बुधवार, 6 नवंबर 2019

100 रुपये किलो बिक रहा है प्याज


नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली-एनसीआर की मंडियों में आवक में कमी होने के कारण खुदरा बाजारों में प्याज की कीमत प्रति किलो 100 रुपये को पार कर गई है। ऐसी स्थिति तब है, जब लगातार दो दिनों से इसकी थोक कीमत में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि आढ़तियों का कहना है कि प्याज की मौजूदा कीमतों में अब बढ़ोत्तरी नहीं होगी। कीमत फिलहाल स्थिर रह सकती है। इसकी वजह यह है कि मंडियों में इसकी आवक बढ़ने लगी है। मंडी के आलू प्याज मर्चेट एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा के अनुसार, मंगलवार को प्याज थोक में न्यूनतम 30 व अधिकतम 60 रुपये किलो तक बिका। मंगलवार को यहां राजस्थान से 17 हजार बोरियां व मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक आदि राज्यों से प्याज की 30 गाड़ियां आईं। सोमवार को राजस्थान से 11 हजार बोरियां आवक रहीं थीं।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes