बुधवार, 6 नवंबर 2019

अखिलेश केवल ख़त्म हो चुकी सपा पर ध्यान दे:मौर्य

सपा के गढ़ मैनपुरी में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा मुखिया पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अपनी पार्टी को देखने की सलाह दी। कहा, पिछले विधानसभा चुनाव में हमने मैनपुरी में एक सीट जीती थी, अगले चुनाव में चारो सीटों पर सपा का सफाया हो जाएगा जिले के प्रभावी मंत्री के तौर पर शुक्रवार को आए डिप्टी सीएम ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश के राष्ट्रिय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) सम्बन्धी बयांन पर हमला बोला। कहा अखिलेश यादव को आरएसएस को जानने की जरुरत हैं। यदि वह संघ को जान जायेंगे तो बोलने से पहले सौ बार सोचेंगे अपराध में कमी का दवा करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा हमारी सरकार में अपराधियों से कोई रियायत न करने के निर्देश हैं। कोई भी किसी अपराधी को संरक्षण नहीं दे पायेगा। दीप्ती सीएम ने विकास योजनाओ की समीक्षा की और पार्टी कार्यकर्ताओ से मुलाकात भी की।  


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes