खलबली मच गई। फिलहाल पटरी को दुरुस्त करने का काम चलने के कारण ट्रेन का संचालन रुका है।
उन्नाव में शुक्रवार सुबह मालगाड़ी के निकलने के बाद टूटी पटरी को देखा गया। पटरी टूटने से स्टेशन अधीक्षक कक्ष में लगा ट्रेनों के संचालन का सिस्टम पैनल पर सिग्नल रेड हो गया। हालांकि स्टेशन अधीक्षक को जानकारी पेट्रोलिंग कर रहे ट्रैकमैन से हुई, उसके बाद कानपुर से लखनऊ जाने वाली ट्रेनें जहां की तहां खड़ी हो गई।
स्टेशन अधीक्षक कुंवर पाल से पटरी टूटने की जानकारी मिलते ही ट्रैकमैन की टीम लेकर मौके पर पहुंचे रेल पथ के जेई गौरव श्रीवास्तव ने पटरी की मरम्मत शुरू कर दी। पटरी पर 10 एमएम का फ्रैकचर देख फिश प्लेट बांधकर साढ़े 8 बजे ट्रैक को दुरुस्त कर दिया।
शातिर दुल्हनें जेवरात,नगदी लेकर हुई फरार
जयपुर। राजस्थान के भरतपुर जिले में दो शातिर दुल्हनें ससुराल वालों को बेहोश कर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात, नगदी और अन्य सामान को लेकर रफूचक्कर गायब हो गई हैं। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
जानकारी के अनुसार, राजस्तान में भरतपुर के हथैनी गांव निवासी रामकिशन ने अपने दो पुत्र भूरा और नाहर सिंह की शादी सगी बहन सीमा और शिवानी के साथ गत आठ नवंबर को कराई थी। दोनों बहनों के साथ शादी संपन्न होने के बाद वर-वधुओं को घर में लाया गया। बुधवार शाम को भी शादी का जश्न मनाया गया और पहली बार दोनों ही दुल्हनों से घर का खाना तैयार कराया गया। देर रात तक जश्न चलता रहा और फिर दुल्हनों ने घर के सभी लोगों को खाना परोस दिया। खाना खाने के कुछ देर बाद सभी सोने के लिए अपने अपने कमरों में चले गए।
इसी बीच, दोनों दुल्हनों ने लाखों रुपये के जेवरात, करीब दो लाख रुपये की नगदी और अन्य सामान समेट कर फरार हो गईं। सुबह जब शादी वाले घर में किसी तरह की हलचल नहीं हुई तो पड़ोसियों को कुछ शक हुआ। पड़ोसियों ने घर पर जाकर देखा तो सब गहरी नींद में सोए हुए थे, जिन्हें जगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं जागे तो गांव के अन्य लोग मौके पर इकट्ठे हो गए और बेहोशी की हालत में सभी को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में लगी हुई है। अभी तक इस संबंध में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों की हवा हुई और जहरीली
लखनऊ। जैसे-जैसे गुलाबी ठंड बढ़ रही है वैसे-वैसे उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में हवा जहरीली होती जा रही है। राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के कई शहरों में हवा पहले से और प्रदूषित हो गई है। गुरुवार को राजधानी लखनऊ का ही एयर क्वालिटी इंडैक्स (एक्यूआइ) 329 पहुंच गया। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से सटे यूपी के प्रमुख शहरों का तो और भी बुरा हाल है। यहां एक्यूआइ 400 से ऊपर है।
मेरठ, मुजफ्फरनगर, नोएडा, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, बागपत आदि शहरों में हवा तेजी से प्रदूषित हो रही है। इन शहरों में सांस लेना दूभर हो गया है। जब भी एक्यूआइ 150 से ऊपर पहुंचता है तो वह मनुष्यों को नुकसान पहुंचाने लगता है। इस समय सभी प्रमुख शहरों का एक्यूआइ 300 से ऊपर है।
वाघा से वीरवार को भारत लौट रहे दो श्रद्धालुओं से करीब 550 ग्राम अफीम बरामद
अमृतसर। पाकिस्तान से वाघा-अटारी सीमा रास्ते से वीरवार को भारत लौट रहे दो श्रद्धालुओं से करीब 550 ग्राम अफीम बरामद हुई है। बार्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के अधिकारियों ने दोनों श्रद्धालुओं को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया है। कस्टम अधिकारियों ने अफीम कब्जे में लेकर उनसे पूछताछ शुरूकर दी है।
बलदेव सिंह विर्क निवासी जुरार खेड़ा जिला फाजिल्का व इसी गांव का करनैल सिंह फिरोजपुर के मरदाना इंटरनेशनल कीर्तन दरबार सोसायटी के जरिये वीजे पर नवंबर के पहले सप्ताह में श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व पर पाकिस्तान गए थे। यह दोनों करतारपुर समेत अन्य गुरुधामों के दर्शनों के बाद वीरवार दोपहर को अटारी सीमा के रास्ते भारत लौटे थे। बीएसएफ अधिकारियों ने सामान की चेकिंग में करीब 500 ग्राम अफीम पाई, तो दोनों आरोपितों को कस्टम अधिकारियों के हवाले कर दिया।
उधर, कस्टम अधिकारियों ने चेकिंग एरिया में बलदेव सिंह और जरनैल सिंह को हिरासत में लेकर उनके सामान से मिली अफीम को अपने कब्जे में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने बताया कि पाकिस्तान में उनके जान-पहचान के लोगों ने उन्हें यह अफीम तोहफे में दी है, इसलिए वे इसे अपने साथ भारत ले आए। समाचार लिखे जाने तक दोनों से पूछताछ जारी थी। कस्टम कमिश्नर दीपक कुमार गुप्ता ने अफीम मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि पूछताछ जारी है और आरोपितों के खिलाफ कस्टम एक्ट के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।
संसदीय समिति आज जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के हालात की समीक्षा करेगी
संसदीय समिति अनुच्छेद 370 के तहत विशेष दर्जा समाप्त होने के बाद 5 अगस्त से जम्मू और कश्मीर में गिरफ्तार और हिरासत में लिए गए लोगों की संख्या का विवरण मांगेगी। एक संसदीय कमिटी आज कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद 5 अगस्त से जम्मू और कश्मीर और लद्दाख के हालात की समीक्षा करेगी।
केंद्रीय गृह सचिव अजय कुमार भल्ला जम्मू-कश्मीर और लद्दाख की स्थिति पर चर्चा के लिए संसद भवन में आज सुबह करीब 11.30 बजे कांग्रेस नेता आनंद शर्मा की अध्यक्षता में गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति के समक्ष पेश होंगे।
हिन्दुत्व और सत्ता के बंटवारे के स्वरूप पर अभी रस्साकशी जारी है कांग्रेस की शिवसेना के साथ
शिवसेना के साथ सत्ता की गाड़ी में सवार होने से पहले कांग्रेस उसके कट्टर हिन्दुत्व से किनारे करने का ठोस भरोसा चाहती है। विचारधारा पर शिवसेना से इस दूरी को पाटने के लिए ही कांग्रेस-एनसीपी साझा न्यूनतम कार्यक्रम में इसकी प्रतिबद्धता के लिए उद्धव ठाकरे पर दबाव डाल रहे हैं।
कांग्रेस-एनसीपी की शिवसेना के साथ मिलकर सरकार बनाने पर बनी सैद्धांतिक सहमति के बाद भी हिन्दुत्व और सत्ता के बंटवारे के स्वरूप पर अभी रस्साकशी जारी है। कांग्रेस ने संकेत दिए हैं कि सोनिया गांधी और शरद पवार की अगले हफ्ते होने वाली प्रस्तावित बैठक के बाद ही महाराष्ट्र में सरकार बनाने की अंतिम तस्वीर साफ होगी।
महाराष्ट्र में एनसीपी और शिवसेना के साथ सरकार गठन की राजनीतिक चर्चाओं में शामिल कांग्रेस के उच्चपदस्थ सूत्रों ने कहा कि सोनिया और पवार की सोमवार को इस मुद्दे पर मुलाकात की संभावना है। सत्ता के स्वरूप को लेकर कांग्रेस-एनसीपी की समन्वय समिति की शिवसेना नेतृत्व से चल रही बातचीत तब तक पूरी हो जाएगी। इस लिहाज से सोनिया और पवार की यह बैठक अहम होगी क्योंकि सरकार गठन की अंतिम पेंच इन दोनों नेताओं की चर्चा के बाद ही खुलेगी। मुख्यमंत्री पद, सरकार में हिस्सेदारी के स्वरूप सभी मसलों पर कांग्रेस-एनसीपी का एकमत रुख दोनों तय करेंगे।
गुरुवार, 14 नवंबर 2019
बसपा :निष्कासन के विरोध में इस्तीफे का दौर
मेरठ। हाल ही बसपा हाईकमान द्वारा मेयर सुनीता वर्मा और विधायक योगेश वर्मा को बेज्जत कर निष्कासन के निर्णय के बाद विद्रोह की सी स्थिति पैदा हो गई हैं और पार्टी पार्षदों व पदाधिकारियों का विरोध स्वरुप इस्तीफे का ढेर लग गया है। और डैमेज कंट्रोल के लिए कई घनिष्ठ नेताओ को लगा दिया हैं।
अब तक मायावती के निष्कासन के निर्णय के बाद 20 पार्षदों व अन्य पार्टी पदाधिकारियों ने इस्तीफे दिए है। ऐसे भी पिछले चुनाव के बाद पार्टी की हालत पतली है और अब इस्तीफे से पार्टी की बुनयाद हिलती दिखाई दे रही है।
गौरतलब है कि चुनाव में सपा से गठबंधन के बाबजूद पार्टी का प्रदर्शन निराशजनक रहा। बसपा का कोर वोट बैंक भी उससे खिसक गया है ऊपर से पार्टी की मनमानी से आम कार्यकर्त्ता काफी रुष्ट है। कई पार्टी पदाधिकारियो ने तो सीधे तौर पर हाई कमान पर तानाशाही का आरोप जड़ दिया। उनका कहना है कि समर्पित कार्यकरताओ की उपेक्षा अब सहन नहीं की जाएगी, पार्टी में चंद पैसे वाले धन्नासेठ की चलती है, जिनके हाथो पार्टी गिरवी है। पार्टी में केवल एक जाट के लोगो की चलती है जिससे बाल्मीकि वर्क काफी नाराज चल रहा है। और धीरे-धीरे पार्टी को छोड़ कर जा रहे है। दूसरी जाति के कार्यकर्ता भी बसपा में अपने आप को असहज पाते है और उन्होंने पार्टी से अपने आप को अलग कर लिया है।
पहले दबी जबान से पार्टी से पार्टी प्रमुख पर उनके सलाहकारों पर आरोप लगाने वाले अब खुलकर सामने आकर बोल रहे हैं।
तभी पार्टी पुरे प्रकरण पर नजर रखते हुए डैमेज कंट्रोल के लिए MLA अतर सिंह राव को मेरठ का प्रभारी बनाकर भेजा है, उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक भी की है लेकिन अभी तक कोई खास सफलता नहीं मिली हैं।
अच्छे अधिकारियो को भी फिल्ड पोस्टिंग दी जाएगी :योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जीएसटी के जोनल एडिशनल कमिश्नरों को समझाया की व्यापारी टेक्स देने से नहीं बल्कि उत्पीड़न से डरते हैं। इसलिए वाणिज्य कर विभाग व्यापारियों का मित्र और मददगार बने, उत्पीड़न न करे। इसी मित्रभाव के प्रयोग से योगी ने अफसरों को जीएसटी की वसूली और पंजीकृत व्यपारियो की संख्या भी बढ़ाने की भी राह दिखाई।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को वाणिज्य कर के जोनल एडिशनल कमिश्नरों के साथ समीक्षा बैठक में व्यापारी कल्याण बोर्ड का सहयोग लेकर जागरूकता अभियान चलने के निर्देश दिए विभागीय मंत्री के तौर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को समझाया की व्यापारियों को 10 लाख रूपए की बिमा सुरक्षा और भविष्य की पेंशन योजना के बारे में बताया जायेगा तो पंजीकरण की संख्या जरूर बढ़ेगी अधिकारियो को उन्होंने किसी भी हाल में फाइले न रोकने और फिल्ड में अच्छे अफसर तैनात करने को कहा। साथ ही मौजूदा अफसरों की नियमित निगरानी करने और असंतोषजनक काम पर उन्हें फिल्ड से वापस बुलाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की ऐसा करने से पंजीकरण और राजस्व बढ़ेगा, जबकि व्यापारियों के बीच भी विभाग का अच्छा सन्देश जायेगा मुख्यमंत्री ने जिले में खुद इसकी समीक्षा करने की बात कही। उन्हीने अधिकारियो से कहा कि व्यापारी उत्पीड़न से डरते है और अपने कार्य व्यवहार से आपको यही दर ख़त्म करना हैं।
शराब माफिया से मिलीभगत, पुलिस अधिकारियो की जांच
पूर्वी दिल्ली के नन्द नगरी में शराब माफिया के साथ मिलकर अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका का दिल्ली हाई कोर्ट ने निपटारा कर दिया। मुख्य न्यायमूर्ति डीएन पटेल व न्यायमूर्ति सी हरिशंकर की पीठ ने कहा कि इस मामले में 52 पुलिस अधिकारियो के खिलाफ जांच चल रही हैं। इसमें 37 की जांच पूरी हो चुकी है और 15 मामलो में जांच जारी हैं। मुख्य पीठ ने निर्देश दिया कि जांच में दोषी पाए जाने वाले अधिकारियो के खिलाफ कार्यवाई कि बिक्री रोकी जाये। पीठ ने कहा कि दिल्ली पुलिस मामले में कार्रवाही कर रही हैं तो अब इसमें आगे निगरानी की जरुरत नहीं है। इससे पहले हाई कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से पूछा था कि नन्द नगरी इलाके में अवैध शराब बिक्री मामले में कितने पुलिस अधिकारियो के खिलाफ शिकायत मिली है और कितने मामले में विभागीय जांच शुरू की गई है ?किस तरह के आरोप लगे है, क्या कार्रवाई की गई है और कब तक कार्रवाई पूरी हो जाएगी ? पीठ ने यह पूछा था की क्या किसी मामले में अफ़सरो के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विभागीय कार्रवाई की गई ? इनका संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियो ने आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी। इस दौरान 43 पुलिस अधिकारियो को निलंबित रखा गया व 52 पुलिस अधिकारियो के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई। अब तक कुल 37 अधिकारियो के खिलाफ जांच पूरी हो चुकी है और 15 मामले की जांच जारी।
मुंह में फेवीक्विक चिपकाकर मौसा ने मासूम से दुष्कर्म
रामपुर। रिश्ते को दागदार करते हुए मौसा ने पांच साल की बची को हवस का शिकार बना डाला। बच्ची की चीख कोई न सुन सके, इसलिए उसके होठ फेवीक्विक से चिपका दिया। आरोपित बच्ची को खेत में छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराया। भोट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान की पांच साल की बेटी को उसका मौसा फुसलाकर चौकी सोदनगर के मानकपुर बजरिया गांव ले आया। शुक्रवार शाम शराबा मार्ग पर खेत में ले गया और दुष्कर्म किया। बच्ची के होठ फेवीक्विक से चिपका दिय। आरोपित भाग गया तो बच्ची सड़क पर पहुंच गई। राहगीरों ने उसे देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस बच्ची को टांडा अस्पताल ले गई। बच्ची के मुँह से फेवीक्विक हटाया उसका मुँह खुला तो घटना के बारे में बताया। माता पिता का नाम व पता बताया।
गंगाजल की आपूर्ति बहाल
नोएडा। शहर में शुक्रवार को गंगाजल पहुंच गया। शनिवार से पुरे शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। इससे करीब एक महीने से चल रहा पानी का संकट ख़त्म हो जायेगा।
गंगाजल की सफाई के चलते 3 अक्टूबर से गंगाजल की सफाई रोक दी गई थी। शहर में 100 क्यूसेक गंगाजल की आपूर्ति होती है। 250 मिलियन लीटर प्रति दिन में 100 क्यूसेक गंगाजल बंद होते ही पानी का संकट शुरू हो गया था। नोएडा प्राधिकरण के ओएसडी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार को गंगाजल नोएडा पहुंच गया है। शनिवार से पुरे शहर में गंगाजल की आपूर्ति शुरूकर दी जाएगी।
शीर्ष कंपनियों की पूंजी में वृद्धि
नई दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष दस कंपनियों में से सात का बाजार पूंजीपति (एस-कैप) शुक्रवार को समाप्त सप्ताह में कुल मिलाकर 76,998.4 करोड़ रूपए बढ़ गया। इसमें टाटा समूह की कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (टीसीएस)के बाजार पूंजीकरण में सबसे ज्यादा वृद्धि हुई।
इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज,एचयूएल,एचडीएफसी,आईटीसी,आईसीआईसीआई बैंक और एसबीआई के बाजार पूंजीकरण में अच्छी वृद्धि दर्ज की गई है जबकि एचडीएफसी बैंक,कोटेक महिंद्रा बैंक और इनफ़ोसिस का बाजार पूंजीकरण घट गया। टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 25,403.64 करोड़ रूपए बढ़कर 7,97,400.51 करोड़ रूपए पर पहुंच गया।
कोनरवा करेगी अधिकारियो को सम्मानित
नोएडा। कोनरवा के अध्यक्ष पीएस जैन ने सेक्टर-29 नोएडा मिडिया क्लब में बताया की दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथियो से आरडब्लूए को मान्यता और अधिकार देने की मांग की जाएगी। इसमें देश के लगभग हर राज्य से आरडब्लूए के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। वरिष्ठ संयोजक विजय भाटी ने बताया कि दिल्ली में आंध्रा एशोसिएशन भवन, लोधी इंस्टीटूशनल एरिया, नई दिल्ली में दो दिवसीय कॉन्फ्रेंस होगी।
बुधवार, 13 नवंबर 2019
अमेरिका पर हमले के दोषियों की पनाहगार हैं पाकिस्तान
वाशिंटन। संयुक्त राष्ट्र के लिए अमेरिका की पूर्व राजदूत निक्की हेली ने कहा हैं कि पाकिस्तान उन आतंकवादियों को शरण देता है, जो अमेरिकी सैनिको को मारने का प्रयास करते हैं। हेली ने यह बात मंगलवर को बाजार में आई अपनी नई किताब 'विद ऑल ड्यू रिस्पेक्ट' में कही हैं।
भाजपा विधायक को धमकी
प्रयागराज। भाजपा विधायक नीलम कखरिया को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने हिस्ट्रीशीटर पर आरोप लगाया हैं। हलाकि अभी कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई हैं।
सीआरपीएफ के जिम्मे अब गाँधी परिवार की सुरक्षा
नई दिल्ली। काफी माथापच्ची के बाद केंद्र सरकार ने गाँधी परिवार की सुरक्षा स्तर घटा कर सीआरपीएफ के जिम्मे कर दिया हैं। वही तमाम कांग्रेसी नेताओ ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का विरोध करते हुए भाजपा की साजिश करार दिया हैं।
अधिकारियो के मुताबिक सोनिया के दस जनपथ स्थित आवास पर इजराइल एक्स-95, एके सीरीज और एमपी-5 बंदूकों से लैस सीआरपीएफ कमांडो की एक टुकड़ी तैनात कर दी गई है। इसी तरह के दस्ते ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी के तुगलक लेन स्थित आवास और पार्टी महासचिव प्रियंका के लोधी एस्टेट स्थित आवास पर सुरक्षा की कमान संभाल ली हैं। अधिकारियो ने बताया की नए सीआरपीएफ कवर में तीनो वीवीआईपी के लिए एक उन्नत सुरक्षा संपर्क (एएसएल) कवायद का प्रावधान हैं। इसके तहत कमांडो को उनके दौरे वाले स्थानों की पहले से जांच करने वाले का अधिकार होगा। मालूम हो की सोनिया, राहुल और प्रियंका से 28 साल बाद एसपीजी सुरक्षा वापस ली गई हैं। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के बाद उन्हें सितम्बर 1991 में 1988 के एसजीपी कानून के संशोधन के बाद वीवीआईपी सुरक्षा सूची में शामिल किया गया था।
हुक्का बार पर छापा,संचालक गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर बीटा-2 थाना क्षेत्र स्थित ग्रैंड वेनिस मॉल में चल रहे हुक्का बार पर पुलिस ने मंगलवार देर शाम छापामारा इस दौरान काफी संख्या में छात्र-छात्राएं और लड़के-लड़कियां मौके पर मिले। पुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया और हुक्का बार को सील कर दिया।
सफदरजंग अस्पताल में महिला डॉक्टर से मारपीट
नई दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल के आपातकालीन विभाग में महिला रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट की गई। इससे अस्पताल में हंगामा हो गया। मारपीट का आरोप एक मरीज के तीमारदारों पर लगा हैं।
दरअसल, रविवार रात आपातकालीन विभाग में भर्ती एक मरीज के तीमारदारों ने महिला रेजिडेंट डॉक्टर से मारपीट की। हलाकि, समय रहते वहा पहुंचे बाकी डॉक्टरों ने महिला को बचा लिया। डॉक्टरों ने घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधक और पुलिस को दी।
जंगली जानवरो के हमले में 40 ग्रामीण घायल
अमरोहा। गांव घन्सूरपुर व नन्हेड़ा अलियारपुर में रविवार रात दो गीदड़ घुस गए और ग्रामीण पर हमला कर दिया। एक के बाद एक दोनों गांव में गीदड़ो ने 40 लोगो घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। बाद में ग्रामीणो ने घन्सूरपुर के जंगल में अभियान चलकर एक गीदड़ को मर गिराया। वन विभाग को सुचना दे दी गई हैं।
डीएफओ रमेश चंद्र ने बताया कि गांव घुंसुरपुर व नन्हेड़ा के ग्रामीणों ने गीदड़ के हमले के संबंधी में जानकारी दी थी। गांव में टीम भेजी गई हैं।
पुलिसकर्मी ने पैसे न देने पर युवक को पीटा
नोएडा। गुंडागर्दी के मशहूर नोएडा पुलिस का नया कारनामा सामने आया हैं। थाना सेक्टर-20 में तैनात एक पुलिसकर्मी ने युवक की बेदर्दी से केवल इसलिए पिटाई कर दी कि उसने शराब के लिए पैसे देने से मना कर दिया।
सेक्टर-7 में पुलिस वाले ने शराब पिने के लिए पैसे न देने पर पानी सप्लाई की गुकान पर काम करने वाले युवक की जमकर पिटाई की। आरोप है कि पिटाई के कारण युवक के हाथ में फ्रेक्चर हो गया। पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में पुलिस वाले के खिलाफ शिकायत दी हैं। पुलिस को दी शिकायत में राहुल दीक्षित ने बताया वह सेक्टर-7 में पेय जल सप्लाई करने वाली दुकान में काम करता है और न ही कोई रिश्तेदार। काम ख़त्म होने के बाद वह दुकान में ही सो जाता हैं। राहुल का आरोप है कि सेक्टर-6 स्थित पुलिस चौकी पर तैनात हैड कोस्टबल 10 नवम्बर की रात को उसके पास आया। पुलिस वाले ने राहुल से शराब पिने के लिए पैसे मांगे। पैसे नहीं होने के कारण राहुल ने मना कर दिया। इस पर पुलिस वाले ने उसे गांजे व हथियार रखने के जुर्म में फ़साने की धमकी दी फिर वहा से चला गया। इसको लेकर पीड़ित ने सेक्टर-20 थाने में शिकायत दी। आरोप है कि 11 नवम्बर को पुलिस वाला फिर से राहुल के पास आया और उसकी जमकर पिटाई की।
गुरुपर्व पर युवक कांग्रेस ने प्रसाद बांटा
नोएडा। नोएडा महानगर युवक कांग्रेस ने सेक्टर-12 स्थित गुरुद्वारा के पास प्रसाद बाँटने का कार्य किया। इस दौरान उन्होंने इस अवसर पर अपनी सेवाएं भी दी। इससे युवक कांग्रेस के दिनेश अवाना, राम कुमार तवर पुरुषोत्तम नागर, अशोक शर्मा, प्रमोद शर्मा महानगर अध्यक्ष साहबुद्दीन, पूर्व अध्यक्ष विनोद पण्डे आदि मौजूद थे।
बेटिकट रेल यात्रियों से सात करोड़ रूपए वसूले
दिल्ली एनसीआर में बेटिकट रेल यात्रियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। अक्टूबर में ऐसे यात्रियों से 7.41 करोड़ रूपए जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। इस दौरान कुल 171224 बेटिकट दबोचे गए।
फेसबुक आपत्तिजनक पोस्ट पर एक गिरफ्तार
अयोध्या मामले को लेकर फैसला आने के बाद पुलिस टीम सोशल मिडिया पर पैनी नजर रखे हुए हैं। संभल के युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डाली तो लखनऊ पुलिस कंट्रोल ने उसे ट्रेस कर लिया।
बंगाल के राज्यपाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा
कोलकाता। पश्चिंम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ मंगलवार को 'जेड श्रेणी' की सुरक्षा दी है। सीआरपीएफ को धनखड़ की सुरक्षा का जिम्मा लेने के निर्देश दिए गए हैं।
अरविंदो फार्मा का लाभ 4.6 प्रतिशत बड़ा
हैदराबाद। अरविन्द फार्मा का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितम्बर तिमाही में 4.6 प्रतिशत बढ़कर 639.5 करोड़ रूपए रहा। कंपनी ने मंगलवार को कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी को 611.4 करोड़ का शिव लाभ हुआ था।
पाक मंत्री के बयान की आलोचना
इस्लामाबाद। अपने उलजुलूल बयान के कारण अक्सर मजाक का पात्र बनने के बाबजूद पाकिस्तान मंत्री बयानबाजी से बाज नहीं आ रहे है। अब पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के कृषि मंत्री ने लोगो से कहा है कि-टिड्डे ज्यादा परेशांन कर रहे है तो उन्हें बिरयानी बना कर खा जाओ।
केरल में बिल्ली की हत्या पर प्राथमिकी दर्ज
तिरुवंतपुरम। एक गर्भवती बिल्ली को घर के सामने टांगकर मार डालने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की हैं। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। घटना शनिवार को पालकुलनगरा के पास एक घर के सामने हुई। घर का इस्तेमाल कुछ लोग कथित रूप से शराब पिने और ताश खेलने के लिए कर रहे थे।
सड़क हादसे में एक ही परिवार के 6 की मौत
ग्रेटर नोएडा। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात हुए हादसे में एक ही परिवार के छह लोगो की मौत हो गई। मरने वालो में तीन महिलाए हैं,जबकि आठ घायलों में अधिकतर बच्चे हैं।
बुलंदशहर के गुलावठी के रहने वाले एक ही परिवार के 14 लोग रविवार देर रात ईको वैन में सवार होकर हरियाणा के बल्ल्भगढ़ से एक शादी समाहरोह से लौट रहे थे। जैसे ही वैन सिरसा टोल के पास पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ़्तार वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में वैन सवार पांच लोगो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची की अस्पताल में उपचार के दौरान जान चली गई। दुर्घटना में जान गवाने वालो में शमशीरा, यासीन, फरजाना और चालक साकिर बच्ची रेहाना और सुमाइला हैं। फरजाना मेरठ की रहने वाली थी, जबकि अन्य बुलंदशहर स्थित गुलावठी के रहने वाले थे।
चार्टर्ड अकॉउंटेड की परीक्षा स्थगित
नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों और कॉलेजो के बंद रहने से सोमवार को होने वाली इस्टीट्यूट ऑफ़ चर्टर्ड अकाउंट्स ऑफ़ इंडिया (आईसीएआई) की परीक्षा को इंटरमीडिएट/इंटरमीडिएट (आईपीसी) के पांचवे पेपर एडवांस एकाउंटिंग की परीक्षा होनी थी। हलाकि 13 नवम्बर की परीक्षा यथावत होगी। सभी परीक्षार्थी www.icai.org से ताजा जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
पत्नी को भगा ले जाने का आरोप
रबूपुरा। कोतावली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने अपने पड़ोसी पर पत्नी को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगते हुए कोतावली में शिकायत की हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक गांव निवासी एक युवक की पत्नी बीते शुक्रवार को घर से गायब है।
ओडीओपी उधमी के लिए अलग टोल-फ्री सुविधा
लखनऊ। एक जनपद उत्पादन (ओडीओपी)उधमियो की सुविधा के लिया अलग से टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1800-1800-888 शुरू किया गया है। पहले सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उधम (एमएसएमई) विभाग का टोल-फ्री नंबर ही इनके लिए भी था। प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत सहगल ने बताया कि अब ओडीओपी संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान जल्द हो सकेगा।
पावर डिग्री का लाभ 10% बढ़ा
नई दिल्ली। पावर डिग्री कॉर्पोरेशन का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितम्बर तिमाही में करीब 10 प्रतिशत बढ़कर 2,571.10 करोड़ रूपए हो गया। इसके पिछले वित्त वर्ष 2018-19 की इसी तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 2,348.25 करोड़ रूपए रहा था।
संजय करोल बने बिहार हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश
पटना। जस्टिस संजय करोल ने सोमवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की शपथ ली। राज्यपाल फागु चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री सुनील कुमार मोदी की मौजूदगी में राजभवन के दरबार हॉल में शपथ ग्रहण समाहरोह हुआ।
अमेरिका में कोर्ट के निर्णय की सराहना
वॉशिंटन। भारतीय अमेरिकी समुदाय ने अयोध्या मामले पर उच्चतम न्यायलय के फैसले का स्वागत किया है। उन्होने कहा कि विवादित भूमि के दशकों पुराने मामले पर आये फैसले में हिन्दू-मुस्लिम दोनों की जीत हैं।
हिन्दू अमेरिका फाउंडेशन ने कहा इस मसले पर कहा कि भारतीय उच्चतम न्यायलय का फैसला हिन्दुओ पर मुसलमानो के लिए बराबर जीत है। साथ ही यह पुरातत्वविदों, इतिहासकारो व भातीय क़ानूनी प्रणाली की भी जीत हो।
मंगलवार, 12 नवंबर 2019
केंद्र को विनिवेश 12995 करोड़ मिला
नई दिल्ली। सरकार को चालू वित्त वर्ष में विनिवेश से अब तक 12,995. 46 लाख करोड़ रूपये प्राप्त हुआ हैं, जिसमे आईआरसीटीसी के आईपीओ से प्राप्त 637. 97 करोड़ रूपए भी शामिल हैं। सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में विनिवेश से 1.05 लाख करोड़ रूपये हासिल करने का लक्ष्य रखा हैं।
लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को
ग्रेटर नॉएडा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा राष्ट्रय लोक अदालत का आयोजन 14 दिसंबर को मुख्यालय एवं तहसील न्यायलय में होगा। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मीनाक्षी सिन्हा ने बताया लोक अदालत में दीवानी वाद,लघु आपराधिक, मोटर दुर्घटना प्रतिकार भू राजस्व व अन्य वादो की सुनवाई होगी।
पांच गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क
ग्रेटर नोएडा। जिला प्रशासन ने पांच गैंगस्टर की संपत्ति कुर्क करने की कार्यवाही की हैं। इसमें लाखो रूपए की चल व अचल संपत्ति हैं। प्रशासन जल्द ही अन्य गैंगस्टर की संपत्ति भी कुर्क करेगा। प्रशासन ने टीटू उर्फ़ बीटू, सोनू उर्फ़ धर्मदत्त, रोहित, नाजिम व साजिद की संपत्ति को अटैच किया है। अटैच की गई संपत्ति में जमीन, माकन, फ्लैट व वहां शामिल है।
लुटेरा पकड़ा, बाइक और फोन बरामद
ग्रेटर नोएडा। बीटा दो कोतवली पुलिस ने ऐच्छर टी पॉइंट से शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया हैं, जबकि इसका एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने लुटेरे के पास से लुटे गए 4 मोबाइल और बाइक बरामद की है।
कोतावली प्रभावी ने बताया कि रविवार की रात पुलिस ऐच्छर टी पॉइंट के पास चेकिंग के दौरान राजन निवासी बुलंदशहर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लुटे गए 4 मोबाइल और एक बाइक बरामद की हैं।
डेल्टा-2 में RWA चनाव संपन्न
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा दो सेक्टर में रविवार को आरडब्लूए का चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद पर चुनावी दंगल में उतरे अजब सिंह प्रधान ने अपने प्रतिद्व्न्दी दलबीर चौधरी को 79 मतों से शिकस्त दी।
इसके साथ ही महासचिव पद पर आलोक नागर ने अपने प्रतिद्व्न्दी सतेंद्र तिवारी को 151 मतों से शिकस्त देने में कामयाब हुए। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर नीरा डागुर ने अपने प्रतिद्व्न्दी नन्द प्रकाश यादव को 95 मतों से हराया। चुनाव में 505 मत पड़े। जिनमे से अध्यक्ष पद पर अजब सिंह प्रधान 291 व दलबीर चौधरी को 212 मत मिले। इसके साथ ही महासचिव पद के लिए आलोक नगर को 329 व सतेंद्र तिवारी को 168 मत मिले।
जबकि आठ मत निरस्त हो गए। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर नीरा डागुर को 296 व नन्द प्रकाश यादव को 201 मत मिले। आठ मत निरस्त हो गए। चुनाव समिति में सतपाल नगर, संजय भाटी, ओमपाल महावीर कसाना, रविंद्र भाटी,महेद्र प्रताप सिंह,वीरेंद्र भाटी, उमेश भाटी आदि लोग मौजूद रहे।
ओमीक्रान-3 की अध्यक्ष बानी सरिता नागर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रान-3 में रविवार को आरडब्लूए का चुनाव हुआ। चुनाव में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी सरिता नागर ने अपने प्रतिद्व्न्दी सुधीर सिंह को 55 मतों से हराकर पराजित किया। महासचिव पद के प्रत्याशी पुष्पेंद्र कौशिक ने चाहत राम भाटी को नौ मतों से पराजित किया। इसके साथ ही कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अनिल तिवारी ने बिजेंद्र सिंह बिष्ट को 15 मतों से शिकस्त दी। विजेताओं को माला पहना कर व मिठाई खिलाकर बधाई दी।
हर्जाने के लिए दो पक्षों में मारपीट
नोएडा। कोतावली सेक्टर-58 क्षेत्र में दो कारो में हुई टक्कर के बाद तीन युवको ने मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। खोदा निवासी विक्रम रविवार तड़के वह अपनी कार से घर की तरफ आ रहे थे। रस्ते मार उनकी कार दूसरी कार से टकरा गई। उस कार से तीन युवक उतर कर उनसे मारपीट किये व क्षतिग्रस्त कार के लिए जुर्माना मांगने लगे। आरोप है कि इसके बाद आरोपित युवक अपनी कार में उसे डालकर रूपए का इंतजार करने के लिए बोलने लगे। आरोप है कि उसे दो घंटे तक सड़को पर घुमाया व मारपीट कर उन्हें फिर सेक्टर 62 के डी पार्क के पास छोड़कर फरार हुए। आरोप है कि उनसे आरोपित चेन लेकर चले गए। एसओ शावेज खान ने बताया कि मामला में एनसीआर दर्ज की गई हैं। जांच के आधार पर कार्रवाही होगी।
सात बिजली चोरो पर 14 लाख जुर्माना
नोएडा। पश्चिमांचल विधुत वितरण निगम लिमिटेड की तरफ से नोएडा फेस टू में बिजली चोरी पर नकेल कसने के लिए मार्निंग रेड अभियान चलाया गया। इस दौरान उपखण्ड अधिकारी पंचम सूर्यकांत शर्मा, अवर अभियंता अमित कुमार,सर्वेश यादव विधुत विभाग एवं प्रवर्तन दल के अधिकारियो ने याकूबपुर और इलाहबाद में 25 उपभोग्ताओ के घर जांच की गई। जांच के दौरान पाया गया कि सात उपभोक्ता मीटर कनेक्शन के अलावा अतिरिक्त केबल के द्वारा नजदीकी एलटी से लगभग 11 किलोमीटर बिजली चोरी कर रहे थे। सभी उपभोक्ताओ पर 8 किलोमीटर का भार पाया गया। विभाग की तरफ से चोरी कर रहे लोगो के खिलाफ फेस टू थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही 14 लाख रूपयो का जुर्माना लगाया गया। विधुत निगम के मुख्य अभियंता वीएन सिंह ने बताया कि इस सप्ताह भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही बिजली चोरी करने वालो के अलावा बकाया बिल वालो के खिलाफ राजस्व विभाग की मदद से वसूली ली जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद दिग्विजय का सवाल 'ढांचा तोड़ने वालो को सजा मिलेगी
भोपाल। कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि क्या अयोध्या में विवादित ढांचा तोड़ने के दोषियों को सजा मिल जाएगी, 27 साल हो गए हैं। दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि कांग्रेस ने हमेशा कहा कि हर विवाद का हल संविधान द्वारा स्थापित कानून व नियमो के हित में नहीं हैं। दिग्विजय ने राम जन्मभूमि मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि अदालत ने माना है कि विवादित ढांचा तोड़ने वाले लोगो का कृत्य गैरकानूनी हैं।
ऐतिहासिक फैसले का स्वागत
नोएडा। सेक्टर-74 में भारत जागरूक नागरिक संगठन ने रामलला मंदिर पर सर्वोच्च अदालत के फैसले का स्वागत करते हुए आपस में सौहार्द बनाये रखने के लिए अपील की। संगठन के अध्यक्ष ने शैलेन्द्र वर्णवाल ने कहा कि यह मामला काफी सालो से लंबित था। लोग मंदिर के निर्माण करने के निर्णय से खुश हैं।
अतिक्रमण पर 10 हजार का जुर्माना
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने दुकान के सामने अतिक्रमण करने पर सेक्टर-16 के दो दुकानोंदारो पर 5-5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं। इक़बाल मोटर्स के सामने सड़क पर कार खड़ी करने पर इक़बाल पर 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया हैं। इसके अलावा बी-237 के सामने कार कड़ी करने पर इमरान पर भी 5 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया हैं।
7वीं मंजिल से छलांग लगा दी इंजीनियर ने
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक की महागुन मैस्कट सोसायटी में इंजीनियर के सातवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या के मामले में राजस्थान के एक बाबा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि नाश्ता करते समय इंजीनियर अचानक उठा और गुरु बाबा से मिलना है कहकर सातवीं मंजिल से छलांग लगा दी थी। पुलिस इंजीनियर की कॉल डिटेल्स व अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आरोप है कि गुरु ने उसका ब्रेन वॉश कर दिया। हरिद्वार से लौटकर वह शाकाहारी बन गया और प्याज व लहसुन भी छोड़ दिया। पिता के मुताबिक वह खुद को कमरे में बंद कर घंटों तक उक्त गुरु से फोन पर बातचीत करता रहता था। हादसे के दिन भी वह ब्रेकफास्ट के दौरान उठा और बाबा से मिलना है, कहकर बालकनी से छलांग लगा दी। एसएचओ विजयनगर श्यामवीर सिंह ने बताया कि आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में बाबा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गुजरात में दो युवकों की हत्या
अहमदाबाद। गुजरात के अमरैली जिले में डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आवारा पशुओं की सूचना नगर पालिका को देने पर दो युवकों की आठ से दस शख्सों ने धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी। इस दौरान एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी भी हालत नाजुक है।
जानकारी के मुताबिक, अमरेली के कुकावाव रहते गोविंद भाई रामभाई (30) त्राड और करसर उर्फ भलावभाई (27) नामक दो युवक रविवार रात कुकावाव रोड पर खड़े थे। इसी दौरान आठ से दस शख्स आए और दोनों पर धारदार हथियारों से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सभी आरोपित फरार हो गए। घटना की सूचना पाते ही अमरेली पुलिस का काफिला आ पहुंचा। अमरेली पुलिस ने प्राथमिक जांच के बाद बताया कि गोविंद रामभाई त्राड और करसन आवारा पशुओं की जानकारी नगरपालिका को देते थे। जिसके बाद नगरपालिका इस पर कार्रवाई करती थी। इसके कारण दोनों युवक कुछ लोगों की नजर में आ गए थे।
राजस्थान के टोंक जिले में शादी में एक युवक की हत्या
राजस्थान। राजस्थान के टोंक जिले के देवली कस्बे में शादी में एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक का नाम फूलचंद मीणा बताया जा रहा है, जो देवली के नजदीक कासीर गांव का रहने वाला है। वह सात नवंबर को एक शादी में शामिल होने के लिए दलवासा गांव गया था। आठ नवंबर को सुबह से ही उसका कुछ अता पता नहीं था। वहीं, रविवार यानी दस नवंबर की शाम को दलवासा के पास ही बनास नदी में उसका शव तैरता मिला। पुलिस ने शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रखवाया और परिजनों की सूचना दी। परिजन पहुंचे तो उन्होेंने आश्रितों को 25 लाख रुपये मुआवजा और सरकारी नौकरी दिए जाने की मांग करते हुए शव लेने से इन्कार कर दिया और अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए। उनकी मांग है कि पुलिस हत्या के मामले का जल्द से जल्द खुलासा करे। पुलिस के अनुसार, मामला हत्या का है और पुलिस इसकी पूरी जांच में जुटी हुई है।
बंद मकान में केन बम मिलने से हड़कंप : पटना
पटना। बिहार की राजधानी पटना एक बार फिर दहलने से बच गया। पटना सिटी में बंद पड़े मकान से पांच बम मिले हैं। इसमें एक केन बम भी है। स्क्वॉड टीम ने बमों को डिफ्यूज कर दिया है। सिटी में केन बम मिलने से पुलिस भी सकते में है। मामले की छानबीन की जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं किसी बड़ी वारदात को करने की साजिश तो नहीं थी। इस तरह के और भी बम तो नहीं छिपा कर रखे गए हैं। पहले तो यह जानकारी मिली कि पटना सिटी के बंद पड़े मकान में 50-60 जिंदा बम मिले हैं। सूचना पाकर आनन-फानन में पुलिस के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी वहां पहुंच गए थे। बम स्क्वॉड टीम को भी बुला लिया गया था। बाद में स्क्वॉड टीम को छानबीन में पांच बम मिले। इसमें एक केन बम भी शामिल है। उन्होंने मीडिया को बताया कि फिलहाल एक बड़ा तथा छोटा कैन बम बरामद किए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने तीन सुतली बम को अपने कब्जे में लिया है। कुल पांच बम बरामद किए गए। वहीं, इस संबंध में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
गुरु नानक जयंती 2019
श्री गुरु नानक देव जी ने दुनिया को 'नाम जपो, किरत करो, वंड छको' का संदेश देकर समाज में भाईचारक सांझ को मजबूत किया और एक नए युग की शुरुआत की। सामाजिक कुरीतियों का विरोध करके उन्होंने समाज को नई सोच और दिशा दी।उनका जन्म 1469 में श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) में हुआ। हर वर्ष कार्तिक पूर्णिमा का दिन देश विदेश में उनके प्रकाश पर्व के रूप में हर्षोल्लास से मनाया जाता है। गुरमति समागम आयोजित कर गुरु जी की बाणी और उनकी शिक्षाओं से संगत को निहाल किया जाता है। गुरु जी ने ही समाज में व्याप्त ऊंच-नीच की बुराई को खत्म करने और भाईचारक सांंझ के प्रतीक के रूप में सबसे पहले लंगर की शुरुआत की।गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन मानवता की सेवा में लगा दिया। उन्होंने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अफगानिस्तान, ईरान और अरब देशों में भी जाकर लोगों को पाखंडवाद से दूर रहने की शिक्षा दी।
इस बार यह पर्व 12 नवंबर (कार्तिक पूर्णिमा) को मनाया जा रहा है। यह श्री गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाशपर्व है। भारत पाकिस्तान बंटवारे के 72 वर्ष बाद पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब को भारत की संगत के लिए खोल दिया गया है। गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब वह स्थान है जहां गुरु नानक जी ने अपने जीवन के अंतिम 18 वर्ष बिताए थे। वर्ष 1539 में वह ज्योति जोत समा गए थे।
सोमवार, 11 नवंबर 2019
सेक्टर-5 में अवैध कब्ज़ा ढहाया गया
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बुधबार को सेक्टर-5 हरौला में करीब साढ़े तीन हजार वर्ग मीटर से अतिक्रमण हटाया। यहाँ पर काफी संख्या में झुगिया थी। यहाँ जनरेटर किराय पर देने का काम किया जाता था। टीम ने 25 जनरेटर जब्त कर 50 हजार रूपए का जुर्माना भी लगाया हैं। प्राधिकरण के तहसीलदार राजीव सक्सेना ने बताया कि सेक्टर-2 स्थित अग्निशमन विभाग के सामने हरौला गांव में प्राधिकरण की ग्रीन बेल्ट की जमीन पर कुछ लोगो ने कई साल से कब्ज़ा कर रखा था। इनको पहले भी चेतावनी दी गई थी लेकिन अतिक्रमण नहीं हटाया गया। बुधवार को यहाँ घुग्गियो को तोड़ दिया गया। यहाँ सरकारी जमींन का उपयोग कर किराय पर जनरेटर दिए जाते है।
महाराष्ट्र के पूर्व डीजीपी अरविन्द इनामदार का निधन
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरविन्द इनामदार का शुक्रवार को मुंबई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 79 वर्षीय इनामदार का पिछले हफ्ते से अस्पताल में इलाज चल रहा था। शुक्रवार रात दो बजकर बीस मिनट पर उन्होंहे अंतिम साँस ली। इनामदार को जुलाई 1994 के सनसनीखेस जलगाव सेक्स प्रकरण और मानव तस्करी मामले में अपनी जांच के लिए जाना जाता है। वे अक्टूबर 1997 से जनवरी 2000 के बिच डीजीपी भी रहे।
दो हजार के नोट बंद कर देने चाहिए :गर्ग
आर्थिक मामलो के पूर्व सचित एससी गर्ग ने शुक्रवार को दवा किया कि हजार-500 के पुराने नोटों की बड़े पैमाने पर जमाखोरी हो रही है। ऐसे में सर्कार को दो हजार रूपये के नोट बंद कर देने चाहिए।
गर्ग ने एक नोट में कहा,वित्तीय प्रणाली में अब भी काफी माता में नकदी है। दो हजार रूपए के नोटों की जमाखोरी इसका सबूत हैं। पूरी दुनिया में डिजिटल भुगतान का विस्तार हो रहा है। भारत में भी ऐसा ही हो रहा है। देश में 85 फीसदी से अधिक लेनदेन में अभी भी नकदी का इस्तमाल किया जाता है।' गर्ग ने वित्त मंत्रालय से स्थानांतरण के बाद स्वैछिक सेवानिवृत्ति ले ली थी।
एनडीएमसी के नए अध्यक्ष होंगे
नई दिल्ली। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद को शुक्रवार को न्य अध्यक्ष मिला गया। गृह मंत्रालय ने एजीयुएमटी 1989 काडर के आईएएस धर्मेंद्र के नाम की घोषणा एनडीएमसी अध्यक्ष पद के लिए की। वह नरेश कुमार का स्थान लेंगे।
सपा के आग्रह पर केस वापस लिया था: माया
लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने ट्वीट कर बताया है कि आमचुनाव के दौरान सपा-बसपा गठबंधन होने पर 26 फरवरी 2019 को ही समाजवादी पार्टी के आग्रह पर गेस्ट हाऊस कांड केस सुप्रीम कोर्ट से वापस लिया गया था। कुछ मिडिया में इसे यह प्रचारित किया जा रहा था है कि यह फैसला अब लिया गया है।
पूर्व विधायक योगेश वर्मा और महापौर बसपा से निष्कासित
मेरठ। बसपा के पूर्व विधायक योगेश वर्मा और उनकी पत्नी को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया हैं। बीते सात वर्ष में योगेश दूसरी बार पार्टी से निष्कासित किये जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष सुभाष प्रधान ने बताया कि बसपा अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर योगेश वर्मा व सुनीत वर्मा को निष्कासित किया गया हैं। ये दोनों पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त थे।
योगेश वर्मा हस्तिनापुर सीट से बसपा के टिकट पर 2007 से 2012 तक विधायक रहे। विवदिंत के चलते उन्हें पार्टी से निष्कासित किया गया था। 2012 में वह हस्तिनापुर से ही पीस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े, लेकिन हार गए। 2017 में वापसी हुई तो बसपा से वही से टिकट मिला, लेकिन फिर पराजय हुई।
लखनऊ महोत्सव जनवरी तक टला
लखनऊ। अयोध्या पर फैसले के मद्देनजर हर साल 25 नवंबर से पांच दिसंबर तक आयोजित होने वाला वार्षिक लखनऊ महोत्सव जनवरी के तीसरे सप्ताह तक के लिए टाल दिया गया हैं। महोत्सव समिति ने गुरुवार को हुई बैठक में यह निर्णय लिया। सूत्रों ने कहा की ऐसा अयोध्या पर न्यायलय के फैसले को ध्यान में रखते हुए यह किया गया है। दो साल पहले भी महोत्सव को राज्य में होने वाले नगर निगम चुनावो के मद्देनजर टाल दिया था।
महिला सिक्योरिटी गार्ड से छेड़छाड़ का आरोप
नोएडा। निजी कंपनी में काम करने वाली महिला सिक्योरिटी गार्ड ने कंपनी में काम करने वाली एक चतुर्थ श्रणी के कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए कोतवाली फेज दो में एफआईआर दर्ज कराई हैं। पीड़ित युवती का परिवार याकूबपुर गांव में रहता हैं। वह सेक्टर 83 स्थित एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करती हैं। युवती का आरोप हैं कि 15 दिनों से कंपनी में चतुर्थ श्रेणी में काम करने वाली एक युवक उससे गन्दी बात व अश्लील हरकते करता हैं।
चार कंपनी पर जुर्मना ठोका
ग्रेटर नोएडा। प्रदुषण नियंत्रित बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी ने गुरुवार को साईट-4 का निरिक्षण किया। इस दौरान निर्माण सामग्री रोड पर डालने को लेकर तीन कंपनियों पर जुर्मना लगाया।
अपने लिए इंसाफ मांगती दिल्ली पुलिस
उत्तर प्रदेश पुलिस का थर्ड डिग्री का वीडियो सामने आया।
कानपुर। दिल्ली में वकीलों द्वारा पीटने के बाद देश की जांबाज पुलिस दुसरो के साथ कैसा व्यवहार करती है। गौरतलब है कि वकीलों के खिलाफ गुस्सा दिखाकर अस्लाह की धमकी देने वाली पुलिस का एक थर्ड डिग्री टॉर्चर का वोडियो वायरल हो रहा हैं जिसमे कानपूर पुलिस की दरिंदगी दिखाई दे रही हैं।
बिधनू थाने में बेटे बर्बर पिटाई से क्षुब्ध बुजुर्ग किसान रमाशंकर के फांसी लगाने के मामले की जाँच अभी शुरू नहीं हुई थी कि शुक्रवार को थर्ड डिग्री देने का मामला सामने आया।
सोशल मिडिया पर शुक्रवार को इसका विडियो वायरल हो रहा हैं। वीडियो में दो सिपाही युवक का हाथ पकड़ कर खम्भे से चिपकाये खड़े हैं और थानेदार उसे पीट रहे हैं। एसपी ग्रामीण ने सीओ सदर को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। सचेंडी से छह सितम्बर को धरंमगढ़पुर गांव निवासी शिवम् उर्फ़ लाला एक किशोर को बहला फुसला कर ले गया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने पंजाब के भटिंडा से किशोर को बरामद कर आरोपीत शिवम् को पकड़ा था। किशोरी के बयां के बाद पुलिस ने मुकदमे में पॉक्सो व दुष्कर्म की धरा बढ़ाई। 31 अक्टूबर सुबह पूछताछ के दौरान संचेडी प्रभावी शेष नारायण पाण्डे ने आरोपी को खम्भे से बंधवाकर पट्टे और लाठी से पीटा। बाद में कोर्ट में पेश किया। इसी दौरान किसी पुलिस कर्मी ने घटना का वीडियो बनाया। थाना प्रभावी सचेंडी ने बताया कि नाबालिक से दुष्कर्म मामले में युवक से पूछताछ हो रही थी। सच जानने के लिए थोड़ी सख्ती की गई थी।
शनिवार, 9 नवंबर 2019
गांधी परिवार की सुरक्षा हटाना कमजोर मानसिकता का परिचय :तरुण भरद्वाज
कांग्रेस पार्टी विचार विभाग के राष्ट्रिय संयोजक तरुण भरद्वाज ने राष्ट्रिय अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी व प्रियंका गाँधी की सुरक्षा लगी एस.पी.जी को हटाय जाने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा बदले की भावना लेकर काम कर रही हैं और गाँधी परिवार की सुरक्षा हटाना कमजोर मानसिकता की निशानी हैं।
उन्होंने कहा कि गाँधी परिवार ने देश के लिए क़ुरबानी दी हैं और देश ने प्रधानमंत्री के तौर पर श्रीमती इंदिरा गाँधी व राजीव गाँधी को सपा हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नसीहत देते हुए कहा कि बदले की भावना के चलते ऐसा कर भारतीय लोगतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं हैं। ऐसे मानसिकता दिखने की बजाय देश के विकास व जनहित में निर्णय लेने चाहिए
4 ही कार्यदिवस बाकी :न्यायाधीश रंजन गोगोई
दरअसल इसी माह 17 नवंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई रिटायर हो रहे हैं, इससे पहले उनको अब बाकी बचे दिनों में इन मामलों में निर्णय सुनाना है। अब उनके रिटायरमेंट में मात्र 4 दिन का समय रह गया है। इन्हीं 4 दिनों में उनको इन बाकी बचे मामलों में अपना ऐतिहासिक फैसला सुनाना है। अब 11 और 12 नवंबर को कोर्ट फिर से बंद रहेगा। उसके बाद उनके पास 4 दिन का समय शेष रह जाएगा। चूंकि 17 को वो रिटायर हो रहे हैं ऐसे में उस दिन कोई फैसला सुनाएं ऐसा संभव नहीं होगा। उस दिन रिटायरमेंट की औपचारिकताएं निभाई जाएंगी।
एकता व सद्भाव बनाए रखने की अपील : सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि 'माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का स्वागत है, देश की एकता व सद्भाव बनाए रखने में सभी सहयोग करें, उत्तर प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सद्भाव का वातावरण बनाए रखने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।'
एक अन्य ट्वीट में मुख्यमंत्री ने कहा कि 'श्री राम जन्मभूमि पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय का सर्वसम्मति से निर्णय भारतीय विधि व्यवस्था की निष्पक्षता का सजीव प्राकट्य है। समस्त नागरिक, निर्णय को सहजता और सद्भाव के साथ स्वीकार करें।' उन्होंने कहा कि 'यह भारतीय चिरंतन मूल्य,सह-जीवन, सह-अस्तित्व,सहयोग और सहकार की भावना का परीक्षा काल है। सम्पूर्ण विश्व की दृष्टि भारत की तरफ है। आइये, प्रभु श्री राम के धैर्य और मर्यादा का अनुसरण करते हुए शांति, सद्भाव और समरसता को दृढ़ता प्रदान कर अपने आचरण से विश्व को प्रभु श्री राम का संदेश दें।'
फैसले के खिलाफ नहीं करेंगे अपील, जफर फारूकी
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शनिवार को अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करते हुए केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि सुन्नी वक्फ बोर्ड को मस्जिद के निर्माण के लिए दूसरी जगह पांच एकड़ भूमि आवंटित की जाए। पांच जजों की पीठ ने सर्वसम्मति यानी 5-0 से यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। शीर्ष अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह विवादित स्थान पर मंदिर निर्माण के लिए तीन महीने के भीतर एक ट्रस्ट गठित करे। पीठ ने फैसले में कहा कि 2.77 एकड़ की विवादित भूमि का अधिकार राम लला की मूर्ति को सौंप दिया जाए। हालांकि, इसका कब्जा केंद्र सरकार के रिसीवर के पास ही रहेगा।
उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष जफर फारूकी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का विनम्रता पूर्वक सम्मान करते हैं। मैं यह साफ करना चाहता हूं कि यूपी सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट के आदेश की समीक्षा के लिए नहीं अपील नहीं करेगा और न ही कोई उपचारात्मक याचिका दायर करेगा।
मुस्लिम पक्ष की प्रतिक्रिया भी जानें
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सबसे पुराने अयोध्या जमीन विवाद मामले में ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। अदालत ने विवादित जमीन का हक रामजन्मभूमि न्यास को देने का आदेश सुनाया है। मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पांच एकड़ जमीन किसी दूसरी जगह दी जाएगी। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि इस बात के प्रमाण हैं कि अंग्रेजों के आने से पहले राम चबूतरा, सीता रसोई पर हिंदुओं द्वारा पूजा की जाती थी। अभिलेखों में दर्ज साक्ष्य से पता चलता है कि हिंदुओं का विवादित भूमि के बाहरी हिस्से पर कब्जा था। मुस्लिम पक्ष के वकील जफरयाब जिलानी ने कहा कि हम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन फैसले में कई विरोधाभास है, लिहाजा हम फैसले से संतुष्ट नहीं है।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मुसलमानों ने मस्जिद नहीं छोड़ी थी। हालांकि, हिंदू भी राम चबूतरा पर पूजा करते थे। उन्होंने गर्भगृह पर भी स्वामित्व का दावा किया। अयोध्या पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने फैसला पढ़ते हुए कहा कि 1949 में मूर्तियां रखी गईं। साक्ष्यों से पता चलता है कि मुस्लिम शुक्रवार को विवादित स्थल पर नमाज पढ़ते थे।
हनीप्रीत देश द्रोह के आरोप से मुक्त
पंचकूला। पंचकूला हिंसा मामले में डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की मुँहबोली बेटी हनीप्रीत सहित 15 आरोपियों से देशद्रोह की धरा शनिवार को हटा दी गई।
अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में राम रहीम को सजा के ऐलान के बाद पंचकूला में भड़की हिंसा में 36 लोगो की जान चली गई थी। पंचकूला पुलिस ने हनीप्रीत को दंगा भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया था। शनिवार सुबह पंचकूला में एडीजे संजय धीर की अदालत में हुई सुनवाई के दौरान हनीप्रीत और अन्य आरोपीयो के खिलाफ देशद्रोह की धारा साबित नहीं कर पाई।
शक में की पत्नी हत्या, गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कस्बे में चार दिन पहले पत्नी की चाकू मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला हैं कि आरोपी ने पत्नी को एक युवक से फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। फोन पर अक्सर लम्बी बातचीत होने पर आरोपित को पत्नी पर शक हुआ। इसके बाद आरोपी ने पत्नी को दुसरो मर्द के साथ देख लिया और शक किया। इस बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और पति ने पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया। वहा से उसको जेल भेज दिया गया।
शुक्रवार, 8 नवंबर 2019
भ्रष्टाचार के आरोप मे फंसे अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी
लखनऊ। अम्बेटकर नगर के अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सिंह प्रताप देव भ्रष्टाचार के आरोप में फंस गए हैं। ल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के प्रमुख सचिव मनोज सिंह के निर्देश पर सयुक्त निदेशक आपरी सिंह को जाँच सौंपी गई हैं। वह एक महीने में रिपोर्ट देंगे।
अलवर में भी वकीलों ने पुलिस को पिटा
नई दिल्ली। दिल्ली में पुलिस वकील के बीच चल रहे विवाद के बीच, वकीलों ने बुधवार को अलवर जिले की एक अदालत में हरियाणा पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल और राजस्थान पुलिस के तीन कर्मियों को कथित तौर पर पीट दिया।
अलवर पुलिस अधीक्षक पारिस देशमुख ने बताया कि अलवर के दो पुलिसकर्मियों की पिटाई के मामले में अलवर के दो पुलिस थानों में चार मामले दर्ज किए गए है। उन्होंने बताया कि वकीलों ने राजस्थान पुलिस की एक महिला कॉन्टेबल तथा हरियाणा पुलिस के एक हेड-कांस्टेबल की पिटाई कर दी।
आजम खा हाजिर हो !
रामपुर। सेना पर विवादित बयान देने और पडोसी को धमकी के मामले में सुनवाई कर रही अदालत ने सांसद आजम खा को तलब कर लिया हैं।
अदालत ने उन्हें समन जारी कर 21 नवम्बर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के आदेश दिए हैं। भाजपा लगु उधोग प्रकोष्ट के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने जून 2017 में सिविल लाइंस कोताबली में सपा सांसद के खिलाफ केस दर्ज करवाया हैं। इसमें सांसद पर भारतीय सेना के खिलाफ विवादित बयान देने का आरोप हैं। सांसद के पडोसी आरिफ रजा ने भी गंज कोतवाली में एक मुक़दमा कराया था। उनका आरोप हैं कि सांसद व उनके समर्थको ने रास्ते में रोककर गाली गलोच की थी।
मायावती ने दानिश को बनाया संसदीय दल का नेता
लखनऊ में बसपा सुप्रीमो मायावती ने गढ़-अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली को बसपा संसदीय दल का नेता नियुक्त किया। उन्हें संसदीय दल की जिम्मेदारी मिलने पर गढ़ और हापुड़ विधानसभा के लोगो ने हर्ष व्यक्त करते हुए मिठाई बांटी। गढ़-अमरोहा सांसद कुंवर दानिश अली हापुड़ तहसील के गांव जोगीपुरा के रहने वाले हैं। बीते कई दशकों से वह हापुड़ नगर में रहते हैं। उन्हें बसपा की ओर से 2019 लोकसभा चुनाव में गढ़-अमरोहा सीट से प्रत्याशी बनाते हुए चुनाव लड़ाया गया था। इस लोकसभा क्षेत्र से कुंवर दानिश अली जीतकर दिल्ली दरबार पहुंचे थे। अब बसपा सुप्रीमो ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी देते हुए संसदीय दल का नेता नियुक्त किया। संसदीय दल का नेता नियुक्त होने पर नगर के लोगो ने फोन पर बधाई दी। वही गढ़ विधान सभा और हापुड़ विधानसभा के लोगो ने हर्ष व्यक्त किया।
खुदाई के दौरान कुषाण कालीन शिवलिंग मिला
घरौंडा/जींद। फरीदपुर गांव में खनन के दौरान तीस फुट की गहराई में मिली पौराणिक मूर्तियों को लेकर पुरातत्व विभाग और स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गया हैं। पुरातत्व विभाग के मुताबिक, खुदाई के दौरान मिली ईंटे कुषाण काल से संबंधित बताई जा रही हैं। पुरातत्व विभाग के अनुसार, शिवलिंग ,नंदीगण और स्तम्भ 8वी या 9वी सदी में निर्मित होती थी। इस तरह की ईंटो का निर्माण पहली सदी में किया जाता था।
12सौ ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
नोएडा। फेस 3 थाना पुलिस ने बुधवार को सेक्टर 63 से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी फरार हैं। पुलिस ने तस्कर से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान मूलरूप से हरदोई निवासी उमेश के रूप में हुई। आरोपी वर्तमान में गांव बहलोलपुर में रहता हैं। पुलिस ने आरोपी से 1 किलो 200 ग्राम गांजा बरामद किया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजे को बहलोलपुर के पवन और पिंटू ने मंगाया था। वह दोनों भी गांजा तस्कर हैं। आरोपी उमेश से गांजा खरीदकर अपने ग्राहकों को बेचते है।
दूकानदार को अवैध रूप से हिरासत में लिया, व्यापारियों का प्रदर्शन
सेक्टर-20 थाना पुलिस ने बुधवार शाम सेक्टर-27 अट्टा मार्केट से एक दुकानदार को हिरासत में ले लिया। इसके विरोध में सैकड़ो की संख्या में दुकानदार थाने पर पहुंच गए। कुछ देर बाद महिलाए भी थाने में गई। दुकानदार को छोड़ने की मांग को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। मामला बढ़ता देख एसपी सिटी मौके पर पहुंचकर स्तिथि को संभाला।
प्रदर्शन में शामिल कन्हैया लाल अवाना ने बताया कि वह सेक्टर-27 स्थित अट्टा मार्केट में फुटपाथ पर अस्थायी दुकान लगाते हैं। उनका आरोप है कि शाम करीब सात बजे सेक्टर-20 थाना पुलिस प्रीतम नाम के दुकान मालिक को उठाकर थाने ले आई। जब अन्य दुकानदारो ने पुलिस से उनको हिरासत में लेने का कारण पूछा तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके तुरंत बाद सैकड़ो की संख्या में दुकानदार थाने पर पहुंच गए और प्रीतम को छोड़ने की मांग करने लगे। दुकानदारों के समर्थन में उनके परिवार की महोलाए भी थाने पहुंच गई। इसके बाद लोगो ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
राम मंदिर: अदालत का फैसला मंजूर होगा:विहिप
विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) के एक शीर्ष पदाधिकारी ने बुधवार को कहा कि अयोध्या विवाद के मुकदमे में उच्चतम न्यायलय के संभावित फैसले के मद्देनजर लोगो से हर स्थिति में संयम बरतने की अपील की जा रही हैं।
विहिप के अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु सदाशिव कोकजे ने कहा, मामले में उच्चतम न्यायलय के फैसाले से पहले देश में अमन-चैन का माहौल हैं। हम बैठकों के जरिये लोगो से अपील कर रहे हैं कि संभावित फैसले के मद्देनजर वे इस माहौल को बराबर रखते हुए हर स्थिति में संयम बनाये रखे। कोकजे ने कहा कि हम लोगो को यह सन्देश दे रहे हैं कि यह मुक़दमा जितने पर देश में किसी भी तरह के उन्माद का प्रदर्शन नहीं किया जाये और मुक़दमा हारने पर भी किसी तरह का विषाद व्यक्त नहीं क्या जाए।
विमान से दो करोड़ का सोना बरामद
चेन्नई। सीमा शुल्क अधिकारियो ने यहाँ दुबई से आए एअर इंडिया के विमान के पिछले शौचालय से 2.24 करोड़ रूपए मूल्य की सोने की छडे बरामद की हैं।
इस सम्बन्ध में जारी एक बयान के अनुसार,गोपनीय सुचना के आधार पर कार्यवाई करते हुए यहाँ मंगलवार को सीमा शुल्क अधिकारियो ने विमान की तलाशी ली। बयान में कहा गया की तलाशी के दौरान विमान के पिछले सोचालय में काले टेप में लिपटे हुए चार बण्डल मिले। बंडलों में विदेशी चिन्ह वाली सोने की 48 छडे बरामद हुई जिनका वजन 5.6 किलोग्राम हैं।
बुधवार, 6 नवंबर 2019
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लूटपाट करता था गिरोह, सीआइए ने गिरफ्तार किया
हाईवे पर राहगीरों को लिफ्ट देकर वारदात करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार बदमाशों को क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए) धारूहेड़ा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भिवाड़ी यूआइटी सेक्टर निवासी विवेक भारती, पलवल के गांव बुडौली निवासी सौरभ व दुष्यंत और राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव खेड़ा ब्राह्मण निवासी महेश जोशी के रूप में हुई है। डीएसपी हैडक्वार्टर हंसराज ने बताया कि पिछले चार माह से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने की वारदातें बढ़ गई थी। पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी। गिरोह का सरगना विवेक भारती है। बदमाशों से बरामद की गई होंडा इमेज कार भी विवेक की है। वारदात करते समय बदमाश हर बार कार बदल देते थे। नंबर प्लेट लगा कर वारदात को अंजाम देकर भूमिगत हो जाते थे। बदमाश पिस्तौल दिखा कर राहगीर का एटीएम व नकदी छीन लेते थे। एटीएम से पैसे निकाल लेते या आनलाइन किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। कई राहगीरों के एटीएम से अपनी कार में पेट्रोल पंपों से तेल भी डलवाया था। पुलिस ने आरोपितों को पूछताछ के लिए बुधवार को अदालत से रिमांड पर लिया है।
फेक आईडी का इस्तेमाल करके टिकट बुक किया तो टिकट ब्लॉक
सबसे पहले तो आपको बता दें कि आप भारतीय रेलवे टिकट आईआरसीटीसी से मान्यता प्राप्त एजेंट और सही ईमेल आईडी के जरिए ही टिकट बुक कराएं। क्योंकि यदि किसी दलाल या फेक आईडी का इस्तेमाल करके टिकट बुक किया गया है तो आपका टिकट ब्लॉक हो जाएगा, साथ ही आपको यात्रा नहीं करने दी जाएगी। इतना ही नहीं आप पर भारी जुर्माना भी लगाया जा सकता है। एजेंट के जरिए टिकट बुक कराने पर आपको इन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। क्योंकि हो सकता है कि बाद में आपकी ई टिकट रद या फिर ब्लॉक किया जा सकता है।
100 रुपये किलो बिक रहा है प्याज
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर की मंडियों में आवक में कमी होने के कारण खुदरा बाजारों में प्याज की कीमत प्रति किलो 100 रुपये को पार कर गई है। ऐसी स्थिति तब है, जब लगातार दो दिनों से इसकी थोक कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि आढ़तियों का कहना है कि प्याज की मौजूदा कीमतों में अब बढ़ोत्तरी नहीं होगी। कीमत फिलहाल स्थिर रह सकती है। इसकी वजह यह है कि मंडियों में इसकी आवक बढ़ने लगी है। मंडी के आलू प्याज मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के अनुसार, मंगलवार को प्याज थोक में न्यूनतम 30 व अधिकतम 60 रुपये किलो तक बिका। मंगलवार को यहां राजस्थान से 17 हजार बोरियां व मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों से प्याज की 30 गाड़ियां आईं। सोमवार को राजस्थान से 11 हजार बोरियां आवक रहीं थीं।
प्रियंका गांधी ने दिल्ली की कमान संभालने के बाद दिया बड़ा बयान
दिल्ली। दिल्ली में भाजपा-AAP के खिलाफ अब प्रियंका वाड्रा ने अब दिल्ली की कमान संभाल ली है। उन्होंने न केवल पार्टी की मोटी-मोटी रणनीति तय कर ली है बल्कि प्रदेश कांग्रेस को यह प्रस्ताव भी दे दिया है कि जहां उनकी जरूरत हो, उन्हें बुलाया जा सकता है। हरियाणा में पार्टी के प्रदर्शन से उत्साहित प्रियंका वाड्रा का कहना है कि अगर बेहतर ढंग से चुनाव लड़ा गया तो दिल्ली में सरकार कांग्रेस की ही बनेगी। मंगलवार की शाम प्रियंका वाड्रा ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के वार रूम में दिल्ली के सभी जिला अध्यक्षों और सभी फ्रंटल संगठनों के अध्यक्षों के साथ पहली बार लंबी बैठक की।
अखिलेश केवल ख़त्म हो चुकी सपा पर ध्यान दे:मौर्य
सपा के गढ़ मैनपुरी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी पार्टी को देखने की सलाह दी। कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में हमने मैनपुरी में एक सीट जीती थी, अगले चुनाव में चारो सीटों पर सपा का सफाया हो जाएगा जिले के प्रभावी मंत्री के तौर पर शुक्रवार को आए डिप्टी सीएम ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश के राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सम्बन्धी बयांन पर हमला बोला। कहा अखिलेश यादव को आरएसएस को जानने की जरुरत हैं। यदि वह संघ को जान जायेंगे तो बोलने से पहले सौ बार सोचेंगे अपराध में कमी का दवा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा हमारी सरकार में अपराधियों से कोई रियायत न करने के निर्देश हैं। कोई भी किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दे पायेगा। दीप्ती सीएम ने विकास योजनाओ की समीक्षा की और पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात भी की।
मुख्य सचिव ने नोएडा के डीएम को लगाई फटकार
मुख्य सचिव ने आयुष्मान भारत योजना में पात्र लाभार्थियों के लिए गोल्डन कार्ड कम बनाने एवं कम वितरण करने पर गौतमबुद्ध नगर एवं हापुड़ के डीएम को फटकार लगाई। निर्देश दिए कि योजनाओं की प्रगति में पिछड़े चलने वाले सम्बंधित जनपदों के अधिकारी गांवों में कैंप लगाकर डोर-टू-डोर पात्र लाभार्थियो को योजनायो से लाभान्वित करने के लिए अनुमन्य कार्ड आदि का वितरण किया जाये
मुकेश शर्मा मुख्य प्रवक्ता बने
नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक मुकेश शर्मा को मुख्य प्रवक्ता बनाया हैं। सोमवार को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।
गाजियाबाद में केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र के सदीक नगर स्थित रोडेक्स केमिकल के गोदाम में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। गोदाम बाहर से बंद था और उ...
-
धर्मपरिवर्तन का बनाया दबाव कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बा...