बुधवार, 6 नवंबर 2019

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर लूटपाट करता था गिरोह, सीआइए ने गिरफ्तार किया

हाईवे पर राहगीरों को लिफ्ट देकर वारदात करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार बदमाशों को क्राइम इंवेस्टिगेशन एजेंसी (सीआइए) धारूहेड़ा ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में भिवाड़ी यूआइटी सेक्टर निवासी विवेक भारती, पलवल के गांव बुडौली निवासी सौरभ व दुष्यंत और राजस्थान के जिला भरतपुर के गांव खेड़ा ब्राह्मण निवासी महेश जोशी के रूप में हुई है। डीएसपी हैडक्वार्टर हंसराज ने बताया कि पिछले चार माह से दिल्ली-जयपुर हाईवे पर राहगीरों को लिफ्ट देकर लूटपाट करने की वारदातें बढ़ गई थी। पुलिस गिरोह की तलाश में जुटी हुई थी। गिरोह का सरगना विवेक भारती है। बदमाशों से बरामद की गई होंडा इमेज कार भी विवेक की है। वारदात करते समय बदमाश हर बार कार बदल देते थे। नंबर प्लेट लगा कर वारदात को अंजाम देकर भूमिगत हो जाते थे। बदमाश पिस्तौल दिखा कर राहगीर का एटीएम व नकदी छीन लेते थे। एटीएम से पैसे निकाल लेते या आनलाइन किसी अन्य के खाते में ट्रांसफर कर लेते थे। कई राहगीरों के एटीएम से अपनी कार में पेट्रोल पंपों से तेल भी डलवाया था। पुलिस ने आरोपितों को पूछताछ के लिए बुधवार को अदालत से रिमांड पर लिया है।


कोई टिप्पणी नहीं:

Good Wishes